Home Blog Page 5676

विकास मंच के प्रदर्शन के हुडदंग से गुलावी गैंग ने तौबा की

फर्रुखाबाद: विकास मंच ने आज जन समस्याओं को लेकर गुलाबी गैंग के सहयोग से नगर के चौक बाजार में धरना प्रदर्शन किया| इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हुडदंग किया जिससे गुलाबी गैंग की कमांडर अंजली यादव ने तौबा कर ली|

मंच व गुलाबी गैंग के कार्यकर्ता क्लासिक काम्प्लेक्स से नारेबाजी करते हुए चौक बाजार पहुंचे| इस दौरान फोटो खिचाने को लेकर मंच के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धक्का मुक्की करके हुडदंग मचाया|

मंच के जिलाध्यक्ष मोहन अग्रवाल के कई बार समझाने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने उनकी एक न सुनी बाद में मोहन अग्रवाल ने नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल खोली| उन्होंने आरोप लगाया कि घटिया सामिग्री के कारण आईटीआई का मार्ग बनते ही उखड़ने लगा है|

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका ने कूड़े दान की खरीददारी में काफी घपला किया है| घटिया ईटों को काफी ऊंची कीमत में खरीददारी करके नगरपालिका को चूना लगाया जा रहा है| नगर में स्मैक और सट्टा के कारोवार के कारण चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है|

मानव पदार्थों की बिक्री रुकवाने व नगर पालिका के घपले की जांच की कार्यवाही के लिए नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर को ज्ञापन दिया| गुलाबी गैंग की कमांडर अंजली यादव ने बताया कि मेरे समर्थको की भीड़ अधिक थी| मोहन अग्रवाल के कहने पर मंच के कार्यक्रम को समर्थन दिया गया था| मैंने मंच के कार्यकर्ताओं की हरकतों से मोहन अग्रवाल को अवगत करा दिया| अब वह ऐसे कार्यक्रमों में भाग नहीं लेगी जिससे उनके संगठन की छवि धूमिल हो|

फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से मुन्ना बजरंगी का अलीगढ़ जिला कारागार स्थानांतरित

फर्रुखाबाद,19 फरवरीः कुख्यात माफिया डॉन व शार्प शूटर और बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोपी प्रेमप्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी को फतेहगढ़ कारागार से अलीगढ़ कारागार में शिफ्ट करने के आदेश कर दिए हैं। प्रमुख सचिव (गृह) कुंवर फतेहबहादुर के आदेशों के बाद स्थानीय करागार प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

जिला कारागार अलीगढ़ में मुन्ना बजरंगी को रखने के लिए अस्पताल के अंदर की तन्हाई बैरक की रिपेयरिंग कराई जा रही है। इसी के मद्देनजर पुराने स्टोर को भी बैरक में तब्दील किया जा रहा है। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक संजीव त्रिपाठी का कहना है कि बजरंगी हाई सिक्योरिटी का अपराधी है। ऐसे अपराधियों के लिए टूटियर (डबल) सिक्योरिटी सिस्टम के मानक हैं। अलीगढ़ में टू टियर सिक्योरिटी के मानक की बैरक न होने की जानकारी शासन को दे दी गई है। सुपरवीजन के लिए एक डिप्टी जेलर को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
डेढ़ साल पहले मुंबई में क्राइम ब्रांच की स्पेशल सेल ने बजरंगी को गिरफ्तार किया था। उसी समय से वह फतेहगढ़ कारागार में बंद है। बता दें कि बजरंगी ने 40 हत्याएं कुबूली हैं। बजरंगी हाई सिक्योरिटी का अपराधी है।

मै टल्ली… मै टल्ली हो गई…

कानपुर|| हैलट अस्पताल में एक नर्स ने अस्पताल के ही एक डाक्टर के प्रेम में पागल होकर दारू के नशे में ऐसा उत्पात मचाया कि घंटों मरीज और उनके रिश्तेदार परेशान होते रहे। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लाला लाजपत राय अस्पताल हैलट में बीती रात ड्यूटी चेंज होने पर भारती नाम की नर्स अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बिना एप्रेन पहने पहुंच गयी।

