Home Blog Page 5688

छात्र आन्दोलन कामयाब- प्रबन्धक ने लिखकर दिया- वापिस दूंगा बीएड की अवैध वसूली फीस

फर्रुखाबाद, 07 फरवरी, विगत कई दिनों से चल रही सिटी पब्लिक स्कूल के बीएड छात्रों का अवैध फीस वसूली के विरुद्ध चल रहा आंदोलन सोमवार को सफल हो गया। प्रबंधक ने प्रशासन के सामने न केवल अवैध वसूली का मामला स्वीकार किया बल्कि साथ ही अवैध रूप से वसूली गयी फीस की वापसी का भी आश्वासन दिया।
विदित है कि सिटी पब्लिक स्कूल के बीएड के छात्र और छात्रायें विगत कई दिनों से विद्यालय प्रबंध तंत्र की ओर से की जा रही अवैध वसूली के विरंद्ध आंदोलन कर रहे थे। कलक्ट्रेट में भी धरना प्रदर्शन किये जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि छात्र शासन की ओर से निर्धारित 32 हजार की फीस जो पहले ही लखनउ विश्वविद्यालय में जमा करायी जा चुकी है के अतिरिक्त 40 हजार रुपये और मांगे जाने की शिकायते कर रहे थे। छात्रों ने आरोप लगाये थे कि अतिरिक्त फीस न दिये जाने पर परीक्षा फार्म भरने से भी रोका जा रहा था।

सोमवार को भी छात्रों ने भारी संख्या में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री मायावती के संभावित दौरों के मददेनजर जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी दिखायी और नगर मजिस्ट्रेट व एसडीएम रविंद्र कुमार को प्रकरण के निस्तारण के निर्देश दिये। प्रशासन के बुलावे पर प्रबंधक विजय सिंह विद्रोही कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके पहुंचते ही छात्रों ने उनका स्वागत मुर्दाबाद के नारों से किया। नगर मिजस्ट्रेट के सामने छात्रों का उग्र रूप देख कर श्री विद्रोही दबाव में आ गये। काफी बहस के बाद श्री विद्रोही ने लिखित रुप से 9 फरवरी को अवैध वसूली फीस वापसी का लिखित रुप से आश्वासन दे दिया। उन्होंने अपने लिखित आश्वासन में कहा है कि जिन छात्रों से अवैध धनराशि वसूली गयी है वह 9 फरवरी को वापस कर दी जायेगी।
श्री विद्रोही ने जेएनआई न्यूज को बताय कि अवैध वसूली उनकी जानकारी में नहीं है। संबंधित लिपिक से वार्ता के बाद ही इसका खुलास होगा। यदि किसी छात्र से अवैध फीस वसूली गयी होगी तो उसको वापस कर दिया जायेगा।

बीएड छात्रों का डीएम कार्यालय पर धरना

फर्रुखाबाद: अवैध फीस बसूली से गुस्साए बीएड के छात्र छात्राओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दे दिया| छात्र डीएम से वार्ता करने की मांग कर रहे थे|

नेकपुर चौरासी स्थित सिटी पब्लिक के बीएड छात्र-छात्राओं का धैर्य जवाब दे गया| करीब 3 दर्जन छात्र जिलाधिकारी कार्यालय हांथों में पट्टियां लिए हुए पहुंचे| छात्रों ने अवैध बसूली रोके जाए एवं प्रवन्धक की गिरफ्तारी किये जाने के लिए धरना दिया|

नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर व उपजिलाधिकारी राजेन्द्र वर्मा गुस्साए छात्रों को मनाते रहे| लेकिन छात्र डीएम को ही बुलाने की मांग पर अड़े रहे| छात्रों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की नियमों को ताक पर रखकर ८०,८० हजार रुपये तक बसूले गए| कई बार शिकायतें करने के बाद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की| अब यह प्रशासन की उदासीनता के कारण अपने शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगें|

घबडाए अधिकारियों ने मामले को निबटाने के लिए कालेज के प्रवन्धक विजय सिंह विद्रोही , प्रधानाचार्य, समाज कल्याण अधिकारी आरएन द्विवेदी आदि सम्बंधित अधिकारियों को बुला लिया|

महिला की हत्या या आत्महत्या पर सवालिया निशान ?

