Home Blog Page 5682

छात्रो की मदद को प्रशासन पहल करे

फर्रुखाबाद: समाजसेवा का लबादा ओढ़े जिले के शिक्षा माफिया पैसे कमाने के लिए छात्रो का उत्पीडन करने से बाज नहीं आ रहे है| जिले में बीएड की शिक्षा देने वाले कॉलेज अपने छात्रो का मानसिक उत्पीडन कर वसूली अभियान जारी रखे है| कॉलेज प्रबन्धन अवैध वसूली वापिस तो कर रहा है मगर सभी छात्रो ने फीस वापिस नहीं ली है| भय के कारण नाम न छापने की शर्त पर कुछ छात्रो ने जेएनआई को बताया कि प्रबन्धन से सभी छात्रो ने जबरन वसूली गयी रकम वापिस नहीं ली है| केवल कुछ छात्र ही अवैध वसूली वापिस ले रहे है| इसके पीछे जो कारण बताया वो काफी चौकाने वाला है| प्रबन्धन ने छात्रो को प्रायोगिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में नक़ल कराने और अच्छे नंबर से पास कराने का लालीपॉप देकर एक और मानसिक दबाब छात्रो पर बना लिया है| केवल दो शिक्षको के सहारे 300 छात्रो को मिली शिक्षा के कारण बच्चे पूरा कोर्स भी विधिवत नहीं कर पाए| ऐसे में कम नंबर से पास होने का डर बीएड छात्रो को डरा है| और इसी के चलते वो अपना मुह (ग्रुप) समूह में तो खोल गए मगर एक एक कर प्रबन्धन से निपट पाने में लाचार हो गए है|

बीएड कॉलेज प्रबन्धन मानसिक दबाब बनाने में कामयाब

छात्रो ने जेएनआई से गुहार लगायी है कि यदि प्रशासन अपनी तरफ से पहल कर विश्विद्यालय से बीएड महाविद्यालयों से प्रायोगिक और मुख्य परीक्षा केंद्र हटा ले और परीक्षा केंद्र दूसरे कॉलेज में लगा दे तो इस अवैध वसूली से काफी हद तक निजाद पाई जा सकती है| छात्रो को डर है यदि उन्होंने आवाज उठाई और परीक्षा केंद्र वहीँ बने रहे तो कॉलेज कुछ भी कर सकते है और उनका भविष्य चौपट हो सकता है| छात्रो का यह भी कहना है कि उन्हें ये अवैध फीस मानसिक दबाब के चलते देनी पड़ी थी और ये दबाब अभी भी कम नहीं हुआ है|

शिक्षिका को महंगा प़डा मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देना

औरैया||  उत्तर प्रदेश में एक शिक्षिका को मुख्यमंत्री मायावती को अपनी पारिवारिक समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र देना महंगा प़ड गया। शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा तो़डने और शिक्षण कार्य में रूचि न लेने के आरोप में उसकी सेवा समाप्त कर दी।

औरैया जिले के नौनिकपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात प्रीति पांडे ने रविवार को स्कूल का निरीक्षण करने आई मुख्यमंत्री मायावती को कथित रूप से अचानक एक प्रार्थना पत्र थमा दिया था।

सूत्रों के मुताबिक शिक्षामित्र के इस तरीके पर मुख्यमंत्री काफी नाराज हुई थीं और उन्होंने प्रार्थनापत्र कैबिनेट सचिव को थमाते हुए उन्हें क़डी फटकार लगाई थी।

मुख्यमंत्री का काफिला स्कूल से जाने के एक दिन बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शिक्षामित्र को क़डी फटकार लगाते हुए बाद में उसे नौकरी से निकालने का फरमान सुना दिया।
जिले के उपबुनियादी शिक्षा अधिकारी जगदीश श्रीवास्तव ने गुरूवार को संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा तो़डने और शिक्षण कार्य में रूचि न लेने के आरोप में प्रीति की सेवा समाप्त कर दी गई है। उन्होंने इस मामले पर आगे कुछ भी कहने से इंकार किया।

उधर, शिक्षामित्र प्रीति ने गुरूवार को संवाददाताओं से कहा कि पति और ससुराल वालों से अपनी ननद सुलक्षणा की सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए वह मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देने गई थीं। उन्होंने आगे कहा, “”मेरी ननद ने कहा था कि अगर मैंने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र नहीं दिया तो वह खुदखुशी कर लेगी…मेरे सामने कोई रास्ता नहीं था…मुझे मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा और प्रोटोकॉल के बारे में पता नहीं था।””

