बाइक सबारों ने महिला से 50 हजार लूटे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बैंक से नकदी निकाल कर आ रही महिला की नकदी लूट कर बाइक सबार बदमाश फरार हो गये| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम टीला मसेनी निवासी महिला रामश्री अपने पति रामविलास के साथ फतेहगढ़ पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार निकाल कर घर जा रही थी| जब वह लोको रोड पर रिक्शे से जा रही है| उसी दौरान पीछे से आये बाइक सबारों ने महिला की नकदी लूट ली और फरार हो गये| घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जिन बदमाशों ने रामश्री की नकदी लूटी है उन्होंने ही मऊदरवाजा क्षेत्र में महिला की नकदी लूटी है| उन्हें पुलिस ने दबोच लिया है| जाँच पड़ताल की जा रही है|