प्रधान के नौकर ने फांसी लगाकर दी जान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) सुबह शौच के लिये गये प्रधान के नौकर का शव नीम के पेंड पर लटका मिला| परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखरऊआ निवासी 50 वर्षीय सिपाही लाल पुत्र रामसहाय प्रधान रामप्रकाश के घर नौकरी करता था| सुबह वह शौच करने के लिये घर से निकला और लौट कर नही आया| काफी देर बाद भी जब सिपाही प्रधान के घर काम पर नही गया तो प्रधान ने उसके घर फोन किया| घर फोन करने पर जानकारी हुई की वह सुबह घर से निकला है|
परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की| तो उसका शव मौधा निवासी संतोष सिंह के नलकूप के निकट नीम के पेंड पर लटका मिला| मौके पर भीड़ लग गयी| परिजनों ने शव नीचे उतार कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया| मृतक की पत्नी मार्गश्री का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि उन्हें फांसी को कोई सूचना नही दो गयी|