बीजेपी ने फतेहगढ़ सहित तीन मंडल अध्यक्ष बदले

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने फतेहगढ़ सहित तीन मंडल अध्यक्षों को बदल दिया है| उनकी जगह पर नये मंडल अध्यक्ष बनाये गये है|
जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व के निर्देश पर फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष पद पर रामवीर सिंह चौहान,शमसाबाद मंडल अध्यक्ष पद पर प्रधान जय गंगवार, अचरा मंडल अध्यक्ष पद पर अजय वीर सिंह को बनाया गया है| वही पूर्व में फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष पद पर रहे रामवीर शुक्ला को जिला कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है| इसके साथ ही साथ कोमकरन राजपूत व लालू गंगवार को भी सदस्य जिला कार्यसमिति में रखा गया है|