भारत माता के नारों के साथ निकली वन्देमातरम यात्रा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को जयंती पर नगर के मुख्यमार्गों पर वन्देमातरम यात्रा निकाली गयी| जगह-जगह फूल मालाओं से यात्रा का स्वागत किया गया|
मंगलवार को दोपहर के रेलवे रोड स्थित पांडेश्वर नाथ मंदिर से यात्रा का शुभारम्भ डीजे पर बज रहे देश भक्ति के तरानों के साथ हुआ| हाथ में भगवा झंडा लिये हिन्दूवादी नेता सड़कों पर भारत माता की जय करते हुये निकले| यात्रा में भारत माता की झांकी के साथ ही तोप के साथ सुभाष चन्द्र बोस के साथ शाहीद क्रन्तिकारी प० रामनारायण आजाद की झांकी निकाली गयी| वही महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा 200 फिट लम्बे तिरंगे का नेतृत्व कर रहे थे|
यात्रा हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पियूष कान्त वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, कानपुर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी के साथ रेलवे रोड से चौक,नाला मछरटटा, गुदड़ी, पक्कापुल, नेहरु रोड, धुमना, लाल दरवाजा होते हुये स्वराज कुटीर पर समाप्त हुई| यात्रा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल व पीएसी लगायी गयी थी|
बॉबी दुबे, संघ सहकार भारती की राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य विजय लक्ष्मी,सौरभ मिश्रा, गौरव राजपूत, गुड्डू पंडित, मटर लाल दुबे, आदि रहे|