दूसरे दिन भी संदिग्धों पर रही पैनी नजर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: 15 अगस्त को देखते हुये पूरे जिले में पूरी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकन्नी है| बीते दिन एसपी दया नंद मिश्रा ने खुद पंहुचकर चेकिंग अभियान चलाया था|

सोमबार को सुबह डॉग स्कोट की टीम फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर पंहुची| उन्होंने खोजी कुत्ते के जरीये संदिग्धो की तलाश की| यात्रियों के बैग व सामान को भी चेक दिया| आने जाने वालो पर नजर रखी गयी| पुलिस की पुस्तैद व्यवस्था देखकर यात्रियों ने चैन की साँस ली| वही अपराधी कन्नी काट गये| पुलिस ने रेलवे स्टेशन व बस अड्डो पर सघन चेकिंग अभियान चलाया|