Home Blog Page 5684

हवालात में की युवक ने आत्महत्या की कोशिश

कानपुर|| कानपुर में युवक ने पुलिस उत्पीड़न के क्षुब्ध होकर हवालात में आत्महत्या की कोशिश की|

घटना शहर के किदवईनगर थाने की है, जहां करीब 25 वर्षीय सनी कुमार ने आज पुलिस हवालात में ब्लेड से अपनी गर्दन रेत ली| उसे मोटरसाइकिलों की चोरी के आरोप में बीते दिन पुलिस ने पकड़ा था|

सनी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे मोटरसाइकिलों की चोरी के झूठे आरोप में पकड़ा और हवालात में बुरी तरह से पिटाई की| पुलिस के उत्पीड़न से झुब्ध होकर सनी ने अपनी जान देने की कोशिश की. परिजनों ने कहा कि उन्हें पुलिस ने सनी से मिलने नहीं दिया|

कानपुर के पुलिस उपाधीक्षक हीरा सिंह ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं| उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि लॉक-अप के अंदर सनी ब्लेड पाने में कैसे सफल रहा|

सिंह के मुताबिक सनी की गले में गंभीर जख्म हैं. उसे शहर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शहर के जूही इलाके का रहने वाला सनी पेशे से एक ऑटो मैकेनिक है|

युवक की हालत चिंता जनक वनी हुई है और उसका कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा हैं|

बसूली की रसीद मिल जाने पर बीएड छात्रों का आंदोलन खत्म

फर्रुखाबाद: कार्यवाही होने के भय से महाराजा हरिश्चन्द्र महाविद्यालय के प्रबंधक ने छात्रों को अवैध फीस बसूली की रसीदें देकर उनकी शर्ते मान ली, तभी छात्रों ने आंदोलन खत्म कर दिया|

नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर ने आज महाराजा हरिश्चंद्र महाविद्यालय जाकर ३२ छात्रों के वयान दर्ज किये| छात्रों ने नगर मजिस्ट्रेट को अवैध रूप से बसूले गए रुपयों की जानकारी दी| अधिकतम २५ हजार तक रुपये बसूले जाने की शिकायत की गई| महाविद्यालय में १०० छात्र हैं|

कार्यवाही होने के भय से महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल तिवारी ने छात्रों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया| उन्होंने छात्रों को अवैध बसूली गई फीस की रशीद दे दी तथा वायदा किया कि उच्च न्यायालय जितनी भी फीस लेने का फैंसला करेगा उससे अधिक बसूली गई फीस वापस कर दी जायेगी| इस दौरान उन्होंने छात्रों की ड्रेस आदि अन्य समस्याओं को भी दूर करने का वायदा किया|

नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर ने बताया कि प्रबंधक व छात्रों ने आपस में ही विवाद को निबटा लिया है अब कोई समस्या नहीं है|

युवती ने मिट्टी तेल डाल विरोधी को पकड़वाया

फर्रुखाबाद: दबंग युवती ने गाली-गलौज कर हंगामा मचाया और खीज मिटाने के लिए शरीर पर मिट्टी तेल डालकर कोतवाली पहुँच गई|

शहर कोतवाली के मोहल्ला कछियाना निवासी नरेश चंद्र राजपूत व उनके परिवार के अजीत राजपूत के बीच मकान को लेकर अदालत में मुकद्दमा चल रहा है| नरेश की १६ वर्षीय पुत्री मंजू का आज सुबह पड़ोसी किरायेदार से झगड़ा हुआ| वह शरीर पर मिट्टी तेल डालकर कोतवाली पहुँची जिसे देखकर पुलिस के होश उड़ गए|

पुलिस अजीत व नरेश को पकडकर कोतवाली ले गई| नरेश ने बताया कि मै मुकद्दमे की तारीख करने जा रहा था तभी घर पर झगड़े की जानकारी मिली| चक्की व कोचिंग सेंटर चलाने वाले अजीत ने बताया कि मंजू का चाचा संतोष के यहाँ किराए पर रहने वाले व्यक्ति से विवाद हुआ उसी समय मै वहाँ पहुँच गया तो मुझे देखकर मंजू ने गाली दीं मना करने पर बोली कि मेरा मूड खराब हो गया है थोड़ी देर में ही घर से मिट्टी तेल लाई और संतोष के घर पर अपने शरीर पर डाल लिया|
पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है|

