भाजपा की नगर कार्यकारणी में नये चेहरे शामिल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी की नगर कार्यकारणी की घोषणा कर दी गयी| जिसमे पूर्व में कमेटी में रहे महज एक-दो कार्यकर्ताओं को ही जगह मिली है| अन्य सभी नये चेहरे शामिल किये गये है|
फतेहगढ़ के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान ने अपनी कार्यकारणी की घोषणा कर दी| जिसमे पूर्व कमेटी के संजीब गिहार व रिंकू दुबे ही नजर आ रहे है| नई कमेटी में दीपक कटियार व रिंकू दुबे को महामंत्री बनाया गया है| रमाशंकर चित्रांश,मनोज राजपूत,वैभव अवस्थी अनिल तिवारी, अरविन्द भदौरिया व गौरव कटियार को उपाध्यक्ष बनाया गया है| संजीब गिहार, महेंद्र कुशवाह शैलेन्द्र माथुर, बबिता देवी को मंत्री बनाया गया है| मोहन प्रताप सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है|
कमेटी में दो मंत्री व कोषाध्यक्ष का पद खाली
फ़तेहगढ़ मंडल की कमेटी में दो मंत्री व एक कोषाध्यक्ष पद पर जगह खाली है| जो चर्चा का विषय है| फ़िलहाल सूची में तीनो पदों के आगे रिक्त स्थान है| वही 45 को नगर कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है|
युवाओं के द्वारा बनी बीजेपी सरकार
युवा मोर्चा के प्रशिक्षण प्रदेश संयोजक अभि द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा| उन्होंने कादरी गेट पर पार्टी के कैम्प कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया| उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार युवाओं की ही देंन है| इस लिये बेरोजगार नौजवानो को रोजगार के अवसर दे रही है| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किये| भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला, शैलेन्द्र सिंह राजपूत,भास्कर दत्त द्विवेदी, शिवांग रस्तोगी, पियूष त्रिपाठी, रानू दीक्षित,विस्तारक धीरेन्द्र आदि रहे|