Home Blog Page 5693

प्रिया को अपने भाई से ही था जान का खतरा

फर्रुखाबाद: कायमगंज के अरशद ने मंसूरी समाज के लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक से भेंटकर आरोप लगाया कि मेरे छोटे भाई नगीम उर्फ गुड्डा व उसकी प्रेमिका प्रिया वर्मा को अपने परिजनों से ही जान का खतरा था|

अरशद ने ही प्रिया के साथ ही अपने भाई गुड्डा को भी मार डालने का आरोप प्रिया के भाई संजय पर लगाया है| अरशद ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी गई तहरीर में कहा है कि गुड्डा ने प्रिया की मर्जी से ही उसके साथ २९ मई को शादी कर ली थी|

इसी बात से प्रिया का भाई संजय गुड्डा से रंजिश मानने लगा था| संजय व उसके दोस्त बजरिया रामलाल निवासी विवेक वर्मा उर्फ बंटू, मुकेश गंगवार, पटवन गली पानी की टंकी के निकट रहने वाले टीटू गुप्ता ने कई बार प्रेमी युगल को मार डालने की धमकी दी थी| इसी बात से तंग आकर दोनों ने उच्च न्यायालय में रिट नंबर ४६०५ / ११ दाखिल की थी| पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वाशन दिया|

अम्रतपुर से भगाई गई युवती राजस्थान से बरामद

फर्रुखाबाद: थाना अम्रतपुर पुलिस ने १ पखवारे पूर्व बहला-फुसलाकर भगायी गई युवती संगीता को राजस्थान से बरामद कर लिया है|
संगीता ग्राम तौफीक की मडैया निवासी रोशनलाल की १५ वर्षीय पुत्री है| राजस्थान भरतपुर के थाना चिकसाना ग्राम नगला खुशहाल निवासी धर्मसिंह अम्रतपुर इलाके में ट्रैक्टर की ड्राईवरी करता रहा| इसी दौरान उसने संगीता को गुमराह कर भगा ले गया| रोशनलाल ने धर्म सिंह के विरुद्ध पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई|

दरोगा सत्यानिरूपम रोशनलाल के पुत्र सर्वेश को लेकर राजस्थान गए और खोजबीन कर संगीता को बरामद कर लाये|

दलित एआरटीओ पर हमले में बसपा विधायक के गुर्गों का हाँथ

फर्रुखाबाद: सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आरसी अत्रौलिया पर हमला कर रुपये व जंजीर लूटने के मामले में बसपा विधायक के गुर्गों का नाम चर्चा में आया है| पुलिस भय के कारण गिरफ्तारी करने से बच रही है| उधर पीड़ित अधिकारी ने घटना की जानकारी सूबे की मुख्यमंत्री को देकर कार्रवाई की मांग की है|

कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने हमलावरों की तलाश में छापे मारे| पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय पर दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी है| घटना के बाद से श्री अत्रौलिया ने आज कार्यालय में बैठकर कुछ काम निबटाया| हमला करने वालों में प्रमुख रूप से रज्जू का नाम चर्चा में है| रज्जू घटना से थोड़ी देर पहले ही एक लायेसेंस के मामले में एआरटीओ से पैरवी करने गए थे|

श्री अत्रौलिया ने खानापूरी न होने के कारण कार्य करने से मना कर दिया था| इसी विवाद के दौरान श्री अत्रौलिया के साथ बदतमीजी कर उन्हें देख लेने तक की धमकी दी थी| थोड़ी देर बाद जब अत्रौलिया दलाल चंद्रहास बाजपेयी की बाइक से जा रहे थे तभी फतेहगढ़ चौराहे के निकट घाट लगाए ४,५ युवकों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी थी| तथा २१०० रुपये व चैन लूट ले गए थे|
बार एशोशियेशन के अधिवक्ता भी श्री अत्रौलिया के पक्ष में हो गए हैं| अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की है| श्री अत्रौलिया ने स्वयं को दलित होने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मायावती को विधायक के गुर्गों की हरकतों से अवगत कराया है|

फर्जी बैनामा करने वाले भूमाफिया सहित ७ दबोचे, सपा नेता की तलाश

फर्रुखाबाद: पुलिस ने फर्जी बैनामा करने वाले भूमाफिया सहित ७ लोगों को दबोचा तथा २ लोगों का चालान कर दिया| पुलिस सपा नेता सहित ४ लोगों को तलाश कर रही है|

शहर कोतवाली पुलिस ने दूसरे की जमीन का बैनामा करने वाले बढपुर निवासी दिनेश कटियार व उनके भाई विनय कटियार का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया| लकूला निवासी सपा नेता शिशुपाल गिहार, संजीव गुप्ता काद्रीगेट पजावा निवासी श्रवण कुमार व थाना मीरापुर के ग्राम हथौड़ा निवासी राकेश यादव को भागा दर्शाया गया|

