ब्रेकिंग: दो पक्षों में पथराव, फायरिंग, आधा दर्जन जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खां में भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर महाभारत हुई| पथराव व फायरिंग भी की गयी| घटना की सूचना के बाद पुलिस ने चार घायलों का मेडिकल कराया और मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खां में एक प्लाट को लेकर फिरोज खां पुत्र रफीक खां व अफरोज खां के बीच विवाद चल रहा है| मामला इस समय कोर्ट में है| बुधवार को उसी प्लाट पर जाने को लेकर आमने-सामने आ गये| इसके बाद मारपीट, पथराव व फायरिंग भी की गयी| दिन दहाड़े फायरिंग व पथराव होने से भगदड मच गयी| जिसमे फिरोज व तौफीक पुत्र रफीक , अफरोज व उसका भाई मसूद खां बुरी तरह जख्मी हो गये| चारो लहूलुहान हालत में कोतवाली पंहुचे| जंहा पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिये भेज दिया|फिरोज ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह अपने दरवाजे पर खड़े थे| तभी सामने से रशीद, राजू, मकसूद व अफरोज लाठी-डंडो के साथ तमंचे से लैस होकर आ गये| उन्होंने जानलेवा हमला किया| राजू मकसूद ने घर में घुसकर महिलाओ पर फायरिंग कर दी | वही अफरोज आलम खां ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि हम अपने भाई मसूद खां के साथ बाहर अपने कमरे के बैठे थे| तभी अचानक फिरोज, मुन्ना, तौफीक उर्फ़ शिवली, गुलरेज, बकार आदि लोग आ गये| जिसके बाद उन्होंने अचानक फायरिंग के साथ हमला कर दिया|
घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज रामप्रकाश सिंह मौके पर पंहुचे| पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गया| दरोगा ने बताया कि फायरिंग नही हुई है| घटना की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|