Home Blog Page 5674

सिपाही जी बोले, ओये गनपत चल दारू ला…

कन्नौज|| एक तरफ मुख्यमंत्री के दौरे की वजह से पुलिस के आला अधिकारियों के हाथ -पांव फूल रहे हैं, वहीं इन सब से बेपरवाह एक ‘सिपाहीजी’ शराब के नशे में टुन्न होकर रास्ते में पड़े थे।

आज दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात कांस्टेबिल 234 सुंदर सिंह शराब के नशे में धुत थे। वह अपना दफ्तर का काम छोड़कर पुलिस ऑफिस से कन्नौज-मकरंदनगर मार्ग पर पड़े थे। हालत इतनी खराब थी कि वह बार-बार उठते और कुछ कदम चलने के बाद लड़खड़ाकर गिर जाते थे। किसी प्रकार वह गिरते-पड़ते एसवीएस कॉलेज के पास पहुंच गये।

इस दौरान वहां से पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह की कार गुजरी तो उनकी निगाह उस पर पड़ गई। उन्होंने तत्काल क्षेत्राधिकारी सदर एसपी मिश्र को मौके पर भेजा और सिपाही के चिकित्सीय परीक्षण कराने के निर्देश दिये। क्षेत्राधिकारी सदर ने उक्त सिपाही को जिला अस्पताल भेजकर चिकित्सीय परीक्षण कराया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, सिपाही के परीक्षण में एल्कोहल की पुष्टि हुई। इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का अत्याचार, बेटी के हाँथ पीले करने वाले को ही बंद कर दिया

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद की पुलिस ने अत्याचार की हद कर दी है| पुलिस ने बेटी के हाँथ पीले करने वाले निर्दोष व्यक्ति मेवाराम लोधी को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया|

ग्राम कुवेरपुर घाट निवासी मेवाराम ने शुक्रवार को अपनी पुत्री आरती का विवाह ग्राम नगला खैरबंद निवासी अमित राजपूत से किया| पड़ोसी गाँव छोटे फतेहपुर निवासी दुर्विजय सिंह के लड़कों ने शराब के नशे में बैंड वालों की पिटाई की विरोध किये जाने पर मेवाराम के घर में घुसकर मार पीटकर पथराव किया| तभी गुस्साए बारातियों ने उनकी पिटाई कर दी|

पिटने वाला युवक थाने जाकर उनके विरुद्ध ही झूंठी सूचना दर्ज करा दी| जबकि मेवाराम बेटी की विदाई में लगे रहे| बीते दिन प्रातः १० बजे बीबीगंज चौकी प्रभारी इन्द्रेश कुमार मेवाराम को घर से पकड़ कर ले आये जिसका आज आईपीसी की धारा १५१ के तहत चालान कर दिया| प्रधान संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने मेवाराम के साथ घोर अत्याचार किया है|

मामा भांजे को हवालात

थाना मऊदरवाजा पुलिस ने ग्राम टिमारुआ निवासी राजपाल जाटव व उसके मामा रामसेवक को ही शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया|

अमरपाल की पुत्री पूजा की बारात शंकर पुर माडल गाँव से आयी थी| विवाह के दौरान मझिया रिंकू ने नशे में टेंट को उखाड़कर हंगामा मचाया था| रिंकू के भाग जाने पर पुलिस ने मामा भांजे को ही बंद कर दिया|

प्रेम-प्रसंग में महामाया कालोनी में फायरिंग, तमंचा मिला

फर्रुखाबाद: सूबे की मुख्यमंत्री मायावती की अति महत्वाकांक्षी योजना महामाया आवासीय कालोनी अपराधियों का अड्डा बनने लगी है|

आज सुबह नगर की हैवतपुर गढ़िया स्थित महामाया आवसीय कालोनी में तमंचा पड़ा देखकर सनसनी फ़ैल गयी| सफाई कर्मचारी ने आज सुबह ब्लाक नंबर 66 के सामने वाली नाली की दफाई की तो हैण्ड पम्प के निकट निकाले गए मलबे में तमंचा दिखाई पड़ा| जिसकी जानकारी होने पर कालोनी में सनसनी फ़ैल गयी| तमंचा देखने वालों की भीड़ लग गयी|

