जिला मुख्यालय से तहसील तक 10 दिवसीय प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे 6 से 15 नवंबर तक शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रस्तावित केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरुद्ध जनांदोलन पर चर्चा हुई। तय हुआ कि 10 दिनी क्रमिक आंदोलन में जन जागरूकता लाई जाए। इसके लिए विविध आयोजन किया जाए। इसमें एक दिन जिले के प्रमुख बाजारों में थाली (बर्तन) भी पीटेगी।
बढ़पुर स्थित कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंग यादव के आवास पर बुलाई गयी बैठक में आन्दोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया| बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि छह व सात नंवबर को जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक पर्चे बांटे जाएंगे, जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को उजागर किया जाएगा। जानकारी दी जाएगी कि गलत नीतियों से देश व जनता किस प्रकार के संकट से गुजर रही है। इसी क्रम में दो दिवसीय किसान चौपाल में सुनवाई होगी जिसमें छुट्टा पशुओं की समस्या प्रमुखता से उठाई जाएगी। शिक्षा नीति, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, कानून व्यवस्था आदि को लेकर कांग्रेसजन 10 दिनों तक क्रमिक आंदोलन करेंगे।
बाजारों में बर्तन भी पिटेगी कांग्रेस
कांग्रेस ने बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अपना कार्यक्रम भी तय कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है| कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी को मुख्य बाजार में सरकार के खिलाफ वर्तन पीटने की जिम्मेदारी दी गयी है| यह विरोध 10 नवंबर को होगा|
इस दौरान कौशलेन्द्र सिंह यादव, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, पुन्नी शुक्ला, राजेश पाठक, जीतू मिश्रा, प्रमोद जैन, मनोज गंगवार, विजय कटियार, सोनी दीक्षित, श्रीकृष्ण गौतम, संजू अग्निहोत्री आदि रहे| संचालन राजेन्द्र नारायण मिश्रा नें किया|