Home Blog Page 5686

विक्षिप्त युवक ने आग लगाईं

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला वहादुरगंज तराई निवासी सियाराम वर्मा के २२ वर्षीय पुत्र नन्ह्के ने मिट्टी का तेल डालकर शरीर में आग लगा ली जिससे वह ९० प्रतिशत झुलस गया| चचेरे भाई गौरव शर्मा ने उसे करीव ८.४५ बजे लोहिया अस्पताल पहुचाया गौरव ने बताया की नन्ह्के बीते ६ वर्षों से विक्षिप्त है|

पुलिस ने दो दवोचे

फर्रुखाबाद: कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने मंनीगंज निवासी स्वर्गीय लालमनी के पुत्र रामकुमार तथा थाना मऊदरवाजा पुलिस ने आकलगंज निवासी दिवारी लाल राजपूत को शान्ति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया| रामकुमार पर पड़ोसी महिला कंचन के साथ बदसलूकी करने तथा दिवारी पर अपने भाई ओमकार को मारपीट कर घायल करने का आरोप है|

गीता मौत के आगोश में पहुची

फर्रुखाबाद: आग से बुरी तरह से झुलसी गीता मौत के आगोश में पहुच गई| कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी गजेन्द्र जाटव की २४ वर्षीय पत्नी गीता आज सुबह करीव ७ बजे स्टोव पर नास्ता बना रही थी तभी उसकी साड़ी में आग लग जाने से बुरी तरह झुलस गई|

गजेन्द्र ने उसे लोहिया अस्पताल पहुचाया ९० प्रतिशत जल जाने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है| गीता का ४ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था उसके २ बच्चे है|

घरेलू कलह से वृद्ध ने जान दे दी

फर्रुखाबाद: घरेलू कलह के कारण ६२ वर्षीय वृद्ध राजबहादुर सोमवंसी उर्फ रज्जू ने फांसी लगाकर जान दे दी| रज्जू का शव आज सुबह थाना राजेपुर के ग्राम वीरपुर व हरिहरपुर के रास्ते में अमरुद के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका देखा गया|

ग्राम रामपुर जिठौली के मूल निवासी रज्जू ग्राम हरिहर पुर में दामाद राकेश सिंह उर्फ शंकर के घर 4 वर्षों से रह रहे थे| राकेश को उसकी पुत्री देवी व्याही है| और दूसरी पुत्री राधा का इसी गाँव के रामकुमार से विवाह हुआ है| एसओ अशोक कुमार पाण्डेय ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया|

पिया मिलन से पहले ही मौत के आगोश में समा गई दुल्हन

गाजियाबाद। पिलखुआ से दुल्हन जिस कार से ससुराल के लिए विदा हुई वही कार उसके लिए मौत का कारण बन गई।

फूलों से सजी कार में दुल्हन हंसी-खुशी जा रही थी कार घर पहुंचने से पहले गुलावठी-बुलंदशहर रोड पर गांव बराल के पास कोयले से भरे एक ट्रक से टकरा गई। भिड़त इतनी जबरदस्त थी कि दुल्हन प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हा दीपक, उसके पिता विनय, एक बच्चा और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दीपक की गंभीर हालत को देखते उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पिलखुआ के खेड़ी गांव में रहने वाले नानक चंद्र शर्मा की बेटी प्रीति शर्मा की सोमवार को शादी थी। शादी समारोह गांव से कुछ दूर स्थित पिलखुआ कस्बे में आयोजित किया गया।

मंगलवार सुबह दूल्हा-दुल्हन घर से बुलंदशहर के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच यह घटना हो गई। अचानक हुई इस घटना ने दोनों परिवारों के खुशी के माहौल को गमगीन बना दिया।

SP के नाम पर बसूली करने वाले जायेंगें जेल

फर्रुखाबाद: अब शीघ्र ही पुलिस अधीक्षक के कड़े तेवर देखने को मिलेंगें| नगर में चल रहे अवैध सट्टा व जुओं के अड्डों के मामले में एसपी के नाम से बसूली किये जाने से डॉ एजिलरशन को काफी हैरानी हुई है|

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नगर फर्रुखाबाद में सट्टा व जुएँ के अड्डे काफी तेजी से सक्रिय हैं| यह अड्डे पुलिस कर्मचारियों एवं सफेदपोशों के संरक्षण की सांठ-गाँठ से चल रहे हैं| उन्होंने बताया कि मेरे नाम पर भी रुपयों की बसूली की जा रही है|

