Home Blog Page 5692

लेखपालों की हड़ताल से थाना दिवस में मायूस रहे फरियादी

फर्रुखाबाद:  लेखपालों की हड़ताल के कारण आज थाना दिवस में राजस्व संबंधी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका फरियादी मायूस होकर लौट गए|

नगर के मोहल्ला बढपुर नगला किसानन के दलित रामबाबू जाटव, टिंकू जाटव आदि अनेको दलितों ने इंस्पेक्टर को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि पूर्वजों द्वारा बाबा हरदेव को दी गई 5 डिसमिल जमीन पर वह लोग नीव खोद रहे थे| पड़ोसी वीरेंद्र, नरेन्द्र श्रीवास्तव आदि ने अपनी जमीन बताकर कार्य रुकवा दिया|

सधबाड़ा के सुशील कुमार साध ने ग्राम अमेठी में खरीदी गई जमीन पर अबैध कब्जा किये जाने की शिकायत की चांदपुर के सीताराम जाटव डीएम का आदेश लेकर पहुंचे उन्होंने अपनी जमीन पर सुरेन्द्र पाल सिंह द्वारा जबरन कब्जा कर लिए जाने तथा झूठे मुक़दमे में फसाए जाने की धमकी दी|

बिर्राबाग़ के लेखपाल महेश्वर सिंह आदि ने शिकायत की कि नगर पालिका द्वारा बनायी गई अमानक गली में 2 फुट पानी भरा है|

थाना दिवस में नगर पालिका का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा इसके कारण किसी की भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका|

उधर लेखपालों ने अपनी समस्यायों को लेकर धरना दिया|

बंटने से पहले ही राशन बेंच दिया कोटेदार ने

फर्रुखाबाद: प्रशासन चाहे कितना भी कालाबाजारी करने वाले कोटेदार व प्रधानों पर जोर लगा दे लेकिन ये आम लोगों का खून चूंसने वाले खटमल अपनी हरकतों से बाज नहीं आयेंगें|

अभी बीते दिनों राशन कालाबाजारी में कोटेदार गुड्डी देवी को लिप्त पाया गया था जिसके तहत कोटेदार गुड्डी की राशन की दुकान सील कर दी गई थी| लेकिन यह सब कालाबाजारी करने वालों के ऊपर बैगन पर पानी पड़ने के बराबर है थोड़ी देर में ही उतर जाता है|

ऐसी ही कालाबाजारी आज फिर देखने को मिली, गरीबों का खून चूंसने वाले खटमल (यह नाम शायद गलत न होगा) उर्फ़ कोटेदार आदर्श पटेल निवासी गोला कोहना ने गरीबों को बांटे जाने वाला राशन ही बेंच दिया|

इसकी जानकारी होने पर एसडीम सदर अनिल ढींगरा ने नायाव तहसीलदार अनिल तिवारी को छापा मारने का निर्देश दिया| श्री तिवारी के छापे के दौरान ११ बोरी खाद्धान कम निकला जिसकी सत्यापन रिपोर्ट एसडीएम श्री ढींगरा को भेज दी है|

बीएड में अवैध वसूली रोकने को डीएम कार्यालय पर छात्रो का प्रदर्शन

फर्रुखाबाद: बीएड में अवैध वसूली का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है| सत्र शुरू हुए ६ माह से ज्यादा बीत गया है मगर अभी भी छात्रो को निर्धारित शुल्क से ज्यादा अवैध धन वसूलने के आरोप महाविद्यालयों के प्रबन्धन पर लग रहा है|

सिटी पब्लिक कॉलेज के बीएड छात्रों ने शनिवार जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौप प्रबंध तंत्र द्वारा अवैध वसूली के उत्पीडन को रोकने की मांग की| इन छात्रो का कहना था कि उत्तर प्रदेश सरकार और विश्विद्यालय द्वारा जारी निर्देशानुसार उन्होंने निर्धारित शुल्क लगभग ३०0००/- जमा कर दिया था| उसके बाद भी महाविद्यालय का प्रबन्धन अतिरिक्त तीस से चालीस हजार रुपये की मांग कर रहा है| इतना ही नहीं उन्हें ये धमकी भी दी जा रही है कि यदि ये अत्रिरिक्त धनराशी नहीं जमा की तो उन्हें परीक्षा से भी वंचित किया जा सकता है| कॉलेज के जीतेन्द्र कुमार, विद्यासागर, दिनेश कुमार, ओमप्रकाश, सुनील, ब्रजेश आदि छात्रो सहित लगभग एक दर्जन से ज्यादा छात्र इस प्रदर्शन में शामिल रहे|

एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

फिरोजाबाद|| फिरोजाबाद जिले में आज सुबह तडके एक ट्रक और कार की टक्कर में कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा जिले के शिकोहाबाद कस्बे के समीप आज सुबह उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ख़डे ट्रक से जाकर भि़ड गई।

