बहन को बीते 10 वर्षो से बंधक बनाये था भाई

CRIME POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: सम्पत्ति हडपने के चक्कर में भाई बीते 10 वर्षो से अपनी सगी बहन को घर में बंधक बनाकर रखे हुये थे| जिसे पुलिस ने जिलाधिकारी व एसपी के आदेश पर मुक्त करा दिया|

शहर कोतवाली के सुभाष नगर निवासी सुनील सक्सेना ने जिलाधिकारी व एसपी मृगेंद्र सिंह को शिकायती पत्र देकर कहा शिकायत की| सुनील ने बताया कि उनके भाई सुधीर सक्सेना की पत्नी सुधा नूरपुर विधालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत थी| बीते वर्ष 2006 में सुधीर सक्सेना की मौत के बाद उनकी पत्नी सुधा की भी वर्ष 2008 में तैनाती के दौरान ही मौत हो गयी थी| भाभी सुधा की जगह उनके पुत्र जितेन्द्र सक्सेना को चतुर्थ श्रेणी की नौकरी मिल गयी| लेकिन वह कुछ समय के बाद बर्खास्त कर दिया गया|

वही जितेन्द्र की लगभग 27 वर्षीय बहन दुर्गा को वह लगभग 10 वर्षी से बंधक बनाकर रखे था| सुनील ने आरोप लगाया की जितेन्द्र एक महिला के साथ रहता है| जिसके इशारे पेर वह दुर्गा को नशीली गोली खिलाकर भूखा रखता था| दुर्गा को बीए पास बताया गया| शिकायत को गम्भीरता से देखते हुये एसपी ने शहर कोतवाल संजीब राठौर को तत्काल मौके पर जाकर युवती को बंधन मुक्त कराने के निर्देश दिये|

प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह राठौर ने महिला फोर्स केबुधवार की शाम जितेन्द्र के घर दबिश दी| पुलिस को छत के एक कोने में बैठी दुर्गा मिल गयी|। भोजन काफी लम्बे समय से ना मिलने से उसके शरीर पर हड्डियां दिखने लगी। पुलिस ने फ़िलहाल दुर्गा सुनील कुमार व उनकी पत्नी रंजना के सुपुर्द कर दिया|