उधर थाना मऊदरवाजा पुलिस ने तहसील सदर में फर्जी बैनामा करने का प्रयास करने के दौरान झगड़ा करने वाले ४ ग्रामीणों को दबोच लिया| पुलिस मोहल्ला खंधिया निवासी शिवसिंह यादव, टिलीयाँ अहमदगंज निवासी दलाल सर्वेश गुप्ता, नगला बरी निवासी आराम सिंह तथा थाना नवावगंज के ग्राम उखरा निवासी सालिगराम से पूंछ-तांछ कर रही है|
दलाल सर्वेश ने ग्राम आवाजपुर निवासी भारत ठाकुर की साढे तेरह बीघा जमीन का १२.१२ लाख रुपये में शिवसिंह से सौदा कर दिया| बैनामा के दौरान भारत की जगह सालिगराम को पेश कर दिया| शिवसिंह भारत को पहचानने के कारण उन्होंने सालिगराम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया|

व्यापारी नेता ददुआ यातायात में सहयोग करने से मुकरे

फर्रुखाबाद: वरिष्ठ व्यापार नेता अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ अतिक्रमण अभियान में सहयोग करने से मुकर गए| जबकि उन्होंने अतिक्रमण के लुए दुकानदारों को ही दोषी ठहराते हुए अतिक्रमण न करने के लिए बातचीत करने की बात कही|

पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिअल्राशन ने शहर कोतवाली की नखास पुलिस चौकी में क्षेत्र वासियों की समस्याओं के लिए बैठक की| स्वयं पुलिस अधीक्षक ने जाम में फंस जाने की जानकारी देते हुए अतिक्रमण के लिए व्यापारी व ग्राहकों को दोषी ठहराते हुए पार्किंग के लिए स्थान तय करने का सुझाव दिया| तो दिलदार हुसैन ने श्री तिवारी को सुझाव दिया कि वह एक सप्ताह तक सुबह ९ बजे से ही सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की निगरानी करें|

मौक़ा देखकर नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर ने ददुआ से अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने को कहा तो ददुआ ने शहर की सबसे बड़ी गंभीर समस्या को यह कहकर टाल दिया कि अभी नहीं फरवरी बाद देखेंगें| व्यापारी राजीव गुप्ता व असलम कुरैसी आदि ने भी अतिक्रमण के लिए दुकानदारों को दोषी ठहराया|

व्यापारी नेता मुजफ्फर रहमानी व सभासद आसू खान ने बुके देकर स्वागत किया उनके अलावा चित्रा अग्निहोत्री, गया प्रसाद पाल व उर्मिला ने समस्याएं बताईं| गरीब विधवा शकुंतला का कोई सहारा न होने के कारण बुरी तरह रोने लगीं| एसपी ने इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार को निर्देश दिया कि पीड़ित महिला को कुछ नगदी, एक कुंटल गेंहूँ कपडे आदि देकर सहयोग करें|

एसपी ने एक पखवारे के अंदर समस्याओं के समाधान करने का वायदा किया| सीओ सिटी डीके सिसोदिया, सभासद पुत्र मोहम्मद लईक राईन, मोहम्मद नूर उर्फ गबद्दू आदि लोग मौजूद रहे| पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली फतेहगढ़ में बैठक कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं|

नशेड़ी ने शिक्षिका को घायल कर उसके बाप को भगाया

फर्रुखाबाद: प्रेम विबाह करने वाली शिक्षिका ज्योति का जीवन नर्क हो गया है| वह न तो घर की रही न घाट की|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम  अजमतपुर निवासी सुरेश भदौरिया की पुत्री ज्योंति ने युवक रिंकू से प्रेम विवाह किया था उसके बाद वह गांव के प्राथमिक स्कूल में ही शिक्षा मित्र बन गई|

बीती रात रिंकू ने ज्योंति की पिटाई की तो वह अपनी बच्ची को गोद में लेकर अपने पिता की दुकान पर जाने के लिए अकेले ही घर से निकल गई|

रिंकू उसे घसीट कर दरवाजे पर ले गया और उसे सड़क पर पटक दिया लात घूसों से बेरहमी से पिटाई की उसके सर से खून वहने लगा चूडियाँ टूट गई| जब उसके पिता ने रिंकू को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने उनके साथ भी बदसलूकी की जब ज्योति को उठाकर घर ले जा रहा था| तब वह भय के कारण अंदर जाने से मना कर रही थी|

ज्योंति का रात में ही झोला छाप डाक्टर से इलाज कराया गया| सुरेश जब ज्योंति के घर पहुचे तो ज्योंति उनसे बुरी तरह चिपट कर रोने लगी पीड़ित बाप बेटी को घर ले जाने लगा तो रिंकू ने बदसलूकी कर ससुर को घर से भगा दिया|

घायल हो जाने के कारण ज्योति आज स्कूल नहीं गई उसने तबियत खराब होने का प्रार्थना पत्र स्कूल भिजवा दिया|