जिला योजना समिति का चुनाव 27 को

फ़र्रुखाबाद, 11 फरवरी, जिलाधिकारी ने जिला योजना समिति के सदस्यों के लिये निर्वाचन का नोटिस जारी कर दिया है। इसके लिए चुनाव 27 फरवरी को होगा। नामांकन पत्र कलक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष में 19 फरवरी से मिलने शुरू हो जाएंगे।
जिला मजिस्ट्रेट मिनिस्ती एस ने चुनाव का नोटिस जारी कर दिया है। इसमें तय किया है कि नामांकन डीएम न्यायालय में 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक होगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 19 फरवरी को ही 4 बजे से शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्रों की वापसी 23 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक, मतदान 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक होगा। मतगणना डीएम कोर्ट में शाम 3 बजे से होगी।

जिलायोजना समिति के 16 में से 10 पद आरक्षित

आगामी 27 फरवरी को प्रस्तावित जिलायोजना समित के जिलापंचायत सदस्यों के 16 में से 10 पद आरक्षित कर दिये गये हैं। जिलाधिकारी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 16 पदों में से 2 पद अनुसूचित जाति के लिये, एक पद अनुसूचित जाति महिला के लिये, तीन पद पिछड़ वर्ग के लिये और एक पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिये आरक्षित किया गया है। महिलाओं के लिये भी तीन पद आरक्षित रखे गये हैं। इस प्रकार मात्र 6 पद ही अनारक्षित रखे गये है।

अब मोबाइल नंबर की तरह बदलें बीमा कंपनी

अगर आपने भी अपना या अपने परिवार का बीमा कराया है तो आपके लिए अच्छी खबर है। बीमा रेगुलेटर इरडा ने एक जुलाई से स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के लिए पोर्टिब्लिटी सेवा शुरु करने को हरी झंडी दे दी है।

अगर आपने हेल्थ इंश्योरेंस करवाया है और आप अपनी कंपनी की सेवा से खुश नहीं है तो आप भी एक जुलाई से मौजूदा शर्तों के आधार पर अपनी कंपनी बदल सकते हैं इसमें आपका पॉलिसी नंबर वही रहेगा सिर्फ कंपनी बदल जाएगी।

इरडा के मुताबिक नई कंपनियां कम से कम पूर्व कंपनियों द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बराबर कवर उपलब्ध कराएंगी। इस से उन लोगों को खासा फायदा होगा जिनकी पॉलिसी में कुछ खास बिमारियों का कवर नहीं होता लेकिन मजबूरी के कारण वो उससे जुड़े रहते हैं।

मोबाइल पोर्टेब्लिटी के बाद बीमा पोर्टेब्लिटी से ग्राहकों को काफी फायदा होगा लेकिन बीमा नियामक इरडा ने बीमा पोर्टेब्लिटी केवल स्वास्थ्य बीमा में ही लागू की है बाद में इसे दूसरी पॉलिसियों में भी लागू किया जा सकता है।

बीएसए कार्यालय के फेरबदल में पालीवाल पैदल

फर्रंखाबाद, 10 फरवरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा कौशल किशोर ने कार्यालय में लिपिकों के पटलों में व्यापक फेरबदल कर दिया है। इस उलट फेर में काफी समय से मलाईदार पटल संभाले लिपिक संजय पालीवाल बेचारे पैदल हो गये हैं। उनके पास अब ले दे कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति का ही काम शेष बचा है।

तत्कालीन और वर्तमान में निलंबित बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सागर पति त्रिपाठी के काफी करीबी रहे लिपिक संजय पालीवाल को बेसिक शिक्षा विभाग में हुए पटल परिवर्तन सबसे अधिक नुकसान हुआ है। बीएसए डा किशोर ने श्री पालीवाल के पास से शिक्षकों के स्थानांतरण, समायोजन व प्रोन्नति का कार्य अब अपने स्टेनो राजीव यादव को सौंप दी है। एक अन्य लिपिक मनोज श्रीवास्तव के पास से सर्व शिक्षा अभियान का काम लेकर ब्रहम देव मिश्रा को सौंपा गया है। प्राथमिक विद्यालयों की मान्यता का कार्य श्री श्रीवास्तव से हटा कर मुकेश मिश्रा को दिया बया है।