एसपी ने बताया कि वह एक सप्ताह में इन अड्डों को बंद करवा देंगें और जो भी पुलिस कर्मचारी व सफ़ेदपोश रुपयों की अवैध बसूली में लिप्त पाया जाएगा उसे हर हालत में जेल भेजेंगे|

संजय वर्मा निर्दोष है- मधु वर्मा

फर्रुखाबाद: कायमगंज नगर के व्यवसायी संजय वर्मा के अपनी सगी बहन और उसके प्रेमी की हत्या में फस जाने के बाद परिजनों का बुरा हाल है| संजय वर्मा की पत्नी मधु वर्मा का कहना है कि संजय ऐसा नहीं कर सकते| उन्हें संदेह है कि पुलिस उनके पति को जबरन फसा रही है|

दूसरी तरफ प्रिय वर्मा और उसके प्रेमी गुड्डा उर्फ़ नागीम के अलग अलग समुदायों के होने के कारण इसे हिन्दू वादी नेता राजनैतिक रंग देने का प्रयास कर रहे थे| मगर पुलिस के खुलासे और संजय वर्मा और मनोज वर्मा के हत्या में लिप्त होने की बात स्वीकार लेने के बाद उन नेताओ के फ़ोन उठाना बंद हो गए है| दिन भर कायमगंज में किस्सान यूनियन सहित व्यापारियो ने भी इसे रंग देने का प्रयास किया, कहीं बाजार बंद कराया तो कहीं पुलिस विरोधी नारे लगाये| मगर दर्दनाक और हिंसक हत्याकांड के खुलासे के बाद कायमगंज की बाजार में ख़ामोशी का माहौल है|

सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों को मिलेगा बीआरसी का चार्ज

फर्रुखाबाद 08, शासन की ओर से सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र संमंवयकों के पद समाप्त कर दिये गये हैं। सचिव बेसिक शिक्षा अनिल संत की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार अब सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ही बीआरसी संमंवयक का कार्य देखेंगे। प्रति ब्लाक अब सात सहसमंवयकों की नियुक्ति की जायेगी। इसी प्रकार न्याय पंचायत समंवयकों को भी हटाने के आदेश दिये गये हैं।

ब्लाक संसाधन केंद्र समंवयकों की नियुक्ति को लेकर मचे हालिया बवाल के बाद यह खबर काफी महत्वपूर्ण हो गयी है। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत ब्लाक स्तर पर बनाये बीआरसी के खातों में सालाना लाखों रुपये का बजट आता है। इसी बजट की बंदर बांट के लिये बीआरसी पर चयन के लिये अध्यापकों में मारा मारी मचती थी। वर्ष 2002 में चयनित बीआरसी तो नौ वर्षों तक अपने पदों पर जोड़ तोड़ कर बने रहे। आखिर शासन के काफी दबाव के बाद नये चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई तो चयन के दौरान अनियमिततओं की शिकायतों को लेकर काफी बवाल हुआ।

बेसक शिक्षा सचिव अनिल संत की ओर से जारी हालिया शासनादेश में कहा गया हैं कि अब सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ही पदेन रूप से बीआरसी का कार्य देखेंगे। उनकी सहायता के लिये प्रति ब्लाक  विषयवार 7 सह समंवयक रखे जायेंगे। विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी व सामाजिक अध्यन के अतिरिक्त एक एक पद समेकित शिक्षा व वैकल्पिक शिक्षा के लिये होगा। इसके लिये बाकायदा योग्यता और अहर्तायें भी निर्धारित कर दी गयी हैं। बीआरसी सह समंवयक पद के लिये संबंधित विषय में कम से कम स्नातक व अध्यापक प्रशिक्षण योग्यता, आठ वर्ष का शैक्षिक अनुभव और इतनी अवशेष सेवा अवधि होना अनिवार्य है।

श्री संत ने अपने शासनादेश में कहा है कि न्यास पंचायत स्तर पर नियुक्त एनपीआरसी अपेक्षित शैक्षिक अनुसमर्थन नहीं दे पा रहे हैं। एनपीआरसी पद पर नियुक्त अध्यापक ही भवन निर्माण प्रभारी भी बना दिये जाने के कारण शैक्षिक सहयोग नहीं दे पा रहे हैं। इस व्यवस्था के चलते इन पदों पर नियुक्त शिक्षकों के स्थान पर संकुल प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश दिये गये हैं। यह संकुल प्रभारी अपने वि़द्यालयों में ही तैनात रहकर पदेन एनपीआरसी के तौर पर कार्य करते रहेंगे।

