अपडेट: महिला व उसकी दो पुत्री गंगा में डूबी, माँ व छोटी पुत्री का शव बरामद बड़ी की तलाश जारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीते दिन गंगा नहाने आयी महिला अपनी पुत्रियों के साथ गंगा में डूब गयी| 24 घंटे बाद महिला का शव बरामद हो गया जबकि उसकी पुत्रियों की तलाश जारी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम फुला निवासी श्रीकृष्ण की पत्नी 55 वर्षीय रामकली, उसकी 19 वर्षीय पुत्री शाशि व 16 वर्षीय पुत्री स्वाति के साथ गाँव के ही निकट ढाई घाट पर बीते दिन सुबह 10 बजे आयी थी| जंहा वह गंगा में डूब गयी| काफी देर घर ना आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की| लेकिन तीनो का कोई पता नही चला|
मंगलवार तड़के रामकली का शव गाँव में ही झाड़ियों में फंसा मिला |जिसके बड़ा परिजनों में कोहराम मच गया| मौके पर तहसीलदार अनिल कुमार के साथ ही थानाध्यक्ष आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उनकी तलाश के लिये ग्राम समैचीपुर चितार से गोताखोरों को बुलाया गया| लेकिन फिलहाल अभी दोनों बहनों का कोई पता नही चला है| दोपहर लगभग एक बजे छोटी पुत्री  स्वाति का शव बरामद हो गया| जबकि बड़ी की तलाश अभी जारी है|
प्रभारी निरीक्षक रामबाबू ने जेएनआई को बताया की बड़ी की तलाश की जा रही है |