धूमधाम से किया गया गणपति विसर्जन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: जनपद में धूमधाम से गणपति को विदाई दी गयी| इस दौरान गणपति बप्पा अगले वर्ष तुम जल्दी आना और गणपति बप्पा मोरिया के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा|
मोहम्मदाबाद:क्षेत्र के रामलीला मैदान में बीते 13 सितम्बर को गणपति की स्थापना की गयी थी| जिसके बाद सुबह शाम तक कार्यक्रम चले और प्रसाद का वितरण किया गया| इसके साथ ही 17 सितम्बर को गणपति की विसर्जन की यात्रा निकाली गयी| यात्रा अशोक कोल्ड से होते हुये मुख्य चौराहा पंहुची| जंहा से गणपति कोल्ड होते हुये वह पांचाल घाट को गयी| इस दौरान पबन दुबे,गंगा राम गुप्ता, विवेक गुप्ता, सबली कौशल, राजीव कुमार, सुशील व टीपू गुप्ता आदि रहे|
नगर में भी हर्ष और उल्लास के साथ विसर्जन
नगर के पल्ला निवासी अनिल कश्यप व छत्ता दलपत राय में लवी सक्सेना ने अपने सहयोगियों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया| वही पांचाल घाट विसर्जन में काफी अव्यवस्था रही| मूर्ति विसर्जन के लिये पहले से गड्डे भी नही खोले गये| जिस पर श्रधालुओं ने ज\हंगामा किया| कुछ मूर्ति छोड़कर चले भी गये| कुछ ने खुद ही गड्डा खोदकर मूर्ति का विसर्जन किया|