पीड़ित की मदद को बढ़े दर्जनों हाथ,टीआई पर कार्यवाही की मांग

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते दो दिन पूर्व यातायात प्रभारी द्वारा खाकी का खौफ गरीब पर दिखाकर उसकी पिटाई कर फर्नीचर तोड़ने के मामले में कई राजनैतिक व सामाजिक दल आक्रोशित है| कई संगठनों ने पीड़ित से मुलाकात कर यातायात प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की और उसका रोजगार पुन: शुरू कराने में मदद भी की|जल्द कई संगठन पुलिस अधीक्षक से भेंट करेंगे|
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष प्रभात मिश्रा अपने समर्थकों व पदाधिकारियों के साथ सेन्ट्रल जेल चौराहे पंहुचे और उन्होंने पीड़ित दुकानदार प्रदीप कुमार से मुलाक़ात की| जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन किसी गरीब मजदूर व किसान का उत्पीडन नही होने देगा| पीड़ित ने टीआई देवेश कुमार के द्वारा मारी गयी लाठी की चोट भी दिखायी| जिलाध्यक्ष ने टीआई द्वारा तोडा गया उसका फर्नीचर आदि बनाने के लिए उसे आर्थिक सहयोग भी किया| जल्द संगठन एसपी से इस सम्बन्ध में भेट कर कार्यवाही की मांग करेगा|
वही भाजपा युवा मोर्चा बढ़पुर मंडल के अध्यक्ष शिवम दुबे, भाजपा उपाध्यक्ष रानू दीक्षित, गौरव कटियार ने अपने पदाधिकारियों के साथ पीड़ित का हाल जाना और यातायात प्रभारी देवेश कुमार के द्वारा किये गये अमानवीय कृत्य को पुलिस अधीक्षक के सामने रखने का भरोसा दिया| युवा मोर्चा ने भी पीड़ित के पुन: रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आर्थिक मदद की|
अंशु दुबे, ऋषि राठौर, दीपक दुबे, कन्हैया यादव आदि भी रहे|