गुरुवार को सपा में शामिल होंगे ताहिर व तहसीन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते दिन बहुजन समाज पार्टी को छोड़ चुके पूर्व विधायक व उसके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुरुवार को सपा सुप्रीमो के सामने सपा की सदस्यता लेंगे|

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने बताया कि भोजपुर विधान सभा से पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी व जनपद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने सपा की सद्स्यता लेंगे| वही बुधवार को सपा के जिला कार्यालय आवास विकास में एक बैठक का आयोजन हुआ|जिसमे जनपद में चल रहे बूथ स्तर पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण के कार्य को पूरी जिम्मेदारी से करने के पदाधिकारियों को निर्देश दिये गये|

इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी को सपा जिलाध्यक्ष ने पत्र देकर कहा है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है| लेकिन अधिकांश बूथों पर अभी तक बीएलओ नही पंहुचे| जिससे कार्य संतोष जंक नही हो पा रहा है| मंदीप यादव आदि रहे|