नशे में गिर गया था तमंचा

बताया गया है कि नगर के मोहल्ला साहबगंज चौराहा का ऐयाश दबंग युवक गुप्ता अपने साथियों के साथ देर रात प्रेमिका से मिलने गया था| वहां अन्य युवकों से विवाद हो जाने पर गुप्ता ने विरोधियों को धमकाने के लिए तमंचे से फायर किये| नशे में होने के कारण तमंचा नाली में गिर गया| युवक मोबाइल की रोशनी से तमंचे को ढूँढते रहे टोके जाने पर युवकों ने बताया कि मोबाइल गिर गया है| फायरिंग की जानकारी मिलने पर एसओ अतरसिंह ने रात में ही मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की थी|

पुलिस को फायरिंग की जानकारी तक नहीं

सूचना मिलने पर थाना मऊदरवाजा पुलिस तमंचे को पानी से साफ़ कराकर ले गयी| बीबीगंज चौकी प्रभारी इन्द्रेश कुमार ने बताया कि ब्लाक नंबर ५८ के सामने से मिले ३१५ वोर के मिले तमंचे को थाने के माल खाने में जमा करा दिया है| उन्होंने बताया कि हो सकता है कि तमंचा किसी का धोखे में गिर गया है या किसी ने नाली में फेंक दिया हो| उन्होंने बताया कि रात में फायरिंग होने की जानकारी नहीं है|

अपराधियों का अड्डा बन गयी है कालोनी

बीते माह एसओ मऊदरवाजा ने एक आवास में कई लोगों को जुआं खेलते रंगे हाँथ पकड़ा था पुलिस ने यह कार्रवाई तब की थी जब वहां जिलाधिकारी मिनिस्ती एस से निरीक्षण के दौरान जुएँ का अड्डा चलने की शिकायत की थी| ऐयाशी के लिए चर्चित दरोगा नशे में कालोनी की महिला से जबरन रंगरेलियां मना रहे थे| कालोनी के लोगों के विरोध करने पर उन्होंने रिवाल्वर से धमकाकर कई लोगों की पिटाई कर दी थी|

पकड़ा गया नकली डीजल बनाने वाला व्यापारी

फर्रुखाबाद: बीते कई वर्षों से नकली डीजल बनाकर व बेचकर हजारों रुपयों के वारे न्यारे करने वाले व्यापारी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया|

थाना व कस्बा अमृतपुर निवासी कल्लू गुप्ता की मेनरोड पर परचून की दुकान है| वह दुकान पर मिट्टी तेल में केमिकल मिलाकर नकली डीजल बेंचने का धंधा कर रहा था| इस बात की शिकायत मिलने पर अमृतपुर तहसील के कर्मचारियों एवं थाना पुलिस ने कल्लू की दुकान पर छापा मारकर १ ड्रम व २ केनों में ४० लीटर नकली डीजल बरामद कर लिया|

सीओ डॉ अभय कुमार गुप्ता ने बताया कि व्यापारी से करीब २०० लीटर नकली डीजल मिला है| तहसीलदार अमृतपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है| संभवता रिपोर्ट दर्ज हो गयी होगी|

लाइन मैन को पीटने वाले भाकियू नेता की तलाश में पुलिस

फर्रुखाबाद: भारतीय किसान यूनियन के नेता ने बिजली की केबिल न बदलने वाले लाइन मैन की जमकर पिटाई कर दी| पुलिस ने घटना की सूचना दर्ज कर भाकियू नेता को तलाशना शुरू कर दिया|

कमालगंज विधुत सब स्टेशन के लाइन मैन राजीव सैनी कम्प्लेन अटेंड करने रजीपुर गाँव गया था| उसने खम्भे पर चढ़कर भाकियू नेता निन्नी दुबे की लाइन सही की उसके बावजूद भी बिजली चालू नहीं हुई| बाद में जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि केबिल फुंकी हुई है| लाइन मैन ने नई केबिल लाने को कहा निन्ही दुबे इस बात पर अड़ गए कि कहीं से भी केबिल लाकर डालो और हमारी लाइन चालू करो|

जब लाइन मैन बाइक से जाने लगा तो निन्ही ने बाइक से घसीटकर उसकी पिटाई कर दी| लाइन मैन राजीव की शिकायत पर पुलिस ने भाकियू नेता निन्ही के विरुद्ध सूचना दर्ज कर ली| एसओ आरके सक्सेना ने बताया कि हमलावर को पकड़ने के लिए हल्का इंचार्ज गए हैं|

