Home Blog Page 5687

दुष्कर्म करने के बाद बालिका की गला दबाकर ह्त्या

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र में बीती रात बालिका खुशबू को गायब कर दिया गया| दुष्कर्म करने के बाद उसकी ह्त्या कर दी गई|

खुशबू स्वामी नगला मदनपुर निवासी बालिस्टर बाथम की ८ वर्षीय पुत्री थी| उसका शव आज सायं ५ बजे गाँव के बाहर वीरेंद्र सिंह के सरसों के खेत में पड़ा मिला| खुशबू फ्रांक पहने थी उसकी जींस की पैंट में खून लगा था| गले में गर्दन दबाये जाने के निशान देखे गए|

बालिस्टर ने बीती रात घर पर मीट बनाया था| घर आने-जाने वाले विनोद कुमार को दावत खिलाई थी| खुशबू रात ८ बजे गायब हो गई उसकी एक चप्पल गाँव के स्कूल के पास पड़ी देखी गई| बालिस्टर ने विनोद के विरुद्ध धारा ३०२, २०१ के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई|

पुलिस ने विवाहित विनोद के पिता राकेश को हिरासत में ले लिया| इंस्पेक्टर भगवान् सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही खुशबू के साथ हुई घटना की असलियत का पता चलेगा|

SP का आदेश: इंस्पेक्टर को दर्ज करने पड़े तीन केस

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन के आदेश पर शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर को तीन मुकद्दमे दर्ज करने पड़े| शहर कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर घुमना बाजार आनद क्लाथ स्टोर के मालिक सलिल पाण्डेय की पिटाई की रिपोर्ट दर्ज कर ली| केस में यूको बैंक का जनरेटर चलाने वाले उमेश अवस्थी व् उनके दो साथियों को आरोपी बनाया गया|

उमेश ने सलिल से सितम्बर २०१० में १.४० लाख रुपये उधार लिए थे| रुपयों का बारबार तगादा करने से गुस्साए उमेश ने रूपए देने से साफ़ मना कर दिया बल्कि दो साथियों की मदद से उनकी पिटाई भी कर दी|

पुलिस ने मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी अरविन्द चक की दलित उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज कर ली| केस में मोहल्ले के ही रिंकू तिवारी, संजय तिवारी, मतल्ले व एक अन्य को अभियुक्त बनाया गया| जिन्होंने बीती रात अरविन्द के अलावा उनकी माँ की भी पिटाई कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया था|

पुलिस ने पड़ोसी जिला हरदोई थाना हरपाल के ग्राम कनत्थूखेडा निवासी स्वर्गीय अजीत कुमार की पत्नी सोनी देवी की ओर से गाँव के ही राम नरेश, मनोज, आमोद के विरुद्ध ह्त्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है| सोनी ने जायदाद की रंजिश में अपने पति की हत्याकर शव को टावर पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है|
इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार ने बीते दिन मुख्यमंत्री के दौरे के कारण सोनी की रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया था|

डीएम की नज़रों से नहीं छिपी अस्पताल की गन्दगी

फर्रुखाबाद: लाख प्रयास करने के बावजूद भी डाक्टर लोहिया अस्पताल की गन्दगी को नहीं छिपा सके| जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने आज दोपहर लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया| उनकी तीखी नज़रों से गन्दगी नहीं छिप सकी| उन्होंने कचरे को देखकर साफ़ करने की हिदायत दी|

डीएम ने महिला अस्पताल के मरीजों के हालचाल पूंछे और बेहतर व्यवस्था का निर्देश देकर वह कासीराम आवासीय कालोनी का निरीक्षण करने चली गईं| इस दौरान सीडीओ, सीएमओ आदि अधिकारी मौजूद रहे|

डाक्टरों ने प्रयास करके लोहिया अस्पताल को काफी चमकाया है| काफी अरसे बाद अस्पताल के बेड पर नयी चादरे बिछाई गई हैं| जिनपर लोहिया अस्पताल का नाम अंकित है| डाक्टर व फार्माशिष्टों ने भी अपनी सफ़ेद वर्दी ग्रहण कर ली है|

इमरजेंसी कक्ष में मरीजों के लिए थूकदान रखे गए हैं| रातोरात खराब टियूब लाईटें बदली गईं| इमरजेंसी कक्ष को चमकाने के बावजूद भी पुरानी अलमारी नहीं बदली गई| जंग लगने से अलमारी के पाए गल चुके हैं| अलमारी को ईंट के ऊपर रखा गया है| इमरजेंसी कक्ष में जंग का तो नामो निशान भी नहीं होना चाहिए|

