ब्रेकिंग: कन्नौज बस हादसे में कमालगंज के एक ही परिवार के पांच सदस्यों का पता नही

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते दिन कन्नौज के छिबरामऊ में बस और ट्रक की भीषण के बाद डबल डेकर बस में भीषण आग लग गयी|जिसके बाद उसमे मरने वाले लोगों का सही आंकड़ा किसी के पास भी ठीक से नही है| केबल जले हुए शव ही दिखाई दे रहे है| उसी बस में कमालगंज के एक ही परिवार के पांच लोग सबार थे जिनका भी अभी तक पता नही चला है| उनके गाँव में मातम पसर गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम उगरापुर निवासी 48 वर्षीय लईक पुत्र मो० ऊमर जयपुर के सागानेर में वाहनों की डेंट-पेंट कार्य करते है| उन्हें पथरी की शिकायत थी तो लईक बीते दस दिन पूर्व अपनी गाँव दवा कराने के लिए आये थे| जेएनआई न्यूज टीम को मिली जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार देर शाम वह रजीपुर से अपनी पत्नी 48 वर्षीय शाहिदा बेगम, 13 वर्षीय पुत्री सादिया, 11 वर्षीय पुत्र शान, 9 वर्षीय सैफ के साथ बस में सबार हुए|
यही बस कन्नौज के छिबरामऊ में ट्रक से भीषण के बाद आग का गोला बन गयी| जिसके बाद लईक के परिजनों को जानकारी हुई| लईक का एक भाई विकास खंड कमालगंज के प्राथमिक विद्यालय करीमगंज में अध्यापक है| दूसरा भाई नफीस भी जयपुर में ही रहता है| लईक व उसके परिवार का अभी तक पता नही चला है|