अन्नदाताओं से धान खरीद पर धन उगाई

CRIME FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) तीन दिन से केंद्र पर बिक्री के लिए आया गया धान अभी तक खड़ा है| किसानो ने कहा की मार्केटिंग इंस्पेक्टर धान की खरीद ही नही कर रहे है|
शुक्रबार को यह मामला एसडीएम अमृतपुर ईशान प्रताप सिंह के सामने पंहुचा| ग्रामीण सुभाष पाण्डेय पुत्र रतिराम पाण्डेय ने बताया की उसकी ट्राली बीते तीन दिन से राजेपुर धान क्रय पर खड़ी है| लेकिन उसका धान अभी तक खरीदा नही गया| मील मालिक पर भी सौ रूपये बसूली का आरोप लगाया| किसानों ने धान मशीन में चावल तोड़ देने का आरोप भी लगाया| किसानों ने आरोप लगाया की सरकारी बिक्री की दर 1750 रूपये है| इसके बाद भी उनका धान 1600 सौ रूपये में ही खरीदा जा रहा है|
एसडीएम ने ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल धान खरीदने के निर्देश दिए|