महिला इमरजेंसी के साथ ही दो बार्ड खाली हैं तीसे बार्ड में भी मात्र दो मरीज हैं| दो मंजिले पर बने अनेकों बार्ड खाली हैं| मात्र १० % ही मरीज भर्ती हैं| अन्य मरीजों की जबरन छुट्टी कर दी गई है और नए मरीजों को भी भर्ती करना बंद कर दिया गया है| यह सब व्यवस्था अस्पताल को स्वच्छ रखने के लिए की गई| यह भी प्रयास किया गया है कि कोई ऐसा मरीज न रहे जो मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान अस्पताल की पोल खोल सके|

साइकिल दिलाने के बदले प्रबंधक ने छात्रा से की छेड़छाड़

मैनपुरी|| कस्बा स्थित एक विद्यालय के प्रबंधक ने कक्षा 11 की छात्रा को झांसे में लेकर विद्यालय बुलाया फिर उसके साथ गलत काम का प्रस्ताव रखा। पीड़ित छात्रा ने पुलिस की शरण ली है।

थाना क्षेत्र के ग्राम झिंगुरपुर निवासी मालती काल्पनिक नाम ने मंगलवार को देर सायं कोतवाली कुरावली में तहरीर देते हुये बताया कि वह कस्बा स्थित विवेकानन्द इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है।

हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मिलने वाली आर्थिक सहायता व साइकिल दिलाने के एवज में विद्यालय प्रबंधक रामकिशोर गुप्ता ने उससे 2 हजार रुपये की मांग की थी लेकिन वह रुपये समय से नहीं दे सकी।

सोमवार को वह विद्यालय पहुंची विद्यालय प्रबंधक ने उसे उक्त मामले में बातचीत करने के लिये मंगलवार को छुट्टी के दिन आने के लिये आने को कहा। जिस पर वह मंगलवार को दोपहर विद्यालय पहुंची तो वहां मौजूद विद्यालय प्रबंधक ने उसे अश्लील बातचीत कर दी और गलत काम के लिये प्रस्ताव रखा।

उसने विरोध किया तो प्रबंधक उससे अश्लील फब्तियां कसने लगा। वह मौका मिलते ही विद्यालय से भाग खड़ी हुयी और घटना की जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी। पीड़ित छात्रा ने प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की पुलिस से मांग की है।

प्रिया के भाई को पकडे जाने पर कायमगंज बंद

फर्रुखाबाद: छात्रा प्रिया अपहरण हत्याकांड में दिलचस्प मोड़ आ गया है| पुलिस ने संदेह के आधार पर मुकद्दमे की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले प्रिया के भाई संजय वर्मा के साथ ही उनके साले को हिरासत में लेकर उनके लायेसेंसी शश्त्र रायफल व रिवाल्वर भी कब्जे में ले लिए हैं| इससे गुस्साए लोगों ने इतना बवाल मचाया कि भय के कारण दुकाने नहीं खुल सकी|

कायमगंज के मोहल्ला बजरिया ब्रन्दावन निवासी संजय वर्मा बीती रात अपने साले मनोज वर्मा के साथ जब फर्रुखाबाद व कमालगंज के बीच से गुजर रहे थे| तभी एसओजी टीम ने उनके वाहन को रुकवाकर संजय व मनोज के अलावा ड्राईवर उमेश को भी पकड़ लिया|

एसओजी टीम ने मध्यरात्रि के बाद संजय वर्मा के मकान की तलाशी ली| आज सुबह् परिजनों ने बताया कि सादा वर्दी में आयी पुलिस संजय की लायेसेंसी रायफल व रिवाल्वर को साथ ले गई| तलाशी के दौरान पुलिस ने परिवार के सभी लोगों को कमरे से बाहर निकाल दिया था|

प्रिया की ह्त्या करने वाले मुख्य आरोपी गुड्डा आदि की कोई गिरफ्तारी न होने से लोगों में वैसे ही रोष व्याप्त था और आज सुबह जब उन्हें संजय के भी पकडे जाने की जानकारी हुई तो गुस्सा फूट पड़ा| गुस्साए लोगों की भीड़ श्यामा गेट से बजरिया मोहल्ले तक एकत्र हो गई| गुस्साए लोगों ने व्यापार मंडल के कलाई होर्डिंग तोड़कर नष्ट कर दिए तथा पुलिस मुर्दाबाद आदि एक वर्ग विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक नारे लगाए जिससे माहौल और गर्म हो गया|

