मकान में नकब लगाकर लाखो की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम भीम नगर मौजा सिकन्दरपुर तिहैया निवासी रामखिलावन के घर बीती रात चोरो ने नकब लगाकर लाखो के नकदी-जेबरात चोरी कर लिये गये | घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी|

रामखिलाबन ने बताया कि बीती रात वह छत पर सो रहे थे| उनकी पत्नी मोरश्री, पुत्री संघ्या, साधना व विवाहिता पुत्री राखी पत्नी राहुल घर के आँगन में लेटे थे|रात लगभग 12 बजे तक सभी लोग जागते रहे| देर रात चोरो ने कमरे के पीछे से नकब लगा दिया| इसके बाद कमरे के अंदर उन्होंने प्रवेश किया| चोर 2 जोड़ी तोडियां, 1 खडुआ चांदी का, 1 करधनी, 1 हार चांदी का, 2400 रूपये के साथ ही विवाहिता पुत्री राखी के 1जोड़ी पायल, 10 लच्छे, 1 चेन, 1 मंगलसूत्र, 1 सोने की अंगूठी, 4 चूड़ी सोने की के साथ ही साथ 8000 हजार रूपये चोरी कर लिये गये|

राखी ने बताया की उसका जेबर एक घड़े में रखा था| जिसे चोर ले गये | घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| वही पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल की|