वेलेंटाइन स्पेशल: विल यू बी माय वेलेंटाइन

वेलेंटाइन डे का नवयुवकों और नवयुवतियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। वेलेंटाइन डे पर लोग अपने प्यार से अपने प्यार का इजहार करते हैं। वेलेंटाइन डे अब एक त्यौहार की तरह मनाश जाने लगा है। वेलेंटाइन डे पश्चिम की देने है। भारत में लोगों को पहले वेलेंटाइन डे के बारे में ज्यादा पता नहीं था। लेकिन पिछले कुछ सालों से भारत में भी वेलेंटाइन डे काफी लोकप्रिय हो गया है। वेलेंटाइन सप्ताह की शुरूआत 7 फरवरी से ही हो जाती है।
7 फरवरी रोज डे: 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। रोज डे के दिन सभी लोग अपने प्यार, दोस्तों या अपने चहेतों को गुलाब का फूल भेंट करते हैं। इस तरीके से एक दूसरे को गुलाब का फूल भेंट कर अपने रिश्ते की शुरूआत करते हैं। दोस्तों को पीले रंग का गुलाब दिया जाता है। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो उसे लाल रंग का गुलाब देते हैं। यदि वह आपके गुलाब को सहर्ष स्विकार कर लेती है तो समझ लिजिए कि वह भी आपके साथ रिश्ता बढाने में रूचि रखती है।

8 फरवरी प्रपोज डे:
8 फरवरी को प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। यदि आप भी किसी को पसंद करते हैं तो यह दिन आपके लिए बिल्कुल सही है। या आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं तो भी आप इस दिन अपनी भावनाऔं को सामने वाले तक पहुंचा सकते हैं। यदि आप किसी को पसंद करते है तो यह सही दिन है। इस दिन आप अपनी प्यार और दोस्ती की भावनाओं को उस तक पहुंचाएं। इस दिन आप उसे बताएं कि आपके जीवन में उसका क्या स्थान है।
9 फरवरी चॉकलेट डे: इस दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। चॉकलेट डे के दिन अपने दिन कील शुरूआत मीठे से करें। साथ ही अपने दोस्तों और अपने प्यार को चॉकलेट देकर अपने रिश्ते में मिठास घोलनी चाहिए। कहते हैं चॉकलेट से मीठा कुछ भी नहीं होता। साथ ही यह भी कहते हैं कि मीठा खाने से प्यार बढता है। तो आप भी अपने दोस्तों और प्यार को चॉकलेट देकर अपने रिश्तों में मिठास घोल लिजिए और प्यार बढाइए।
10 फरवरी टेडी डे: चॉकलेट डे के बाद आता है टेडी डे। टेडी बहुत ही कोमल होता है। जब आप इस दिन अपने प्यार को टेडी गिफ्ट करेंगे तो आपके दिल की बात अपने आप ही आपके साथी तक पहुंच जाएगी। इस दिन आप अपने साथी को अचछा सा टेडी गिफ्ट करें और अपने रिश्ते को उतना ही कोमल पर मजबूत बनाएं जितना एक टेडी होता है।
11 फरवरी प्रॉमिस डे: इस दिन लोग प्यार में कसमें खाते हैं, जिंदगी भर साथ निभाने का प्रोमिस करते हैं। इस दिन को आप भी अपने प्यार के साथ यादगार बना सकते हैं। इस दिन आप अपने प्यार को कुछ वादे करें और उन्हें ताउम्र निभाने का भी वादा करें। इस दिन आप अपने प्यार से भसी कुछ वादे ले सकते हैं। जैसे कि आई प्रोमिस यू आई विल लव यू टिल द एंड ऑफ माई लाइफ आदि। इससे आपका प्यार और ज्यादा गहरा हो जाएगा। साथ ही आपकी पार्टनर भी आपको पहले से ज्यादा प्यार करने लगेगी।
12 फरवरी किस डे: यह दिन बहुत ही खास है और इसके लिए आप बाजार से अपने प्यार के लिए कुछ अच्छा सा गिफ्ट खरीद सकते हैं। इस दिन आप अपने प्यार को किस करके अपने प्यार की गहराई समझा सकते हैं। आप अपने पार्टनर के हाथ को अपने हाथों में लेकर अपने प्यार की गहराई समझाते हुए उसके हाथ पर अपना लव मार्क छोड सकते हैं। ऎसा करने से आपकी पार्टनर को बहुत अच्छा लगता है। ध्यान रहे कहीं आप भावुकता में कोई बदतमिजी न कर बैठे। इसलिए अपनी मर्यादा में रहकर ही व्यवहार करें।
13 फरवरी हग डे: इस दिन आप अपने पार्टनर को जादू की झप्पी देकर अपनी भावनाओं से अवगत करा सकते हैं। इस दिन आप अपने साथी को हग करके उसे बताए कि आपके दिल में उसकी क्या जगह है। गले लगाने परेशानियां कम हो जाती हैं। इसलिए आप भी अपने पार्टनर को जादू की झप्पी देकर उसे उसकी पसंद का कोई अच्छा सा गिफ्ट दें।
14 फरवरी वेलेंटाइन डे: यह दिन सभी युवकों और युवतियों के लिए ख़ास होता है। इस दिन आप अपने दिल की बात खुलकर कह सकते हैं। यदि आप अब तक अपने साथी को जिसे आप चाहते हैं उसे अपने दिल की बात नहीं कह पाएं है तो इस दिन अपने दिल की बात जरूर कहें। इस दिन अपने प्यार का इजहार जरूर करें और उसे एक अच्छा सा गिफ्ट जरूर दें।