उसे देखते ही इंचार्ज मैट्रेन ने फटकार लगाते हुए वापस कर दिया और निर्धारित पोशाक में ड्यूटी में आने की हिदायत दी। उस समय तो वह नर्स वहां से चली गयी। लेकिन कुछ देर बाद जब वह उसी पोशाक में वापस लौटी तो उसके मिजाज बदले हुए थे। भारती अस्पताल में तैनात एक डाक्टर को चिल्ला-चिल्ला कर अपना प्रेमी बता रही थी।

सूत्रों बताते है कि नर्स उस के प्यार के साथ-साथ शराब के नशे में धुत थी। उसने अपने प्रेम को जगजाहिर करने के साथ ही करने के साथ ही इमरजेंसी में बिना रुके गा-गा कर नाचना शुरू कर दिया। पहले तो कुछ देर वहां मौजूद रोगी और उनके तीमारदार उसकी बातों और डांस का आनंद लेते रहे। लेकिन जब लोगों ने उसको डांस रोकने के लिए कहा तो वह भड़क उठी। प्रेमी डाक्टर का नाम ले वह बीच में पड़ने वाले लोगों को देख लेने की धमकियां देने लगी।

इमरजेंसी में नर्स के डांस और हंगामे से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहां मौजूद कर्मचारियों नर्स का हंगामा रुकता न देख इस बात की जानकारी सीएमएस को दी। हंगामे की सूचना मिलते ही सीएमएस फौरन इमरजेंसी पहुंचे और किसी प्रकार से नर्स को समझा-बुझा कर शांत किया। हैलट अस्पताल के हर कर्मचारियों के बीच नर्स और डॉक्टर के प्रेम प्रसंग का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

लूट-पाट के मुकद्दमे में फंस गये चौकी इंचार्ज व सिपाही

फर्रुखाबाद: अदालत के आदेश पर दर्ज हुए मुकद्दमे में चौकी प्रभारी व सिपाही लूट-पाट के मुकद्दमे में फंस गये हैं|

थाना मऊदरवाजा पुलिस ने अदालत के आदेश पर ग्राम महलई निवासी राजेश कुमार की ओर से दर्ज किये गये मुकद्दमे में बीबीगंज चौकी प्रभारी इन्द्रेश कुमार व ४,५ सिपाहियों को लूट-पाट के मुकद्दमे में अभियुक्त बनाया गया है|

पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया गया कि वह १७ जनवरी को राजेश कुमार के घर में घुस गए और मार-पीट कर नगदी व रुपये ले गए| जब राजेश ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की तब राजेश ने अदालत का दरवाजा खटखटाया|

एक फोन पर आपके घर पहुंचेंगे जनगणना कर्मी

फर्रुखाबाद, 18 फरवरीः यदि अगल-बगल के घरों की जनगणना हो गई है और आप छूट गए हैं? या फिर जनगणना के लिए आए कर्मचारियों से कुछ जानकारियां दर्ज करानी रह गईं हैं तो चंता न करें। बस अपने इलाके के चार्ज अधिकारी का नंबर मिलाकर अपनी समस्या बताएं। कर्मचारी घर आकर आपकी समस्या का समाधान कर जाएंगे।

जिले में जनगणना कार्य में लगे पूर्व ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राधेश्याम यादव बताते हैं कि किन्ही कारणों से लोग यदि जनगणना से छूट गए हों, जनगणना हो जाने के बाद परिवार में किसी सदस्य की संख्या बढ़ी हो या घटी हो तो ऐसे लोग अपने इलाके के चार्ज अधिकारी को फोन कर जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद कर्मचारी घर आकर नई जानकारियां दर्ज कर जाएंगे। श्री यादव बताते हैं कि बीती नौ फरवरी से जनगणना का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर ब्योरा दर्ज कर रहे हैं। यह क्रम 28 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान में सभी को भागीदार होना चाहिए। श्री यादव ने बताया कि जनगणना में केवल 28 फरवरी की रात 12 बजे तक के ही ब्योरे दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद की जन्म, मृत्यु की घटनाओं तथा परिवार में नए आए आगंतुकों की जानकारी जनगणना में शामिल नहीं की जाएगी। परंतु जनगणना कर्मी के ब्योरा दर्ज करने के बाद और 28 फरवरी से पूर्व जन्मे या मृत व्यक्तियों का विवरण दर्ज करने के लिये एक से सात मार्च तक रिवीजनल राउंड चलाया जायेगा।

