कांग्रेस ने पदयात्रा निकाल दिया बापू का संदेश

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. सामाजिक

फर्रुखाबाद:शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ पदयात्रा निकाल रघुपति राघव राजा राम का जाप किया| कांग्रेस का पदयात्रा अभियान आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा|
कांग्रेस के बढ़पुर व्लाक अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसी शहर की मलिन बस्ती मसेनी नगला में डाल चन्द्र कठेरिया के आवास पर एकत्रित हुये| सभी ने हाथ में पार्टी का झंडा पकड़ कर नोंनमगंज, श्याम गार्डन तक पदयात्रा निकाली गयी| Zइस दौरान इन्होने बापू को याद कर रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम गाया|
कांग्रेसियों ने कहा कि पार्ट्री के पदाधिकारी संकल्प लेते है कि अपनी सत्य और अंहिंसा की विचारधारा की हत्या नही होने देंगे| उन्होंने गांधी जी के जीवन पर भी प्रकाश डाला|
इस दौरान अभिषेक कठेरिया, कौशलेन्द्र सिंह, जानकी शुक्ला, अभिषेक कठेरिया, उत्कर्ष राज कठेरिया, आनन्द कश्यप, सौरभ वाथम, कल्लन गुप्ता आदि रहे|