बीजेपी की जनसुनबाई में चार घंटे में पंहुचे तीन फरियादी

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीजेपी के जनता की समस्याओं को सुनने के लिये जनसुनवाई कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| पहले दिन फरियादियों का ही टोंटा रहा| चार घंटे के कार्यक्रम में केबल तीन फरियादी पंहुचे| जिनकी समस्या के समाधान के लिये अधिकारीयों को निर्देशित किया गया|
शहर के गंगवार वाटिका में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सांसद मुकेश राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कठेरिया, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने दरवार लगाया| जिसमे नोनमगंज फतेहगढ़ निवासी राधेश्याम कठेरिया, सोनेलाल पुत्र दुर्जनलाल चुनूपुर गढिया भोजपुर जमीन कब्जे का मामल,राजेश कुमार चतुर्वेदी अयोध्या नगर मसेनी ने अपनी फरियाद की| पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष संजीब गुप्ता के अनुसार सभी तीनों शिकायतों का निस्तारण कराया गया| कुल मिलाकर फरियादियों का सत्ता की सुनवाई में ना पंहुचना नेताओं के लिये चिंता का विषय बना है|
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा की केंद्र सरकार एससी-एसटी एक्ट को मजबूत करना चाहती है| जिसके तहत उसे संबिधान की 9 वीं सूची में डालना चाहती है| उन्होंने कहा की नमामि गंगे में 220 करोंड़ स्वीकृत हुआ है| पांचाल घाट पर 100 मीटर कजा घाट बनेगा| जिससे कोई डूबने की घटना ना हो| उन्होंने बताया की जल्द दो फ्लाई ओवर बनेगे| उन्होंने अन्य योजनाओं को भी बताया|
प्रिया की मौत में दोषी अधिकारीयों पर गिरेगी गाज
बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा की जहानगंज क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी श्रीनिवास की 12 वर्षीय पुत्री प्रिया की एंटी रेबीज इंजेक्शन न मिलने से हुई| जो गम्भीर विषय है जिसकी जाँच होगी जो भी दोषी अधिकारी होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी| जिलाध्यक्ष ने कहा की अभी भी कुछ अधिकारी सपा-बसपा मानसिकता के है| उनकी सूची बनाकर कार्यवाही करायी जायेगी|