भाजपा मे घमासान: मेजर की दावेदारी में दुबे ने टांग अड़ाई

फर्रुखाबाद: भाजपा की टिकट पर विधान सभा का चुनाव लड़ने वाले रामबाबू दुबे ने टिकट की प्रबल दावेदारी कर दी है जिससे चुनाव लड़ने के लिए तैयार बैठे मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के समर्थकों में खलबली मच गयी है| परिवार के ही प्रियांशु दत्त द्विवेदी की भी टिकट दावेदारी के कारण मेजर समर्थक चिंतित हो गए थे|

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी एवं प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह शाही के कार्यक्रम के बाद से मेजर समर्थक टिकट पक्की मान रहे हैं| आज भाजपा नेता रामबाबू दुबे ने पत्रकार वार्ता में जोरदारी से कहा कि उनसे बड़ा यहाँ कौन नेता है ? बीते विधान सभा के उपचुनाव के दौरान बसपा में गए मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बसपा प्रत्याशी अन्टू मिश्रा को चुनाव जितवाने के लिए सबसे बड़ा नुकशान भाजपा के लिए ही किया था तब मुर्दा हुयी पार्टी का कोई झंडा नहीं उठाने वाला था|

ऐसे बुरे समय में कोई चुनाव लड़ने वाला नहीं था तब मैंने चुनाव लड़कर पार्टी की इज्जत बचाई और अब टिकट की भी मेरी सबसे प्रबल दावेदारी है| उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचार आदि आपराधिक घटनाओं के लिए सूबे की मुख्यमंत्री मायावती को जिम्मेदार ठहराते हुए बसपा सरकार की जमकर आलोचना की| घोटालों के लिए प्रधानमंत्री व सोनिया गांधी को खरी-खोटीं सुनाईं|

वार्ता के दौरान भाजपा नेता प्रभात अवस्थी, मीरा सिंह, ममता सक्सेना, महिपाल सिंह, मनोज राजपूत आदि अनेकों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे|

सीएम का खौफ: काशीराम कालोनी के चबूतरों पर गोबर का कलर

कन्नौज|| मुख्यमंत्री मायावती के आने से पहले अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। सीएम के खौफ में आए अधिकारी लीक से हटकर इंतजाम कर रहे हैं। इसी खौफ के चलते नगर पालिका प्रशासन ने कांशीराम कालोनी में भूतल के निवासियों को गोबर और गेरू बांटकर चबूतरों को लीपने के निर्देश दिए हैं।

आज शाम कांशीराम कालोनी का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने अकबरपुर सराय घाघ में बनी कालोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान एक मकान के बाहर स्थित चबूतरा लाल रंग से लिपा हुआ था। अधिकारियों को यह चबूतरा भा गया और उन्होंने तत्काल नगर पालिका प्रशासन को निर्देश दिए कि कांशीराम कालोनी के सभी आवासों के बाहर बने चबूतरों को इसी प्रकार रंग दिया जाए।

इस फरमान के बाद नगर पालिका कर्मचारी गोबर और गेरू लाद कर पहुंच गए कांशीराम कालोनी। इन कर्मचारियों ने भूतल के सभी निवासियों को गोबर और गेरू वितरित कर चबूतरा लीपने को कहा।

आये थे बहू की विदा कराने, पहुँच गए हवालात

फर्रुखाबाद:20 february|| बहू की विदा कराने जाना सौदान सिंह यादव को काफी महंगा पड़ा| बहू की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें हवालात पहुंचा दिया|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम आवाजपुर निवासी विजय सिंह यादव की पुत्री रिशू का काशीराम नगर कोतवाली अलीगंज के ग्राम दहलई निवासी सौदान सिंह यादव के पुत्र शैलेन्द्र सिंह से विवाह हुआ था| दहेज़ को लेकर करीब एक वर्ष पूर्व शैलेन्द्र ने पत्नी को मार पीटकर घर से निकाल दिया था जिसका केस अदालत में विचाराधीन है| सौदान सिंह बीते दिन पुत्र शैलेन्द्र व उसके दोस्त जनमेश के साथ बहू की विदा कराने गए|

उन्होंने विजय सिंह पर बहू को भेजने का दवाव डाला और जबरन विदा कराकर ले जाने पर उतारू हो गए| इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हुयी| पुलिस ने सौदान सिंह, जनमेशaa व विजय सिंह को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया| पुलिस आने से पहले ही शैलेन्द्र भाग जाने में सफल रहा|

21 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र

संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और सरकार इस कोशिश में है कि बजट सत्र हंगामे की भेंट नहीं चढ़े.