हंगामें के बाद धरने पर बैठी शिक्षिका की तैनाती का आदेश

फर्रुखाबाद, 17 फरवरीः शिक्षक नेताओं के हंगामे व बेसिक शिक्षा अधिकारी से तीखी नोकझोंक के बाद विगत 18 माह से अकारण वेतन रोके रखने के विरोध में धरने पर बैठी शिक्षिका बीना गौतम की गुरुवार को तैनाती और वेतन आहरण के आदेश हो गये।

विदित है कि तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका वीना गौतम का विगत 18 माह से वेतन रोक रखा था। प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका की उपस्थिति भी प्रमाणित कर रखी थी। इसके बावजूद वेतन न दिये जाने के विरोध में गुरुवार को श्रीमती गौतम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रारंभ कर दिया।

शिक्षिका के धरने पर बैठा देखकर शिक्षक नेता बिफर गये। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संध के राम सेवक यादव व जोंगराज सिंह आदि ने बीएसए को कार्यालय में ही घेर कर जम कर खरी खोंटी सुनाई। जम कर हुई नोंकझोंक के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.कौशल किशोर ने शिक्षिका की मोहम्मदाबाद ब्लाक के ग्राम बीरपुर में तैनाती करते हुए सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी को वेतन बिल बनाने के आदेश कर दिये है।

जनगणना डयूटी में लगे शिक्षकों को आगामी 7 मार्च तक के लिये विद्यालयों से कार्यमुक्त न किये जाने का भी शिक्षक नेताओं ने विरोध किया। शासनादेश की प्रति दिखाने के बावजूद काफी बहस के बाद बीएसए ने इस सम्बंध में आदेश जारी करने का आश्वासन दिया।

विदेशी दंपत्ति ने मेला राम नगरिया का लुत्फ़ उठाया

फर्रुखाबाद: विदेशी दंपत्ति ने आज मेला राम नगरिया का लुत्फ़ उठाया और पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन से भेंट की|

न्यूजीलैंड से आये जान हैरिस व उनकी पत्नी एलिस हैरिस ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर एसपी से मुलाकात की| विदेशी दंपत्ति ने एसपी को बताया कि उनके पिता जेएफ डब्लू हैरिस पुलिस कप्तान थे और आजादी के बाद सन १९४७ में उमकी पहली पोस्टिंग इसी जिले में हुयी थी|

विदेशी दंपत्ति ने यहाँ आकर अपने पिता की यादों को ताजा किया| दम्पत्ति ने अपने पिता की साथियों के साथ वाला फोटो भेंट किया| पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह फोटो बनवाकर पुलिस लाइन में लगाया जाएगा|

यौन उत्पीड़न का आरोपी सिपाही इमरान जेल गया

फर्रुखाबाद: आखिरकार यौन उत्पीड़न का आरोपी सिपाही आखिरकार आज जेल चला ही गया|

कोतवाली मोहम्दाबाद के चर्चित सिपाही इमरान आज यौन उत्पीड़न के मुकद्दमे में अदालात में हाजिर हुआ| अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया| मालूम हो कि इमरान ने कोतवाली मोहम्दाबाद में तैनाती के दौरान तकीपुर निवासी सुनील गिहार की पुत्री पूजा से शादी करने का ढोंग रचकर उसके साथ दुष्कर्म किया|

जब पूजा ने उससे शादी करने को कहा तो इमरान ने उसे मार डालने के लिए गंगा में फेंक दिया था| बाद में इमरान के विरुद्ध उत्पीड़न का मुकद्दमा दर्ज हुआ तो इमरान ने नौकरी बचाने व जेल जाने से बचने के लिए पूजा से निकाह कर लिया और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में गिरफ्तारी से बचने के लिए अपील की थी|

पत्नी की तलाश में गए युवक को पुलिस ने दबोचा

फर्रुखाबाद: गायब पत्नी की तलाश में कोतवाली गए युवक सुखवीर शाक्य को पुलिस ने  हिरासत में ले लिया|

