बसपा ने भी बूथ मजबूत करने को कसी कमर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: लोक सभा चुनाव को देखते हुये बसपा ने भी अपने बूथ मजबूत करने के कड़े निर्देश जारी कर दिये है| सभी को तेजी से इस कार्य में लगनेको कहा गया है|
बहुजन समाज पार्टी के द्वारा मासिक बैठक का आयोजन मसेनी के निकट एक गेस्ट हाउस में किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य जोंन इंचार्ज कानपुर मंडल नरेंद्र कुशवाहा ने बैठक की समीक्षा की| उन्होंने साफ कहा कि आगामी 2019 के लोक सभा चुनाव को देखते हुये सभी कार्यकर्ता तेजी के साथ बूथों को मजबूत करने में लग जाये| जिसमे लोक सभा चुनाव जीता जा सके|
इस दौरान जिलाध्य्श विजय भास्कर, मंडल जोंन इंचार्ज सुरेश वर्मा, प्रमोद दिवाकर,राजकुमार गौतम, फजल मंसूरी, श्रीकृष्ण गौतम आदि रहे|