भारतीय किसान यूनियन का जत्था भी वहाँ पहुँच गया| यूनियन के नेताओं ने पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया|

कमालगंज अशोक नगर निवासी श्री किशन वर्मा की पुत्री संजय को व्याही है| मनोज, राजेश व मोहन संजय के साले हैं| मनोज की राजीपुर में कपडे व सर्राफ की दुकान है| मनोज के साथ पकडा गया उमेश उनकी दूकान पर नौकरी के अलावा वाहन भी चलाता है| पकडे जाने पर मनोज ने फोन पर घरवालों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने उमेश की काफी पिटाई भी की है|

मालूम हो कि १८ जनवरी की रात संजय की बहन प्रिया नगदी व जेवरात समेटकर मोहल्ले के ही गुड्डा उर्फ नगीम के साथ चली गई थी| २७ जनवरी को कन्नौज काली नदी में प्रिया का शव मिला था| पुलिस प्रिया को भगाने में प्रिया को मदद करने वाले शमसाद को गिरफ्तार कर चुकी है| अब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर प्रिया व गुड्डा की ह्त्या करवाने का आरोप लगा रहे हैं| कोई ठोस सवूत न मिलने के कारण पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँच पायी है|

‘मैं हूं जिंदा देवी, मुझे चढ़ावा चढ़ावो’

लखनऊ। जूतियों से मिट्टी साफ कराने वाली मुख्यमंत्री मायावती खुद को पहले ही देवी बता चुकी हैं। 2007 से पहले वे उप्र व दूसरे राज्यों में अपनी जनसभाओं के दौरान मंदिरों में चढ़ावा चढ़ाने के बजाए जिंदा देवी मान कर उन्हें दान देने की लोगों से अपील कर चुकी हैं। मायावती का कहना था कि उन पर चढ़ाया पैसा गरीबों के काम आएगा।

बसपा में मजबूत है चरण रज लेने की परंपरा

बसपा में मायावती के चरण रज लेने की परंपरा बेहद मजबूत है। पार्टी के विधायक बैठकों के दौरान ऐसे मौकों की तलाश में रहते हैं, जब वे मायावती की जूतियों को हाथ से छूकर माथे पर लगा सकें। बसपा के कई मंत्री कहते हैं कि मंदिरों में वर्षों मनौती मानने से जो मनोकामना पूरी नहीं होती है मायावती उसे क्षण भर में पूरी कर सकती हैं। इसलिए हम उनका ही चरण रज लेते हैं। दो वर्ष पहले उप्र के मंत्रिमंडल के विस्तार के समय शपथ लेने वाले कई मंत्रियों ने मंच पर मायावती का पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।

सुरक्षा अधिकारी ने किया जूती साफ

औरेया। क्या सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारी को मुख्यमंत्री के जूते की सफायी भी करनी चाहिए? कानून व्यवस्था से घिरी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती नये विवाद के केन्द्र में है। दो दिन पहले औरैया के दौरे के समय सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह ने हेलिकाप्टर से नीचे उतरी मुख्यमंत्री मायावती के जूते रूमाल से साफ किये थे। प्रदेश पुलिस में एएसपी स्तर के अधिकारी पदम सिंह का कहना है कि मु यमंत्री के जूतों में  गीली मिट्टी लग गई थी, जिसे उन्होने साफ कर दिया। पदम सिंह मायावती के बेहद विश्वासपात्र पुलिस अधिकारी है और वर्षो से उनकी सुरक्षा में तैनात है।

हर मौके की ताक में बैठे विपक्षी नेताओं को आलोचना का एक और मुद्दा मिल गया है। विपक्ष का कहना है कि पुलिस अधिकारी से रुमाल से उनके जूते साफ करने की घटना शर्मनाक तथा सामंतवादी सोच है।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मु यमंत्री का व्यवहार शर्मनाक और सुरक्षाकर्मी द्वारा उनके जूते साफ करना दुखद है। जिस व्यक्ति पर सुरक्षा की जि मेदारी है, वह जूते साफ कर रहा है। अखिलेश ने कहा कि इस घटना से साबित हो गया है कि खुद को दलित की बेटी कहने वाली मायावती वास्तव में सामंतवादी सोच रखती हैं।

