गणेश महोत्सव में आरती और प्रसाद पाने की लगी होड़

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: गणेश महोत्सव पर गुरुवार से नगर में गणेश प्रतिमाओं की भव्य स्थापना की गयी| जिसके बाद अब प्रतिमा पंडाल में आरती और प्रसाद को लेकर भक्तो की भीड़ उमड़ रही है|
शहर के कांच वाला मन्दिर नाला मछरटटा पर श्री मंगलगौरी सेवा समिति के द्वारा सातवां गणेश महोत्सव आयोजित किया गया है| जिसमे अनिल कसेरे संयोजक, अनूप चौरसिया अध्यक्ष, अरविन्द गुप्ता सचिव संदीप एवं लकी गुप्ता शोभायात्रा प्रभारी व गोपाल कोषाध्यक्ष व क़ानूनी सलाहकार पद्मेश रंजन श्रीवास्तव दायित्व निभा रहे है|श्रीगणेश की प्रतिमा बुन्देलखण्ड से लायी गयी है| जो मिट्टी से निर्मित है| बीते 13 सितम्बर से लेकर 22 सितम्बर तक विभिन्य कार्यक्रम होंगे| जिसमे 21 को प्रतिमा विर्सजन धूमधाम से किया जायेगा| वही 22 सितम्बर को भंडारे का कार्यक्रम है|
लाल बादशाह के दर्शन को उमड़ रही भीड़
नगर के रेटगंज में छटी बार श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी है| जिसे लाल बादशाह नाम दिया गया है| सुबह से ही मन्दिर में दर्शन करने और आरती में हिस्सा लेने वालों की होड़ रहती है| सुबह आठ बजे लाल बादशाह की आरती होती है| इसके साथ 21 सितम्बर को विसर्जन किया जायेगा| इस बीच कई कार्यक्रम आयोजित होंगे|
शहर के मोहल्ले घेर श्यामू खाँ में श्री कालेश्वर नाथ पुरम में श्रीगणेश की प्रतिमा विराजामान है| यंहा पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा है| सर्वेश कुमार,ज्ञानेंद्र विक्रम,शिवजी बाथम,विष्णु दयाल,वीरेन्द्र कश्यप,श्याम बाथम,बदन सिंह,अखिलेश बाथम,कुलदीप सैनी,पिंकू भैया,अजीत यादव,विनय यादव,आशीष सक्सेना,रवि दीक्षित,अवधेश बाथम,कन्हैया कश्यप आदि सेवा में लगे है|