यदि उसके दिल में भी आपके लिए कुछ ऎसी ही भावनाएं हैं जैसी आपके मन में है तो वह आपको मना नहीं कर पाएंगी। मैने भी इसी दिन अपने प्यार का इजहार करते हुए अपनी प्रेमिका को कहा था कि विल यू बी माई वेलेंटाइन और उसने हां कर दी आज वह मेरी पार्टनर मेरी लाइफ पार्टनर बन चुकी है। तो आप भी अपने प्यार का इजहार करें। इस पूरे सप्ताह को आप अपने साथी के साथ मिलकर यादगार बनाएं । रोज डे से लेकर वेलेंटाइन डे तक हर दिन आपका खास दिन होगा। पूरे सप्ताह को अपनी जिंदगी का हसीन और यादगार सप्ताह बना लें।

हर हाल में महंगी होगी मोबाइल कॉल, रहिये तैयार

टेलीकॉम रेग्‍युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के सख्‍त नियमों के चलते मोबाइल फोन सेवाएं मुहैया कराने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को अब 2जी स्‍पेक्‍ट्रम की वर्तमान कीमत से छह गुना ज्‍यादा धनराशि देनी होगी। बाजार में बने रहने के लिए कंपनियां ये राशि देने के लिए तैयार भी हैं, लेकिन क्‍या आपको पता है, टेलीकॉम ऑपरेटर वो कीमत कहां से वसूलेंगे? आपकी जेब से! जी हां बहुत जल्‍द मोबाइल से कॉल करना महंगा हो जाएगा, जिसके लिए आप अभी से तैयार हो जाएं।

ट्राई द्वारा जारी स्‍पेक्‍ट्रम कीमतों की सूची में 6.2 मेगाहर्ट्ज के 2जी के पैन-इंडिया स्‍टार्टअप स्‍पेक्‍ट्रम की कीमत 1,658 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 10,972.45 करोड़ रुपए कर दी गई है। यह कीमत वर्तमान से छह गुना अधिक है। आंकड़ों की मानें तो बीएसएनएल को अपनी मोबाइल सेवाओं के लिए इस बार 7276 करोड़ रुपए देने होंगे, जबकि भारती एयरटेल को 4000 करोड़, आईडिया सेलुलर को 1316 करोड़, वोडाफोन को 1743 करोड़, एमटीएनएल को 883 करोड़, एयरसेल को 841 करोड़ और रिलायंस कम्‍यूनिकेशन को 70 करोड़ रुपए स्‍पेक्‍ट्रम के लिए देने होंगे।

दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्‍बल की मानें तो 4.4 मेगाहर्ट्ज के लिए लाइसेंस पहले ही दिए जा चुके हैं। यदि उन्‍हें 6.4 मेगाहर्ट्ज पर अपनी सेवाएं देनी हैं, तो उन्‍हें 1.8 हर्ट्ज की कीमत अलग से देनी होगी। नई कॉल दरें इसी 2011 में ही लागू भी कर दी जाएंगी।

बाजार विशेषज्ञों की मानें तो इस डील के बाद मोबाइल फोन पर 1 पैसा प्रति सेंकेंड, 30 पैसे, 50 पैसे और 70 पैसे प्रति मिनट की कॉल्‍स के दाम बढ़ कर एक रुपए से दो रुपए प्रति मिनट तक पहुंच सकते हैं। हालांकि उन कंपनियों की कॉल्‍स के दामों पर ज्‍यादा असर नहीं पड़ेगा जिनके उपभोक्‍ता ज्‍यादा होंगे। यानी जितने ज्‍यादा उपभोक्‍ता, उतनी सस्ती कॉल होगी। ऐसे में उपभोक्‍ताओं को नेटवर्क की समस्‍याओं का समना भी करना पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश बना जुर्म प्रदेश: राहुल गाँधी

अमेठी|| इन दिनों उत्तर प्रदेश में अपराध का बोल-बाला है, हर तरफ जुर्म अपना फन फैलाये दिखायी दे रहा है। पूरे प्रदेश में कानून व्यव्स्था चरमरा कर रही गई है। इसी मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि सूबे में जंगलराज कायम है, जिसके चलते यहां विकास प्रभावित हो रहा है।