गौरतलब है कि रविवार को औरैया में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची मायावती के जूते साफ करने की वीडियो फुटेज अब सामने आयी है। कुछ टेलीविजन चैनलों ने इसे दिखाया भी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकारी अधिकारी से जूते साफ कराना गलत है और उस अधिकारी को भी आत्मस मान का याल रखते हुए ऐसा नहीं करना चाहिये था। सिंह ने कहा कि इससे सुरक्षाकर्मियों के मनोबल पर भी असर पड़ेगा। मायावती सामंती व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाती रहीं है, सत्ता के शीर्ष पर पहुंच कर खुद उसी व्यवस्था को अपना लिया है।

युवक की ह्त्या या मौत में उलझी पुलिस

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज क्षेत्र में ३५ वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई| युवक का शव ग्राम पंचायत राजेपुर सराय मेदा में मिर्जा नगला गाँव में सड़क के किनारे नलकूप के पास पडा मिला|

युवक गुलावी रंग की शर्ट स्लेटी रंग की पैन्ट गोल्ड स्टार के जूते तथा चमड़े की वेल्ट पहने था| उसके पास काला व पीले रंग का चौखाना अगौंछा भी था| उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया शव को देखने वालों की भीड़ लगी रही लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी|

पुलिस युवक की ह्त्या या मौत के रहस्य  को लेकर जांच पड़ताल में उलझी रही| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एसओ आर के सक्सेना ने बताया कि हो सकता है युवक की मौत अधिक शराब पीने से हुई हो| पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असलियत का पता चलेगा|

मादकता और ज्ञान का त्यौहार ‘वसंत पंचमी’

फूलों पर जब बहार आ जाती है. सरसों सोने की तरह चमकने लगता है. जौ-गेहूं की बालियां खिलने लगतीं हैं. आमों के पेड़ों पर बौर आ जाता हैं. हर तरफ़ रंग-बिरंगी तितलियां चारों तरफ मंडराने लगतीं|

बस समझ लीजिए वसंत पंचमी का आगमन हो गया है. यह एक ओर जहां ऋतुराज के आगमन का दिन है.वहीं यह विद्या की देवी और वीणावादिनी सरस्वती की पूजा का भी दिन है|

यह पूजा पूर्वी भारत में बड़े उल्लास से मनाई जाती है. इस दिन स्त्रियां पीले वस्त्र धारण करती हैं|

प्राचीन भारत में पूरे साल को जिन छह मौसमों में बाँटा जाता था उनमें वसंत लोगों का सबसे मनचाहा मौसम था.इस ऋतु में मन में उल्लास और मस्ती छा जाती है तथा उमंग भर देने वाले कई तरह के परिवर्तन देखने को मिलते हैं|

इससे शरद ऋतु की विदाई के साथ ही पेड़ पौधों और प्राणियों में नवजीवन का संचार होता है. प्रकृति नख से शिख तक सजी नजर आती है और तितलियां तथा भंवरे फूलों पर मंडराकर मस्ती का गुंजन गान करते दिखाई देते हैं. हर ओर मादकता का आलम रहता है|

आयुर्वेद में वसंत को स्वास्थ्य के लिए हितकर माना गया है. हालांकि इस दौरान हवा में उड़ते पराग कणों से एलर्जी खासकर आंखों की एलर्जी से पीडि़त लोगों की समस्या बढ़ भी जाती है|

वसंत पंचमी को त्योहार के रूप में मनाए जाने के पीछे कई तरह की मान्यताएं हैं

भारतीय दर्शन से जुड़े नवग्रह बजरंग अनुंसधान केंद्र के संचालक गोविन्द वत्स का कहना है कि ऐसा माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन ही देवी सरस्वती का अवतरण हुआ था| इसीलिए इस दिन विद्या तथा संगीत की देवी की पूजा की जाती है|

उन्होंने कहा कि इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने का चलन है क्योंकि वसंत में सरसों पर आने वाले पीले फूलों से समूची धरती पीली नजर आती है|
ज्योतिषाचार्य के.के शर्मा के अनुसार वसंत पंचमी के पीछे एक मान्यता यह भी है कि इसी दिन भागीरथ की तपस्या के चलते गंगा का अवतरण हुआ था जिससे समूची धरती खुशहाल हो गई थी. उन्होंने कहा कि माघ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पंचमी पर गंगा स्नान का काफी महत्व है|