पर्दाफाश: परिजनों ने ही की थी प्रिया व उसके प्रेमी गुड्डा की ह्त्या

फर्रुखाबाद: पुलिस ने प्रिया हत्याकांड का पर्दाफाश कर उसके भाई संजय वर्मा, मामा मनोज वर्मा व ड्राईवर राम प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग की गई लायेसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली|

एसओजी व इंस्पेक्टर की वाहवाही

पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने इस सनसनीखेज केस का पर्दाफाश करने वाली एसओजी टीम के प्रभारी नरेन्द्र व सहयोगी कायमगंज के इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्र के कार्यों की सराहना की तथा इनाम दिलाने का वायदा किया|

इलाहाबाद से पकडे गए थे प्रेमी युगल

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताई गई घटना इस प्रकार है निकाह करने के बाद गुड्डा व प्रिया कोर्ट मैरिज करने के लिए इलाहाबाद गए| इस बात की जानकारी मिलने पर संजय ने दोनों को वहां ढूंढ लिया और विवाह करा देने का झांसा देकर उन्हें कानपुर होकर जयपुर ले गए|

पुल पर ही की गई थी ह्त्या

PRIYA KA BHAI SANJAY

दूसरे दिन जयपुर से लेकर कन्नौज के ग्राम कूल्हापुर स्थित काली नदी के पुल पहुंचे वहां संजय के अलावा मनोज, ड्राईवर उमेश, गौरव व टीटू गुप्ता मौजूद थे| पहले गुड्डा की जमकर पिटाई की गई उसके मुंह में तेजाव डाला गया बाद में संजय ने अपनी लायेसेंसी रिवाल्वर से उसके तीन गोली मारी| उसके बाद संजय ने ही प्रिया के सिर में गोली मारकर ह्त्या की|

गुड्डा का शव दबाया गया गहराई में

PRIYA KA MAMA MANOJ

शिनाख्त कराने के उद्देश्य से प्रिया के प्रमाण पत्र उसकी पैंटी में तथा सोने की चैन व रुपये उसकी ब्रा में छिपाए गए| प्रिया के शव को पत्थर के पास पानी में डाला गया जबकि गुड्डा के शव को नदी के दूसरी तरफ काफी गहराई में दबाया गया| इस पूरे हत्याकांड की योजना मनोज के आवास पर बनी थी और पूरे मामले की जानकारी संजय की माँ व् उनकी पत्नी आदि परिजनों को थी|

अल्पसंख्यक से प्रेम करना बना मौत का कारण

संजय के साथ ही उसकी माँ को भी यह बात सीने में आग की धधक रही थी कि प्रिया ने अल्पसंख्यक समाज के युवक गुड्डा उर्फ़ नगीम के साथ प्यार किया और उसी के साथ घर से भाग गई|

दाहसंस्कार में जल्दबाजी से पुलिस हुई सक्रिय

परिजनों ने जिस तरह रात के समय प्रिया के शव का दाहसंस्कार करने में जल्दबाजी दिखाई तभी से पुलिस का माथा ठनका पुलिस अधीक्षक का मानना है कि हिन्दू धर्म में सूर्यास्त के बाद शव का दाहसंस्कार नहीं किया जाता| इसी जल्दबाजी के बाद शक की सुई पीड़ितों की ओर ही घूमने लगी| पुलिस मोबाइल फ़ोनों को सर्विलांस पर लगाकर सवूतों को एकत्र कर रही थी|

शिनाख्त के लिए छोड़े गए थे प्रमाणपत्र

प्रेमी युगल के ह्त्या वाले दिन उमेश के मोबाइल फोन का लोकेशन भी काली नदी पुल पर मिला था| प्रिया की शिनाख्त कराने एवं पुलिस को भटकाने के उद्देश्य से उसके पास सोने की जंजीर व २५०० रुपयों के अलावा प्रमाणपत्र छोड़े गए थे| इस बात को भी पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया|

गुड्डा के शव बरामदगी के प्रयास

अब पुलिस गुड्डा के शव को काली नदी से निकालने में सक्रिय हो गई है पुलिस संजय के भतीजे गौरव वर्मा व उनके मित्र टीटू वर्मा को भी सरगर्मी से तलाश कर रही है| जांच में संजय की माँ आदि लोगों के भी अभियुक्त बनने की संभावना है| पुलिस आरोपियों पर गैंगेस्टर लगायेगी|

ड्राईवर की जिन्दगी बर्बाद

DRIBER UMESH

आरोपी उमेश यादव थाना कमालगंज के ग्राम चौपेडा निवासी रामप्रकाश का पुत्र है| उमेश ने बताया कि मुझे १५ सौ रुपये वेतन मिलता है मालिक के साथ रहने के कारण मेरी जिन्दगी बरवाद हो जायेगी| जबकि संजय वर्मा ने पत्रकारों के समक्ष स्वीकार किया कि उन्होंने प्रिया व गुड्डा की ह्त्या किस तरह और क्यों की है?