अपने संसदीय क्षेत्र के त्रिसुंडी कस्बे में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ग्रुप केंद्र का शिलान्यास करने के बाद उन्होंने कहा, सूबे में आम आदमी के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। लगातार बलात्कार के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। प्रदेश में जंगलराज और सुरक्षा की कमी कहीं न कहीं विकास को प्रभावित कर रही है।

उत्तर प्रदेश में विकास के वातावरण की कमी बताते हुए राहुल ने कहा कि प्रदेश में विकास ठप हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूबे की मायावती सरकार की विकास में कोई दिलचस्पी ही नहीं है। कांग्रेस महासचिव ने कहा, लोग कहते हैं कि उत्तर प्रदेश के लोग काम नहीं करते लेकिन मैं इस बात से कतई सहमत नहीं हूं। यहां के लोग बहुत मेहनती हैं, लेकिन राज्य में विकास का माहौल नहीं है।

इंसान को फुर्तीला बनाता है कुत्ता

कुत्ते मनुष्य के बेहतर दोस्त होते है और उनके सक्रिय होने में भी मदद करते है.

इस बात से सब वाकिफ हैं कि कुत्ता इंसान का सच्चा वफादार होता है, लेकिन एक अध्ययन की माने यह जानवर इंसान को फुर्तीला भी बनाता है.

वर्जीनिया विविद्यालय में किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है. इसमें उन लोगों पर शोध किया गया, जो कुत्ता पालते हैं. इसमें पाया गया कि ऐसे लोग बेहद सक्रिय होते हैं.

इस शोध का नेतृत्व करने वाले जॉन सिरार्ड ने कहा कि आप यह कह सकते हैं कि आपका कुत्ता न सिर्फ सबसे बेहतरीन दोस्त है, बल्कि वह आपको सक्रिय रखने में भी मदद करता है.

उन्होंने कहा, ‘‘इस शोध में पता चला कि कुत्तों का प्रभाव न सिर्फ मालिकों और वयस्कों पर पड़ता है, बल्कि बच्चे भी इससे खासे प्रभावित होते हैं.’’

बीएड अवैध वसूली का भूत बौखलाया- अब आमरण अनशन शुरू

फर्रुखाबाद, 09 फरवरी, सिटी पब्लिक स्कूल के छात्रों की तर्ज़ पर महाराजा हरिश्चंद्र कॉलेज के स्टूडेंट भी अवैध वसूली के विरुद्ध सड़क पर उतर आए हैं| बुधवार को विद्यालय के दर्जनों छात्रों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया| छात्रों की शिकायत की जांच के लिए नगर मजिस्ट्रेट हरीशंकर को लगाया गया है| हरीशंकर ने गुरुवार को जाँच का आश्वासन दिया है इधर कार्रवाई की मांग पर अड़े छात्रों ने कलक्ट्रेट में ही अनशन शुरू कर दिया है|

क़ानून व्यवस्था के लिए समस्या बन रहे लोगों पर प्रशासन की नज़र

फर्रुखाबाद, ०९ फरवरी, प्रशासन का मानना है कि कचहरी और विकास भवन में आये दिन होने वाले धरना प्रदर्शनों में आने वाले लोगों को कुछ लोग भड़काते हैं. अव जिला प्रशासन अब ऐसे लोगों की पहचान के लिए प्रयास रत है. अपर जिलाधिकारी सुशील चन्द्र श्रीवास्तव ने स्वीकार किया कि विभिन्न आन्दिलनों की विडियो रेकॉर्डिंग की स्क्रीनिंग की जा रही है. यदि आवश्यक हुआ तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जाएगा. श्री श्रीवास्तव ने बताया की बीएड छात्रों के आन्दोलन के अलावा किसानो नूर ग्रामीणों के कई आन्दोलनों की स्क्रीनिंग की जा रही है.

बीएड की अवैध वसूली रकम वापस करो वरना जेल जाओ-प्रशासन

फर्रुखाबाद, ०९ फरवरी, बीएड छात्रों से फीस के नाम पर की गयी अवैध वसूली की रकम की वापसी के विरोध में छात्रों द्वारा किये जा रहे आन्दोलन के सम्बन्ध में बुधवार को सायं काल अपर जिलाधिकारी सुशील चन्द्र श्रीवास्तव ने सिटी पुब्लिक स्कूल के प्रबंधक विजय सिंह विद्रोही को तलब किया और उनको स्पष्ट रूप से निर्देश दिए की छात्रों से की गयी अवैध वसूली की धनराशी गुरुवार को वापस कर दी जाए, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई कर दी जाएगी.
श्री श्रीवास्तव ने बताया की उन्हीं ने श्री विद्रोही से वार्ता कर ली है, श्री विद्रोही ने पैसा वापसी का आश्वासन दिया है. यदि वोह अपना आवश्वासन पूर्ण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध ऍफ़आईआर दर्ज करा दी जाएगी.