फर्रुखाबाद: विवाहिता मीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ससुराल वालों का कहना है कि मीना ने चूहामार दवा खाकर आत्महत्या की है| जबकि मायके बालों का आरोप है कि उसे जहर खिलाकर मारा गया है| ह्त्या या आत्महत्या को लेकर मीना की मौत का मामला उलझ गया है|

मीना थाना नवाबगंज के ग्राम पहाडपुर नबादा निवासी ऋषी पाल की २८ वर्षीय पत्नी थी नवाबगंज पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया टाउनहाल स्थित महामाया आवासीय कालोनी निवासी सोहन लाल की पुत्री मीना का ८ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था| उसके २ बच्चे है मीना के मरने के गम में उसके पिता भाई संतोष व परिजन काफी दुखी हो गए है|

डा योगेन्द्र सिंह ने शव का पोस्टमार्टम किया उसका बिसरा सुरक्षित रखा गया है बिसरा रिपोर्ट लिखने पर ही उसकी मौत से पर्दा हटेगा|

छात्रा आरती के अपहरण से सनसनी

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला दिलाबर जंग निवासी विनोद बढ़ई की १२ वर्षीय पुत्री आरती को बाइक सवार दिन दहाड़े भगा ले गए| कक्षा ४ की छात्रा आरती जब बाजार से घर नहीं लौटी तब उसे तलाश किया गया|

आरती असगर रोड निवासी सुमित शाक्य को मिली वह उसे घर छोड़ने जा रहे थे तभी कबाड़े का काम करने वाला आफताब व उसका चचेरा भाई सलमान बाइक से आरती को भगा ले गए| आरती के भाई सोनू ने सुमित को पकड़कर पुलिस के हवाले किया| तब सुमित ने आरती को भगा लिए जाने की जानकारी दी|

बालक के पेट में जनरेटर का पाईप घुसा

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला बजरिया में आज बब्लू का ७ वर्षीय पुत्र अमन छत पर पतंग उड़ा रहा था| पतंग उड़ाते समय उसका पैर फिसल जाने से वह छत से नीची आ गिरा|

नीचे जनरेटर रखा हुआ था अमन के जनरेटर के ऊपर गिराने से उसके धुएं का पाईप पेट में घुस गया| हालत गंभीर होने पर उसे आवास विकास कालोनी स्थित आरके हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया|

प्रशासन की उपेक्षा से गुस्साए नागाओं की भूंख हड़ताल

फर्रुखाबाद: जिला प्रशासन की उपेक्षा से गुस्साए ढाई घाट मेले के साधुओं का आज भी धैर्य टूट गया| आज दोपहर बाद मौनी व दो नागा बाबा अपने तम्बू के बाहर भूंख-हड़ताल पर बैठ गए|

मौनी बाबा ने स्लेट पर लिखकर बताया कि जब तक जिलाधिकारी मिनिस्ती एस व पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन स्वयं आकर समस्याओं का समाधान नहीं करेंगें तब तक वह भूंख-हड़ताल पर रहेंगें|

मेले में राशन आदि की सुबिधायें न मिलने के मामले में उपजिलाधिकारी व दोषी एसओ व दो दरोगाओं को तबादला किये जाने की मांग की|

मौनी बाबा ने बताया कि यदि उनकी समस्यायों का समाधान नहीं किया गया तो सभी साधू समाज एकत्र होकर कुछ भी कदम उठाने को तैयार हो जायेंगें| भूंख हडताली साधुओं के समर्थन में करीब आधा सैकड़ा साधू संत मौजूद रहे|

शादी के वर्तन चोरी जाने से महिला बेहाल

फर्रुखाबाद: शादी में मिले बर्तन चोरी चले जाने से विधवा महिला मीना परेशान हो गई| पुलिस ने इस मामले में किशोर को हिरासत में लिया है|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर कलां की नई  कालोनी में स्वर्गीय रामू की पत्नी मीरा गाँव के किनारे मकान में अकेली रहती है| उसके ससुर महेश बाबा हो गए है जो मेला रामनगरिया में डेरा डाले है मीरा बीती रात अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी उसी दौरान चोर कमरे में घुस गए और टाण पर छिपाए गए पीतल के वर्तन व झोले में रखी २ हजार रुपये की नगदी चोर ले गए|

सुबह जागने पर जब महिला की नजर टाण पर गई तो वहां बर्तन व रुपयों का थैला न देखकर उसके होश उड़ गए| महिला ने बताया कि खराब होने के कारण दरवाजे बंद नहीं होते पड़ोस में रहने बाले अनंतराम का वेटा दिन में ससुर के बारे में जानकारी करने आया था लगता है कि उसी ने चोरी की है| उधर पुलिस ने ब्रजेश को हिरासत में ले लिया है|

CM के दौरे से बंद हो गई FIR

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री के दौरे से भयभीत कोतवाली प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करना तक बंद कर दिया है|

पड़ोसी जिला हरदोई थाना हरपालपुर के ग्राम कनत्थूखेडा निवासी स्वर्गीय अजीत कुमार की पत्नी सोनी देवी आज पति की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में डटी रही सोनी ने इंस्पेक्टर को रिपोर्ट की तहरीर देकर आरोप लगाया कि गाँव के रामनरेश, मनोज कुमार, आमोद कुमार आदि ने ही जमीन जायदाद की रंजिश में पति की ह्त्या कर उनके शव को टावर पर लटका कर आत्महत्या दर्शा दिया|

