अंदर की बात: प्रदेश अध्यक्ष के सामने छलका कार्यकर्ताओं का दर्द

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सामने कार्यकर्ताओं ने अपना दर्द रखा तो प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी घाव पर दवा लगाने का प्रयास किया| लेकिन कार्यकर्ताओं ने बंद कमरे में जिले के जनप्रतिनिधियों और संगठन पर जमकर आरोप जड़े|
बढ़पुर के एक गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया| उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बनाते के बाद जैसे की कार्यकर्ताओं का दर्द सुना तो दर्द इतना जादा था की प्रदेश अध्यक्ष भी सकते में आ गये| बीजेपी के एक जिला महामंत्री ने आरोप लगाया की जिले का प्रशासन कार्यकर्ताओं की कोई बात नही सुनता| जनप्रतिनिधि भी कार्यकर्ताओं की तरफ ध्यान नही देते| भाजपा नेत्री मिथिलेश अग्रवाल ने चिप्स फैक्ट्री के लिये जनप्रतिनिधियों व सरकार का सहयोग माँगा|
कार्यकर्ताओं के निशाने पर जनप्रतिनिधि व जिला संगठन ही रहे| शिकायत सुनने के दौरान कार्यकर्ता हल्ला करने लगे| जिसके बाद जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने सभी को शांत किया| बाद में कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने निरीक्षण भवन में तलब किया| जंहा शिकायतों का दौर जारी है| बीजेपी नेताओ ने शहर कोतवाल संजीब राठौर के खिलाफ मुंह खोलने पर लाइन हाजिर किये गये सिपाही से भी प्रदेश अध्यक्ष की भेट करायी| वही भप्पू सोनी ने जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के खिलाफ शिकायत की| सुधांशु दत्त द्विवेदी ने अकेले में प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता कर समस्या रखी|
( जारी)