नगरपालिका चुनाव में पचास हजार से ज्यादा नये मतदाता बढ़े

0
114


फर्रुखाबाद: नगर निकाय के चुनाव के लिये हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण में जिले में  पचास हजार से अधिक नये मतदाता जोड़े गये हैं। सर्वाधिक मतदाता नगरपालिका परिषद फर्रुखाबाद में बढ़े हैं।

[adrotate banner="3"]

जनपद की दो नगरपालिकाओं व चार नगर पंचायतों में पिछले चुनाव में मतदाताओं की संख्या 2,52,068 थी जो इस बार के चुनाव में तीन लाख पार हो जाने की संभावना है। अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को जारी होगी। फिलहाल अभी मतदाता सूची में 2,96,410 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। सर्वाधिक पैंतीस हजार नये मतदाता नगरपालिका परिषद फर्रुखाबाद की सूची में जुड़े हैं। अन्य निकायों में नये मतदाताओं की संख्या एक हजार से लेकर पांच हजार तक है। मार्च में हुए पुनरीक्षण से पूर्व नगरपालिका फर्रुखाबाद में 206403, कायमगंज नगरपालिका में 29641, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में 19363, कमालगंज नगर पंचायत में 10780, शमसाबाद नगर पंचायत में 23009 एवं कंपिल नगर पंचायत में 7214 मतदाता हैं।

[adrotate banner="2"]