दुर्घटना में छात्र सहित 3 की मौत साथी गंभीर

फर्रुखाबाद: अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में छात्र सहित 3 व्यापारियों की मौत हो गई| गंभीर रूप से घायल एक साथी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है|

पड़ोसी जिला हरदोई थाना अरवल ग्राम नाऊपुरवा निवासी ३८ वर्षीय अमरपाल तेली तथा ४० वर्षीय सतीश नाई की वाहन दुर्घटना में मौत हो गई| अमर पाल का बड़ा भाई वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया ये तीनों लोग एक ही बाइक से वीरपाल की वेटी के लिए वर देखकर कन्हऊ पट्टिया से वापस लौट रहे थे|

साय सवा ५ बजे बाइक वाई पास महावीर कोल्ड के निकट तेजी से गुजर रही थी उसी समय मैजिक की टक्कर लगने से अमरपाल की मौके पर ही मौत हो गई| सतीश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया|

अमरपाल फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज में रहकर भोलेपुर में परचूनी की दूकान चलाता है| परिवार की महिलायें गम में बुरी तरह रोती रही|

थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम नगला हीरा सिंह निवासी संतोष लोधी के १३ वर्षीय पुत्र रतनेश की दुर्घटना में मौत हो गई| रतनेश गाँव के फूल सिंह लोधी के १२ वर्षीय वेटे पिंटू के साथ खेतों को देखकर साइकिल से घर

आ रहे थे| रास्ते में पेट्रोल पम्प के निकट बाइक की टक्कर लगने से रतनेश की मौके पर ही मौत हो गई| दुर्घटना में बाइक चालक प्रमोद कुमार व पिंटू भी घायल हो गए पुलिस ने वाईपास निवासी हरपाल जाटव के पुत्र प्रमोद कुमार को गिरपफ्तार कर लिया|

व्यापारी पर हमला करने वाले बसपा विधायक के ४ गुर्गे गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज पुलिस ने घेराव किये जाने पर व्यापारी पर हमला करने वाले बसपा विधायक के हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने हमले में प्रयोग की गई कालेज की नंबर यूपी ७८ ऍन २६४९ बस कब्जे में ले ली|

ग्राम दुढ्वा वुजुर्ग निवासी शाहिद रजा ने बीते दिन जीटी रोड गुरसहायगंज स्थित अशो मशीनरी स्टोर से इंजन का उपकरण खरीदा था| साईज न मिलने पर वह आज सुबह वास करने गया इसी बात को लेकर विवाद हुआ| दुकानदार ने सुबह बोहनी न होने के कारण  यह कहकर सामान बदलने से मना कर दिया कि दोपहर बाद आकर बदल जाना|

इसी बात से गुस्साया शाहिद वापस लौट गया| और थोड़ी देर में बसपा विधायक ताहिर सिद्दीकी एवं जिलापंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी के एचएम इंटर कालेज के वाहन से अनेकों लोगों को लेकर दुकान पर पहुंचा| जिन्होंने दुकान मालिक अशोक गुप्ता के बेटे सोनू के साथ जमकर पिटाई कर गाली-गलौज कर मार डालने के लिए धमकाया| इसी बात से गुस्साए लोगों ने दुकाने बंद कर दीं और कोतवाली का घेराव किया|

सूचना मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी व पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह कोतवाली पहुंचे| गुस्साए लोगों ने मुख्यमंत्री व विधायक के विरुद्ध नारे लगाए| तहसीन की सहमति मिलने पर पुलिस ने सोनू की ओर से धारा ४५२, ३२३, ५०४ व ५०६ के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली| इंस्पेक्टर आरडी द्विवेदी ने हमलावर शाहिद रजा व उसके भाई मुजाहिद उर्फ राजू, मुसाहिद रजा तथा जहानगंज के ग्राम अजीजलपुर निवासी महफूज को गिरफ्तार कर लिया|