मालूम हो कि अजीत का शव 3 दिन पूर्व ग्राम नौगवां GTL के टावर पर लटका मिला था| वह वहां गार्ड की नौकरी करता था| इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने यह कहकर महिला को टरका दिया कि परसों आना तभी रिपोर्ट दर्ज करेंगें कल मुख्यमंत्री आ रही है|

मुख्यमंत्री के आगमन के कारण कोतवाली के भवन के रंग रोशन में इंस्पेक्टर के हजारों रुपये जेब से खर्च हो गए है| इंस्पेक्टर लंबित मुकदमों को ख़त्म कराने रिकार्ड को दुरुस्त कराने के कारण बेहद परेशान है पुलिस वालों पर ही झल्ला जाना गाली गलौज करना आम बात हो गई है

लावारिस ट्रैक्टर मिला, लिखा-पढी नहीं
फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल चौकी पुलिस को बीती रात एक लावारिस ट्रैक्टर मिला| मुख्यमंत्री के दौरे के कारण ट्रैक्टर का दाखिला नहीं किया गया|

आज चौकी इंचार्ज एसके भारद्वाज ने स्वीकार किया कि बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर बीती रात १ बजे लावारिस मिला है| कल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम निबट जाने के बाद परसों ट्रैक्टर का दाखिला किया जाएगा|

देखता हूं शीलू को कौन हाथ लगाता है : राहुल गांधी

बांदा|| उत्तर प्रदेश का बहुचर्चित बांदा रेप केस अब राजनैतिक जामे में बदल गया है, इस केस सबसे रोंमांचक मोड़ तब आया है जब कांग्रेस महा सचिव राहुल गांधी ने बांदा पहुंच कर पीड़ित शीलू से मुलाकात कर ली है और उसे भरोसा दिलाया है कि तुम्हारा बाल भी बांका नहीं हो सकता है। राहुल ने शीलू से कहा है कि अब तुम्हें कोई हाथ नहीं लगा पाएगा ।

आज अचानक बांदा पहुंचे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से मुलाकात के कुछ ही देर बाद समय से बातचीत में पीड़िता शीलू ने बताया कि राहुल गांधी की उनसे क़रीब 20 मिनट लंबी बातचीत हुई। उन्होंने इस बातचीत के दौरान राहुल से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की।

मालूम हो कि शीलू वह दलित महिला है जिसके साथ बलात्कार के आरोप में स्थानीय विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी और दो अन्य लोगों पर मुक़दमा चल रहा है। नरेश द्विवेदी फिलहाल जेल में हैं, उसके समर्थन में उसकी पत्नी ने कहा है कि शीलू झूठ बोल रही है क्योंकि उसका पति किसी से शारीरिक संबंध बनाने लायक नहीं है।

गौरतलब है कि शीलू ने पहले भी कहा था कि उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। शीलू के मुताबिक उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि अगर किसी मंत्री या बड़े राजनीतिक व्यक्ति की बेटी के साथ ऐसा होता तो भी क्य़ा सरकार का रवैया यही होता।

शीलू ने राहुल से कहा कि मेरे रहने की व्यवस्था की जाए, मेरे पिता और परिवार की मदद की जाए। मेरे मामले में दोषी लोगों के खिलाफ पुलिस छानबीन करे, गिरफ्तारियां हों, मेरे बयान बदलवाने की कोशिशों पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शीलू ने कांग्रेस महासचिव से पिस्तौल का लाइसेंस दिलाए जाने की भी मांग रखी। राहुल ने शीलू से कहा है कि अब तुम्हें कोई हाथ नहीं लगा पाएगा।

बहन को कलियुगी भाई से जान का ख़तरा

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला किराना बाजार पक्का पुल निवासी मोहन दुवे की पत्नी प्रीती को अपने कलयुगी भाई से जान का ख़तरा बन गया है| प्रीती ने पुलिस अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री तक को प्रार्थना पत्र भेजकर भाई के कारनामो से अवगत कराया है| तथा परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाईं है|

मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी प्रीती का 26 नवम्बर 2009 को मोहन से विवाह हुआ था| मोहन से असंतुष्ट होने के कारण अंकित व उसकी पत्नी अंजली ने बीती रात 10 बजे घर में घुस कर मोहन की जमकर पिटाई कर दी|

प्रीती ने आरोप लगाया कि अंकित किसी लफंगे से मेरी शादी करना चाहता था| चरित्रहीन अंकित मोहन से लाखों रुपये बसूलकर अपनी रखैलों पर खर्च कर चुका है| बीते माह वह कानपुर में रखैल के घर पकडे जाने के कारण जमकर पीटा गया था| प्रीती ने आशंका व्यक्त की है कि अंकित मेरी व मेरे परिवारी जानो की ह्त्या करा सकता है|