एक तरफ वेद मंत्र, दूसरी ओर गूंजी कुरान की आयतें

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: हिंदू-मुस्लिम भेद-भाव भुला नगर की धरती पर एक साथ एक ही मंच के नीचे 106 जोडेे एक दूसरे के हो गए। एक तरफ गायत्री मंत्र के साथ हिंदू जोड़ो का विवाह हो रहा था तो दूसरी ओर कुरान की आयतों के साथ मुस्लिम जोडे़ एक दूसरे के साथ होने वाले निकाह को कबूल फरमा रहे थे। इश अद्भुत नजारे के गवाह सैकड़ों क्षेत्रवासियों के साथ-साथ नामी-गिरामी हस्तियां भी बनी।
सेवावृत अनुष्ठान के तहत विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल व मनोज अग्रवाल ने गणेश जी की आरती के साथ किया| इस दौरान हजारो की संख्या में विवाह कार्यक्रम में मौजूद भीड़ वर व बधू की आशीर्वाद देने के लिये उमड़ी| जिलाधिकारी मोनिका रानी व एएसपी त्रिभुवन सिंह कार्यक्रम में पंहुचे| एक तरफ पंडितों ने 103 हिन्दू जोड़ों का विवाह पढ़ा तो वही तीन मुस्लिम जोड़ो का निकाह पढ़ा गया|
ये दिये गए नव दंपति को उपहार
मनोज व वत्सला अग्रवाल ने उपहार स्वरूप नव विवाहित जोड़ो को बिस्तर, सिलाई मशीनम गैस सिलेंडर, कुर्सी-मेज, डिनर सेट, पायल, नथुनी, मंगल सूत्र, बेड, मैकप किट, बाक्स, बर्तन सहित कई घरेलू सामान भी दिया।
चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
विवाह परिसर में बड़े सामूहिक सर्वधर्म विवाह समारोह को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की थी। जगह-जगह पुलिस कर्मी सुरक्षा में लगे थे|