बेसिक शिक्षा कार्यालय घोटालों का भंडार निकला

फर्रुखाबाद: 10 फरवरी, शिक्षिका उमा यादव के अधिवक्ता पति द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने के बाद शिक्षकों और अधिवक्ताओ द्वारा किये गये बवाल के बाद अपर जिलाधिकारी द्वारा की गयी मजिस्ट्रेटी जाचं के परिणाम काफी चौंकाने वाले हैं। जांच रिपोर्ट में बेसिक शिक्षा विभाग में हर स्तर पर घोटालों और अनियमिततओं का भंडार सामने आया है। रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने शासन को उच्च स्तरीय जांच के लिये लिख दिया है।

विदित है कि विगत माह राजेपुर विकास खंड के ग्राम नया गांव में तैनात सहायक अध्यापिका उमा यादव के अधकारियों द्वारा उत्पीड़न से तंग आ कर उसके अधिवक्ता पति विनय कुमार सिंह ने कानपुर में आत्हत्या कर ली थी। इसके बाद शिक्षकों और अधिवक्ताओं ने कई दिनों तक कलक्ट्रेट में जम कर बवाल काटा था। जनाक्रोश को देखते हुए जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने अपर जिलाधिकारी से मजिस्ट्रटी जांच कराई थी। जांच के दौरान सैकड़ों शिक्षकों ने अपने बयान दर्ज कराये थे। जांच लगभग एक सप्ताह तक चली थी.

आखिर अपर जिलाधिकारी ने विगत सप्ताह जांच रिपोर्ट की कापी जिलाधिकारी को सौंप दी थी। अपर जिलाधिकारी सुशील चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग में लगभग हर स्तर पर घोटाला ही घोटाला नजर आया है। उन्होंने बताया कि अनियमिततओं और भ्रष्टाचार की भरमार को देखते हुए जिलाधिकारी ने इस संबंध में शासन को उच्च स्तरीय जांच की संसतुति भेज दी है।

ओवर हेड टैंक घोटाले में कार्रवाई का इंतजार


स्कूलों में शौचालयों पर ओवर हेड टैंक लगवाने के नाम पर बेसिक शिक्षा विभाग के तत्कालीन अधिकारी राम सागर पति त्रिपाठी द्वारा किये गये घोटाले में जांच के बावजूद लोगों को अभी कार्वाई का इंतजार है।
विदित है कि श्री त्रिपाठी ने पंचायतराज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों द्वारा लगवाये गये ओवरहेड टैंकों के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला कर लिया था। शिक्षक नेताओं द्वारा की गयी शिकायतों के आधार पर तत्कालीन मंडलायुक्त ने जांच के आदेश दिये थे। जिलाविकास अधिकारी ने इस संबंध में जांच के बाद घोटाले के अतिरिक्त भी कई अनियमिततायें उजागर की थीं। जांच पूर्ण होने के लगभग छह माह बाद भी अभी शिकायतकर्ता शिक्षकों को घोटालेबाज बेसिक शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई का इंतजार है।

बीएड छात्रों से अवैध वसूली का पर्दा फाश

फर्रुखाबाद, 10 फरवरी, जिलाधिकारी के आदेश पर हुई मजिस्ट्रेटी जांच में सिटी पब्लिक स्कूल बीएड महाविद्यालय में प्रबंधक द्वारा छात्रों से अवैध वसूली किये जाने के अनियमितताओं और छात्र छात्राओं द्वारा लगाये गये गंभीर आरोपों की पुष्टि हो गयी है।

विदित है कि सिटी पब्लिक स्कूल के छात्रों के आंदोलन के क्रम में डीएम मिनिस्ती एस के आदेश पर अपर उपजिलाधिकारी सदर सीपी उपाध्याय व डिप्टी कलेक्टर रविंद्र वर्मा ने प्रकरण की जांच की थी। मजिस्ट्रेटी जांच की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गयी है।

