पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान गाँव-गाँव पंहुची बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-BSP

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)लोक सभा चुनाव में बीजेपी को पुन: जीत दिलाने के लिये पार्टी पूरी तरह से लग गयी है| जिसके चलते गाँव-गाँव जाकर पार्टी की योजनाओं से भी अवगत कराया|
पदयात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से मिल उनकी समस्या भी सुनी| भाजपा के कार्यकर्ता ने भ्रष्टाचार रोंकने के लिए खिलाफ हुंकार भरी| भाजपा कार्यकर्ता ने नगरिया जवाहर, बमियारी, इमादपुर सोमवंशी, कुबेरपुर, कुसमा पुर में पदयात्रा निकाली गयी| भुडिया भेड़ा में भाजपा कार्यकर्ता रात्रि विश्राम कर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या भी सुनेंगे| मंडल अध्यक्ष विभवेश सिंह, राजकुमार पांडे, मनोज मिश्रा मंडल मंत्री ,जितेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे|