गंगा पूजन कर दिलायी स्वच्छता की शपथ

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी नमामि गंगे समिति के द्वारा गंगा घाट पर पूजा-अर्चना कर स्वच्छता की शपथ दिलाई| जिसमे बड़ी संख्या में गंगा भक्तों ने भाग लिया|
नमामि गंगे के नगर संयोजक अनुभव सारस्वत के नेतृत्व में पांचाल घाट गंगा के तट पर विधिविधान से पूजन किया गया| इसके साथ ही साथ गंगा के तट पर मौजूद कल्प वासियों और गंगा भक्तो को एकत्रित कर सभी को समिति की तरफ से स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी| इस दौरान जिला संयोजक रवि मिश्रा,जिला सहसंयोजक आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला,अजय दीक्षित,मोनू,मनोज,अभय नारायण,ओम प्रकाश दीक्षित आदि रहे|
वृद्धजनों को वितरित की खिचड़ी और गजक
भारत विकास परिषद पांचाल शाखा के द्वारा स्वामी विवेक नन्द की जयंती पर शहर के ग्राम नारायनपुर में स्थित वृद्ध आश्रम में खिचड़ी व कंबल वितरित किये| मुख्य अतिथि के रूप में जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह पंहुचे| विशिष्ट अतिथि के रूप में जेलर सेन्ट्रल जेल पीके सिंह व शाखा अध्यक्ष कन्हैया लाल जैन आदि रहे|
इस दौरान अतुल रस्तोगी,नीरज मिश्रा,अवनीश,जयवीर,राजेश,कन्हैया लाल,आलोक सक्सेना,अमर नाथ गुप्ता, अशोक गुप्ता,सुषमा गुप्ता,शिवम गुप्ता आदि रहे|