छात्रा की दुष्कर्म! के बाद हत्या कर शव खेत में दफनाया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर)पिता के पास खेतों में जा रही नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या को अंजाम दिया गया| आरोपियों ने शव गायब करने के इरादे से उसे खेत में ही गड्डा खोदकर दफना दिया| पुलिस मौके पर पंहुची जाँच पड़ताल की जा रही है| पुलिस ने एक को हिरासत में लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर निवासी इंद्रेश यादव की 11 वर्षीय पुत्री गोल्डी की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी| परिजनों की जानकारी के अनुसार गोल्डी के चाचा पियूष का गाँव के ही निकट बाइक से एक्सीडेंट हो गया था| जिसकी सूचना देनें गोल्डी अपने पिता इंद्रेश के पास घर से तकरीबन एक किलोमीटर दूर खेतों में गयी थी| लेकिन वह पिता के पास नही पंहुची| जब गोल्डी काफी देर तक घर नही पंहुची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की| लेकिन उसका पता नही चला|
इसके बाद घर से खेतों में जाने वाले रास्ते के निकट एक सरसों के खेत में मिट्टी ताज़ी खुदी हुई देखी गयी| जब गड्डा खोदकर देखा गया तो पता चला की उसमे गोल्डी की लाश दबी थी| उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे| घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश के साथ ही थानाध्यक्ष राजेपुर भी मौके पर आ गये| डॉग स्कोट घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया| गोल्डी गाँव के ही एक निजी विधालय में कक्षा 5 की छात्रा थी|
एसपी संतोष मिश्रा ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| परिजनों से बातचीत के बाद घटना का जायजा लिया| एसपी ने बताया की जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज कर जल्द खुलासा किया जायेगा|