पुराणों के अनुसार एक मान्यता यह भी है कि वसंत पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार सरस्वती की पूजा की थी और तब से वसंत पंचमी के दिन सरस्वती की पूजा करने का विधान हो गया|

प्राचीन काल में वसंत पंचमी का दिन मदनोत्सव और वसंतोत्सव के रूप में मनाया जाता था|इस दिन स्त्रियां अपने पति की पूजा कामदेव के रूप में करती थीं|

ज्योतिषाचार्य वीके शास्त्री के अनुसार वसंत पंचमी के दिन ही कामदेव और रति ने पहली बार मानव हृदय में प्रेम एवं आकर्षण का संचार किया था. तभी से यह दिन ‘वसंतोत्सव’ तथा ‘मदनोत्सव’ के रूप में मनाया जाने लगा|

शास्त्री ने कहा कि वसंत पंचमी इस बात का संकेत देती है कि धरती से अब शरद की विदाई हो चुकी है. अब ऐसी ऋतु आ चुकी है जो जीव जंतुओं तथा पेड़ पौधों में नवजीवन का संचार कर देगी|

वसंत में मादकता और कामुकता संबंधी कई तरह के शारीरिक परिवर्तन देखने को मिलते हैं जिसका आयुर्वेद में व्यापक वर्णन है|

महर्षियों-मनीषियों ने कहा है कि वसंत पंचमी को पूरी श्रद्धा से सरस्वती की पूजा करनी चाहिए. बच्चों को इस दिन अक्षर ज्ञान कराना और बोलना सिखाना शुभ माना जाता है|

वसंत पंचमी को श्री पंचमी भी कहा जाता है जो सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने का परिचायक है.इस दिन पतंग उड़ाने की भी परंपरा है जो मनुष्य के मन में भरे उल्लास को प्रकट करने का माध्यम है|

वसंत पंचमी पर ही हिन्दी साहित्य की अमर विभूति महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ का जन्मदिवस (28.02.1899) भी है|

करोड़ों रूपए की ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

एटा|| एटा जिले में विशेष कार्रवाई दस्ते (एसओजी) और पुलिस ने मादक पदार्थो के तीन तस्करों को करीब दो करो़ड रूपये मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।

जिले के कोतवाली देहात इलाके के धुंधवारा गांव के पास इन तस्करों को आज सुबह गिरफ्तार किया गया। तस्करों में दो फिरोजाबाद जबकि एक फर्रूखाबाद का रहने वाला है।

जिले के एसओजी प्रभारी देवेंद्र शंकर पाण्डेय ने बताया कि सूचना के आधार पर तस्करों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे अपने किसी ग्राहक को ब्राउन शुगर की आपूर्ति करने की फिराक में थे।

पाण्डेय के मुताबिक पक़डे गए तस्करों ने बताया कि वे पिछले तीन-चार सालों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तराखण्ड और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मादक पदार्थो की आपूर्ति कर रहे थे। तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

SP का कहर: मुफ्तखोर दरोगा पैदल, नशेड़ी का तबादला

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने कडा रुख अपनाते हुए वायरलेस से ही घुमना चौकी इंचार्ज जगमोहन सिंह भदौरिया को लाइन हाजिर कर दिया| उन्होंने बताया कि थाना मऊदरवाजा के दरोगा अरुण कुमार का तबादला अम्रतपुर थाने कर दिया गया है|

मोहल्ला तलैया फजल इमाम में नाली का पानी निकालने को लेकर संदीप व रिंकू ने अरविन्द की पिटाई कर दी| अरविन्द ने मोबाइल फोन पर घटना की जानकारी एसपी को दी तथा होल्ड फोन से चौकी इंचार्ज से बात करने को कहा तो चौकी इंचार्ज ने बात करने से मना कर दिया|

तब अरविन्द ने इंस्पेक्टर से बात करने को कहा तो उन्होंने भी सूनी अनसुनी कर दी| थोड़ी देर बाद ही एसपी मौके पर पहुँच गए| उन्होंने चौकी इंचार्ज को लाइन भेजने का निर्देश देते हुए इंस्पेक्टर को लापरवाही के लिए बुरी तरह डाटा| एएसपी भी मौके पर पहुंचे|