धूमधाम से दी गई गणपति बप्पा को विदाई

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:शनिवार को जनपद में गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान गणपति बप्पा की विदाई हुई। इस मौके पर भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाले और प्रतिमाओं को ले जाकर नदी तट पर विसर्जित किया। गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाले गए, जिसमें भक्त अबीर-गुलाल उड़ाने के साथ ही जमकर थिरके।
जनपद के साथ ही नगर के लोगों ने गणेश प्रतिमा जगह-जगह स्थापित की थी। शनिवार को सुबह गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। नगर के नेहरु रोड से गुजरने हुये शोभायात्रा पांचाल घाट पंहुची| यंहा गंगा नदी के तट पर भू विसर्जन किया गया| इस दौरान जुलूस में शामिल महिलाएं और युवतियां गणपति के भजनों पर जमकर थिरकीं। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
फर्रुखाबाद, फतेहगढ़,भोलेपुर के साथ ही नबावगंज से श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ प्रतिमा विसर्जन करने पंहुचे| भोलेपुर में मटकी फोड़ने का कार्य भी गोविंदा ने किया| मटकी फोड़ने को लेकर अफरा-तफरी रही| भोलेपुर में कार्यक्रम संयोजक लालू यादव,गौरव शर्मा,मोहित गुप्ता,सौरभ शर्मा,राहुल वर्मा,दिनेश कुशवाह,कुलदीप प्रजापति प्रत्यूश यादव आदि लोगों ने सहयोग किया।