प्रबन्धक ने किया पद का दुरूपयोग

उल्लेखनीय है कि जाँच के दौरान छात्रों ने न केवल फीस के नाम पर अवैध वसूली किये जाने का आरोप लगाया वरन इस बात का भी खुलासा किया कि एक ही कॉलेज कैम्पस और एक ही कक्षाओं में दो महाविद्यालय संचालित है| ज्ञात हो कि ये दोनों सिटी पब्लिक डिग्री कॉलेज और सिटी पब्लिक महिला डिग्री कॉलेज के नाम से संचालित होते हैं| इतना ही नहीं मानको के विपरीत मात्र दो अध्यापकों के माध्यम से 300 बीएड की पढ़ाई का मामला प्रकाश में आया था| छात्राओं ने तो प्रबंधक पर अपने सामने डांस करने के लिये मजबूर किये जाने के भी आरोप लगाये थे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच रिपोर्ट में प्रबंधक विजय विद्रोही द्वारा पदीय स्थिति का दुरुपयोग किये जाने की पुष्टि की गयी है। रिपोर्ट में महा विद्यालय के मान्यता संबंधी उपबंधों के अनुपालन के विषय में अलग से जांच कराए जाने की भी बात कहे जाने की जानकारी मिली है. सम्बंधित जांच अधिकारयों ने रिपोर्ट के विषय में बताने से इनकार कर दिया है.

सीता ने कर लिया दिल्ली में प्रेम विवाह

फर्रुखाबाद: घर से प्रेमी के साथ भागने वाली सीता राठौर ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया है|

सीता कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम ऊगरपुर निवासी ज्ञान सिंह राठौर की पुत्री है| उसे कोतवाली के दरोगा अशोक कुमार डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए लोहिया अस्पताल ले गए थे|

इस दौरान सीता ने बताया कि वह २० वर्ष की बालिग़ है और मैंने अपनी मर्जी से पड़ोसी जिला मैनपुरी थाना बिंछवा के ग्राम जिन्गौली निवासी सुधीर सिंह चौहान से दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया है|

सीता ने बताया कि मै १८ जून को घर से बिना बताये सुधीर के साथ दिल्ली चली गई थी| गाँव के सुरेन्द्र सिंह चौहान की २२ वर्शेया पुत्री नेहा भी अपने प्रेमी बलरामपुर निवासी कमलेश के साथ गई थी| नेहा कुछ दिनों बाद ही वापस लौट आई थी| उसने रेप के झूंठे मामले में मेरे पति व नंदोई, बाबी व ओमकार को फंसा दिया है|

दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि सीता व सुधीर का हाई कोर्ट से गिरफ्तारी का स्टे है मुकद्दमे की विवेचना की जा रही है|

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गडकरी के स्वागत की जोरदार तैयारी

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने जिले में पहली बार शनिवार को आने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के स्वागत की जोरदार तैयारी की गयी है| श्री गडकरी हवाई जहाज से आगरा पहुंचेगें वहां से हेलीकाप्टर से क्रिश्चियन कालेज मैदान में १ बजे उतरेंगें|

भाजपा के प्रदेश मंत्री मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि पिता जी स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की संकल्प सभा का १२ बजे भारतीय पाठशाला में आयोजन किया गया है| पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गडकरी व प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही आदि अनेकों नेता सभा को संबोधित करेंगें,|

आज श्री द्विवेदी के संकल्प दिवस पर भारतीय पाठशाला में आयोजित हवन पूजन कार्यक्रम में मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व उनके परिजनों ने भाग लिया|

दलित महिला की मौत, कंपाउंडर पर लापरवाही का आरोप

फर्रुखाबाद: आवास विकास कालोनी स्थित डर केएम द्विवेदी के अस्पताल में दलित फूलदेवी की मौत हो गई| इस मामले में अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है|

फूलदेवी थाना शमसाबाद के ग्राम हुसैनपुर तराई निवासी फूलचंद्र दिवाकर की ४८ वर्षीय पत्नी थी| फतेहगढ़ में सिविल जज के पेशकार बताने वाले फूलचंद्र दिवाकर अपने बेटे राजकुमार के साथ कोतवाली पहुंचे|

उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि डॉ केएम द्विवेदी के कर्मचारी संजय यादव व संजीव की लापरवाही से पत्नी फूलदेवी की मौत हो गई| जो मुझपर दवाव डालते रहे कि पत्नी को एम्बूलेंस से कानपुर ले जाओ| राजकुमार ने बताया कि मैंने आख़िरी बार सुबह ४ बजे ICU में भर्ती माँ से बात की|

डॉ द्विवेदी ने बताया कि आंत फटी हुयी महिला को कई डाक्टरों से इलाज कराने के बाद लाया गया था जिसकी स्वाभाविक मौत हुई है| उन्होंने बताया कि संजीव अस्पताल का कंपाउंडर है जबकि बाहरी संजय यादव का अस्पताल में उठना-बैठना है|