बीएसएनएल इम्पलाईज युनियन ने जश्न मनाकर NFTE की पोल खोली

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली केंद्र में भी लगातार चौथी बार भारी मतों से जीत होने पर बीएसएनएल इम्पलाईज यूनियन के पदाधिकारियों ने खुशी में जश्न मनाकर लड्डू बांटे|

यूनियन के जिला सचिव एमसी अवस्थी की अगुवाई में अन्य पदाधिकारी व सदस्य बीएसएनएल कार्यालय के सामने एकत्र हुए| फूल मालाओं से श्री अवस्थी की जोरदार स्वागत कर यूनियन जिंदाबाद के नारे लगाए गए| यूनियन के अध्यक्ष राम औतार गंगवार ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों को गुमराह करने के लिए NFTE की झूंठी विजय दर्शाकर मालाएं पहनने वालों के चेहरे बेनकाव हो गए हैं|

उन्होंने बताया कि यह चुनाव देश के ३५ सर्किलों आल इंडिया लेबिल का था न कि फर्रुखाबाद जिले का| पूरे देश के चुनाव में बीएसएनएल इम्पलाईज युनियन को १०६७०६ तथा NFTE को ८०२१४ वोट मिले है| सचिव एमसी अवस्थी ने कहा कि उनकी यूनियन कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी|

उन्होंने अधिकारियों को गुमराह न होने की सलाह देते उए कहा कि वह NFTE के दवाव में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे उनके विरुद्ध भी आंदोलन करना पड़े|

हीरालाल ने कहा कि अभी यूपी व दिल्ली जीती है लेकिन NFTE अभी नहीं तो कभी भी चुनाव नहीं जीतेगी| इस दौरान प्रदीप गंगवार, राम निवास गंगवार, रामाकंर, रामप्रकाश, ब्रजकिशोर, हरीराम आदि मौजूद रहे|

दुर्घटना में छात्र की मौत

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में घायल छात्र अमित की बीती रात १ बजे उपचार के दौरान डॉ के एम द्विवेदी के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई|

अमित थाना अल्लागंज के ग्राम चौरासी निवासी धनपाल सिंह कश्यप का १९ वर्षीय पुत्र था| वह अल्लागंज चिलौआ स्थित रघुवर दयाल सिंह इंटर कालेज में कक्षा १० का छात्र है| वह बीते दिन जलालाबाद से ट्रैक्टर पर सवार होकर घर जा रहा था| सायं ४ बजे ठिंगरी के निकट ट्रक नंबर यूपी २७ ऍन ३१२४ के चालक ने टक्कर मार दी|

गंभीर रूप से घायल अमित को ग्राम चौरासी निवासी हरीराम ने अस्पताल में भर्ती कराया| पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया|

बसपा कश्यप निषाद भाईचारा कमेटी की बरेली जोनल के कोआर्डीनेटर आर्डी कश्यप अमित के पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिए आये|

मंडलायुक्त डालेंगे 10 को डेरा

फर्रुखाबाद|| 04 फरवरी, प्रदेश की मुखिया मायावती के जनपदों की दौरों को दृष्टिगत रखते हुएआयुक्त कानपुर मंडल अमित घोष 10 फरीवरी को डेरा डालेंगे।

यहां प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार श्री घोष आगामी 10 फरवरी को अपने दो दिवसीय दौरे में कलक्ट्रेट व चकबंदी कार्यालय के निरीक्षण के अतिरिक्त दो अंबे्डकर ग्रामों दुल्लामई व महमदपुर अमलैया का भी सत्यापन करेंगे।

ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद भुढ़िया भेड़ा का कोटा बहाल

फर्रुखाबाद:3 फरवरी| तहसील अम्रतपुर के ग्राम भुढ़िया भेड़ा में कोटेदार के विरोधियों की शिकायत पर गाँव का कोटा दूसरी ग्राम सभा से संबद्ध कर दिया गया था| गुरूवार को लगभग एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने पहले तो कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया|

जिलाधिकारी के विकास भवन सभागार में मौजूद होने की सूचना पर ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर धरना दे दिया| वहां पर मौजूद जिला पूर्ति अधिकारी आरएन चतुर्वेदी ने ग्रामीणों का नेत्रत्व कर रहे ब्रजकिशोर मिश्रा एडवोकेट को समझाने का प्रयास किया| इसी दौरान शोर शरावा सुनकर मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी को जिलाधिकारी ने बाहर भेजकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए|

डीएसओ ने मुख्य विकास अधिकारी को बताया कि कोटेदार के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत की जांच कर ली गई है कोई अनियमितता नहीं मिली है| कोटा बहाली की फाइल उप जिलाधिकारी के पास पहुँच गयी है| इस पर सीडीओ ने ग्रामीणों को आज ही आदेश करा देने का आश्वाशन देकर शांत कराया तब कहीं मामला निबटा|

उप जिलाधिकारी अम्रतपुर राम बहादुर वर्मा ने बताया कि कोटा निलंबित नहीं किया गया था केवल सम्बद्धीकरण किया गया था| सम्बद्धीकरण समाप्त कर दिया जाएगा|