रावण का वध होते ही जय श्रीराम का हुआ जयघोष

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर में रामलीला मैदान पर दस दिनों से चल रहे कार्यक्रम में रावण वध होते ही कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान रामलीला देखने दर्शकों की भीड़ उमड़ी।
बुधवार की दोपहर बाद गांव के रामलीला मैदान पर कलाकारों द्वारा रावण वध की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम लाल वस्त्रों व पीली धोती में मंच की शोभा बढ़ा रहे थे। लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध के दौरान दर्शकों से मैदान खचाखच भरा रहा। इसके बाद कुंभकरण व रावण वध देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। राम के बाणों से दशानन के भूमि पर गिरते होते ही चारों ओर राम की जय-जयकार होने लगी। इस दौरान भक्तों ने पुष्प वर्षा की। वहीं भगवान राम की सेना ने पूरे मैदान में चक्कर लगाकर भक्तों को भावविहोर कर दिया। बाद में मृत्यु से पूर्व राम-लक्ष्मन ने रावण से ब्रहमज्ञान भी ग्रहण किया। दर्शकों ने आतिशबाजी को देखकर दांतो तले उंगली दबा ली।
इस दौरान एसडीएम अमृतपुर ईशांन प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष अंगद सिंह फ़ोर्स,अध्यक्ष सुरेंद्र सिह, केपी सिंह प्रधान, उमेश सिंह आदि लोग रहे