हादसे में बोलेरो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उसमें कुल सात लोग सवार थे। शिकोहाबाद थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऎसा प्रतीत हो रहा है कि सुबह कोहरे के कारण बोलेरो चालक ट्रक को नहीं देख पाया।

पुलिस के मुताबिक कार सवार लोग औरैया जिले के अछल्दा निवासी थे और फिरोजाबाद में एक समारोह में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे।

सिंह ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे में चार की मौत, करीव आधा दर्जन घायल

लखनऊ|| उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीती रात को घने कोहरे का असर चार परिवारों के लिये काल बन कर सामने आया। बंथरा स्थित मोहान रोड पर ट्रक व टेम्पो में आमने-सामने की टक्‍कर हो गई।

टक्‍कर इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और टेम्पो सवार चार लोगों ने आग में झुलस कर दम तोड़ दिया। आग की लपटों में घिर कर टेम्पो में सवार सात अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला भी शामिल है ।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बंथरा स्थित कटी बगिया से बीती रात ट्रक मोहान की ओर जा रहा था। दूसरी ओर से टेम्पो चालक शाहिद दस लोगों को बैठाकर बंथरा आ रहा था। रास्ते में रामगढ़ी व बेती गांव के पास मोहान रोड पर दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाडि़यों में आग लग गई।

चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और टेम्पो में पिछली सीटों पर बैठे दस लोगों को बाहर निकाला। टेम्पो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और चालक व उसके साथ बैठे लोग घायल होकर आग की लपटों में घिर गए थे।

जानकारी के मुताबिक हालात ऐसे थे कि आग की लपटों के बीच से घायलों को बाहर निकालने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया। टेम्पो चालक शाहिद अली उर्फ बबलू, सहित चंद्रप्रकाश मिश्र उर्फ लवलेश और प्रमोद लोधी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया। गंभीर रूप से झुलसे फूलचंद्र ने ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

घुटनों की हड्डियों का रोग खतरनाक: डॉ अग्रवाल

फर्रुखाबाद: कानपुर महानगर के चर्चित व सुप्रसिद्ध वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ एके अग्रवाल ने मानव तकलीफ को दूर करने के लिये हमेशा से ही तत्पर रहे हैं|

डॉ एके अग्रवाल ने बताया कि मानव की औसत आयु बढ़ रही है इस औसत आयु के बढ़ने के साथ ही अधिक उम्र में होने वाले रोग भी बढ़ जाते हैं| इन्ही रोगों में से एक रोग है आस्टियो अर्थाईट्स है| यह लोग आमतौर से ६० वर्ष से अधिक आयु के ६५ प्रतिशत लोगों में होता है| ४० से ६० वर्ष की आयु के लोगों में ४३ फीसदी व ४० से कम के उम्र में २६ फीसदी लोगों में यह रोग पाया जाता है| उन्होंने बताया कि अनियमित दिनचर्या व श्र्म्राहित जीवन शैली, खान-पान में गड़बड़ी आदि के कारण यह रोग कम उम्र में लोगों को अपना शिकार बनाता है|

डॉ श्री अग्रवाल ने बताया कि मानवों की तकलीफ की शुरूआत घुटनों में साधारण दर्द के साथ शुरू होती है और यदि ध्यान न दिया जाए तो समस्या बढ़ जाती है| यह प्रथम ग्रेड की आर्थाईटिस होती है और इस दौरान यदि नियमित व्यायाम किया जाए और कुछ विशेष दवाएं लेते रहे तो प्रारम्भिक गठिया से छुटकारा मिल सकता है|

उन्होंने बताया कि जिन लोगों को घोतनों में लगातार असहनीय दर्द रहता है बिना दवा के काम नहीं चलता है रात में करवटें बदलने में तकलीफ होती है| जिससे सोना मुश्किल हो जाता है और एक कदम भी नहीं चल सकता है| ऐसे में घुटना प्रत्यारोपण ही एकमात्र इलाज है| क्योंकि ज्यादा लम्बे समय तक दर्द की दवाएं नहीं दी जा सकती है|

डॉ एके अग्रवाल जोकि जर्मनी, सिंगापुर, आस्ट्रिया आदि कई देशों में भी कार्यरत रह चुके हैं| डॉ एके अग्रवाल को गोल्ड मेडल से भी नवाजा गया है|

341 छात्राओं को साइकिल का तोहफा

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में सावित्रीबाई ज्योतिवाफुले योजना के अंतर्गत ३४१ छात्राओं को साईकिलें वितरित की|
इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी छात्राओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही हैं| इस लिए उन्होंने यह योजना लागू की है| यह योजना बालिकाओं को स्वावलंबन के लिए वरदान है| इससे बालिकाओं की शिक्षा पर कोई कमी नहीं होगी और छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगीं| उन्होंने कहा कि प्रत्येक माँ-बाप का दायित्व है कि वह अपनी लड़कियों को नियमित रूप से स्कूल भेजकर शिक्षित बनाएँ|