कोतवाली कायमगंज शिव ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक प्रभाकर मिश्रा जनपद काशीराम नगर थाना सिड्पुरा के ग्राम अजीत नगर निवासी जगदीश शाक्य के पुत्र सुखवीर को साथ लेकर उसकी पैरवी में शहर कोतवाली पहुंचे| उन्होंने सुखवीर की हाई कोर्ट दायर अपील के निर्देशों का हवाला देते हुए इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार से सुखवीर की पत्नी साधना को तलाश करने की सिफारिश की| इंस्पेक्टर ने यह कहकर सुखवीर को बिठा लिया कि साधना को गायब कराने में तुम्हारा भी हाँथ है|

साधना थाना सिड्पुरा के ग्राम वाजीदपुर निवासी ब्रजेश उपाध्याय की १६ वर्षीय पुत्री है| वह बीते वर्ष कायमगंज में अपनी बहन भावना, बहनोई अवनीश मिश्रा के घर आई थी और १ फरवरी २०१० को वहीं से अपने प्रेमी टिंकू शाक्य के साथ चली गई| साधना को बहला-फुसला कर गायब करने के मामले में ग्राम वाजीदपुर निवासी यादराम व उनके बेटे टिंकू व देवेन्द्र तथा पत्नी मुन्नी देवी तथा गया प्रसाद के पुत्र अवनीश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई|

यादराम ब्रजेश की खेती को बंटाई पर करने के कारण घरेलू सम्बन्ध हो गए थे| प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि सुखवीर टिंकू का मौसेरा भाई है| उसने साधना को भगवाने में टिंकू व उसके घरवालों की मदद की थी| पुलिस ने यादराम आदि आरोपियों को जब गिरफ्तार किया तो आरोपी पक्ष के लोगों ने सुखवीर व साधना की आर्य पद्धति से कागजों में शादी दर्शा दी और इसी प्रमाण पत्र के आधार पर जमानते हो गयीं| जब सुखवीर को पता चला कि साधना की उसके साथ शादी हो चुकी है तो उसने पत्नी को बरामद कराने के लिए उच्च न्यायालय में अपील दायर की|

साधना प्रभाकर के बेटे की साली है इसी लिए वह सुखवीर की मदद कर रहे हैं| उधर साधना के अपहरण के मुकद्दमे की जांच करने वाले दरोगा ने सुखवीर को भी अभियुक्त बना दिया है|

चोरों ने शटर खोलकर गोलक से नगदी उड़ाई

फर्रुखाबाद: पुलिस की लापरवाही के कारण चोरों के हौंसले दिनोदिन बड़ रहे हैं| चोरों ने बीती रात शहर कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी की दूकान का शटर खोलकर गोलक से हजारों रुपये की नगदी उड़ा डी|

रोडवेज बस स्टेशन के सामने पंजाब बैंक के निकट ग्राम विजाधरपुर निवासी मनोज शुक्ला थोक में कपूरी, तम्बाकू का व्यापार करते हैं| चोरों ने बीती रात किसी उपकरण से उनके शटर में लगा छोटा गेट खोल दिया और अन्दर कमरे में रखी गोलक से २० हजार रुपये निकाल ले गए| चोरों ने शटर खोलने के लिए ईंटों का इस्तेमाल किया शटर के निकट टूटीं मिली| सुबह ८ बजे जब प्रमोद अवस्थी दूकान खोलने गए तो शटर खुला देखकर भौंचक्के रह गए|

कादरीगेट चौकी प्रभारी प्रमोद पाण्डेय व दरोगा अनेक सिंह ने घटना की जांच-पड़ताल की| तीन दिन पूर्व भी चोर रोडवेज बस स्टेशन के सामने शटर व दुकान के ताले तोड़कर ४० हजार रुपये की नगदी आदि कीमती सामन निकाल ले गए थे| चौकी प्रभारी ने बताया कि अब उनके पास मात्र दो सिपाही हैं जबकि चौकी में २१ सिपाही थे बांकी सिपाही इंस्पेक्टर ने कोतवाली में सम्बद्ध कर लिए हैं|