सुबह उतर सकता है माया का उड़न खटोला

फर्रुखाबाद: जनपदों के भ्रमण से हडकंप मचाये मुख्यमंत्री मायावती का उड़न खटोला शनिवार को यहाँ भी उतर सकता है| सूत्र तो सत्यापन के लिए ग्राम हैवतपुर गढिया व चम्पतपुर का चयन तक मुख्यमंत्री स्तर पर कर लिए जाने का दावा कर रहे हैं|
विदित है मुख्यमंत्री मायावती का शनिवार को पड़ोसी जनपद इटावा में भ्रमण कार्यक्रम तय है| उनके दौरे के क्रम में जानकार सूत्र मायावती के प्रातः ९ बजे यहाँ पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरने और जनपद के शम्साबाद विकास खंड के अम्बेडकर ग्राम चम्पतपुर व ब्लाक बढपुर के काशीराम आवासीय कालोनी के लिए चर्चित हैवतपुर गढिया का निरीक्षण कार्यक्रम होने का दावा कर रहे हैं|
उल्लेखनीय है जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने शुक्रवार को हैवतपुर गढिया स्थित काशीराम शहरी गरीब आवासीय योजना के अंतर्गत बनायी गई कालोनी का दौरा कर इसकी बाउंड्री बाल और ओवर हेड टैंक का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए| उन्होंने यहाँ पर बने पार्कों के सुंदरीकरण व सफाई व्यवस्था सुद्रण किये जाने के भी निर्देश दिए|

फर्जी खतौनी से ऋण लेने का भंडाफोड

फर्रुखाबाद: विकास खंड मोहम्दाबाद के ग्राम पट्टी प्रदुमन्न के तीन व्यक्तियों द्वारा ऋण के लिए प्रस्तुत पत्रावली में फर्जी खसरा खतौनी लगा दिए गए| तहसील सदर में सत्यापन के दौरान इस फर्जीबाड़े का खुलासा हो गया है| राजस्व अधिकारी अब इन घोटाले बाजों के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं|
ग्राम पट्टी प्रदुमन्न के जोगराज पुत्र नंदराम ने २.९६० हेक्टेयर के दो, राम्रहीस पुत्र मटरू ने ३.२९ हेक्टेयर व राम नरेश पुत्र मलखान ने २.४५३ हेक्टेयर के १,१ नंबरों के खसरा खतौनी व इंतखाब ऋण पत्रावली के साथ संलग्न किये थे| आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की ओर से इन खसरा खतौनियों को सत्यापन के लिए तहील सदर भेजा गया था| तहसील में नायाव तहसीलदार अनिल तिवारी को प्रथम द्रष्टया ही अभिलेखों के फर्जी होने का आभास हो गया था| सत्यापन के दौरान लेखपाल रामविलास ने भी लिखित रूप से इन खसरा खतौनी व इंतखाब के फर्जी होने की पुष्टि कर दी|
लेखपाल की रिपोर्ट के बाद राजस्व अधिकारियों ने इस फर्जीबाड़े की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की तैयारी शुरू का दी है|

ब्याज की मांग पर आवास विकास के तोतें उड़े

फर्रुखाबाद: काशीराम आवासीय योजना के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों के लिए मिले ४.८२ करोड रुपये की धनराशि का ब्याज भी जिलाधिकारी ने वापस करने के आदेश कर दिए हैं|
विदित है कि वित्तीय वर्ष के प्रारम्भ में शासन की ओर से मान्यवर काशीराम शहरी आवास योजना के द्वितीय चरण में लगभग ९०० आवासों के निर्माण के लिए ४ करोड ८२ लाख रुपये की धनराशि आवास विकास परिषद के फर्रुखाबाद कार्यालय को अवमुक्त की गई थी|
स्थल चयन में विलम्ब के कारण बाद में शासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगा थी| हाल ही मै शासन ने इस धनराशि को वापस किये जाने के निर्देश दिए थे| आवास विकास परिषद की ओर से मूलधन तो वापस जिलाधिकारी को भेज दिया गया था परन्तु ब्याज की लगभग १६ लाख रुपये की धनराशि की वापसी नहीं की गई थी|

जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने ब्याज की धनराशि भी वापस किये जाने के आदेश अधिशासी अभियंता आवास विकास को दिए हैं| जिलाधिकारी के आदेश के बाद से आवास विकास परिषद में हडकंप की स्थित है| उल्लेखनीय है कि आवास विकास परिषद ब्याज की धनराशि से लगभग १० लाख रूपए तो पहले से ही मनमाने ढंग से खर्च कर चुकी है|