सरकार बजट सत्र के सुचारु संचालन को लेकर पूरी तरह गम्भीर है, क्योंकि इस सत्र का चलना सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. लिहाजा वह इस रास्ते में आने वाले हर रोड़े को साफ करने में जुटी हुई है. इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी. इसके बाद रेल बजट और आम बजट पेश किया जाना है. सरकार को इन्हें संसद से पारित कराना होगा.

जिस एक मुद्दे को लेकर पूरा शीतकालीन सत्र बर्बाद हो गया था, सरकार ने उस मुद्दे को भी सुलझाने का संकेत दे दिया है. हालांकि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में हुई अनियमितता की जांच के लिए जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) की घोषणा अभी नहीं हुई है और सरकार इस मुद्दे पर बुधवार को अपना रुख साफ करेगी, लेकिन स्थितियां जेपीसी गठन का संकेत देती हैं, क्योंकि सरकार इस बात को अच्छी तरह जानती है कि जेपीसी गठन के बगैर सत्र का सुचारु संचालन शायद सम्भव न हो सकेगा.

प्रधानमंत्री ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि बजट सत्र के सुचारु संचालन की उन्हें आशा है. उन्होंने यह भी कहा कि बजट सत्र फलदायी होगा.

सोमवार को सदन में विपक्ष का रुख क्या होगा, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन समझा जा रहा है कि कम से कम राष्ट्रपति के अभिभाषण में विपक्ष कोई अवरोध नहीं खड़ा करेगा. स्थितियां इस बात का भी संकेत करती हैं कि विपक्ष बुधवार तक जेपीसी पर सरकार के रुख का इंतजार कर सकता है.

संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल ने शुक्रवार को ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि जेपीसी पर कोई निर्णय बुधवार से पहले ले लिया जाएगा.

बहरहाल, सरकारी एजेंडे के अनुसार बजट सत्र के दौरान कई सारे विधेयक सदन में पेश किए जाने हैं और उन्हें पारित किया जाना है. बगैर इसके सरकार अपने एजेंडे पर आगे नहीं बढ़ पाएगी.

सरकार आर्थिक एवं प्रशासनिक सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है. लिहाजा बजट सत्र के दौरान कई आर्थिक विधेयक पेश किए जाएंगे.

वस्तु एवं सेवा कर के लिए संविधान संशोधन विधेयक, खनन क्षेत्र में मंजूरी प्रक्रिया को गति देने के लिए एमएमडीआर विधेयक एवं कम्पनी विधेयक बजट सत्र के दौरान पेश किए जाने हैं.

इसके अलावा उद्योग के लिए भूमि अधिग्रहण को आसान बनाने सम्बंधी विधेयक को भी बजट सत्र के लिए सूचीबद्ध किया गया है.

एसएआरएफएईएसआई कानून में संशोधन के लिए एक विधेयक इस सत्र में पेश किया जाना है, जिसके जरिए बैंकों द्वारा गैर निष्पादक सम्पत्तियों (एनपीए) की वसूली में सुधार लाने का लक्ष्य है.

वर्तमान कानून में विसंगति समाप्त करने के लिए सरकार रिकवरी ड्यू टू बैंक्स एंड फाइनेंसियल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक ला रही है.

इसके अलावा कई और महत्वपूर्ण विधेयकों को इस सत्र में पेश करना और पारित कराना सरकार के एजेंडे में है. लेकिन यह सबकुछ विपक्ष के रुख और सत्र के सुचारु संचालन पर ही निर्भर करेगा.

भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक घोषित

लखनऊ|| भाजपा श्रम प्रकोष्ठ ने कई जिलों के संयोजक तय कर दिये हैं। प्रदेश संयोजक गोपाल अंजान के मुताबिक अनूप जायसवाल को वाराणसी महानगर, फूल चन्द्र साहू इलाहाबाद महानगर, योगेन्द्र शुक्ला इलाहाबाद जिला, रविन्द्र प्रताप सिंह प्रतापगढ़, शिवबालक जोशी रायबरेली, संजय मिश्रा लखीमपुर|

हरिमोहन गुप्ता कानपुर देहात, राम आसरे कानपुर ग्रामीण, शैलेन्द्र चौधरी इटावा, विनीत भारद्वाज फर्रुखाबाद, रमेश शुक्ला चित्रकूट, कमलापति राजपूत महोबा, विरेन्द्र सचान हमीरपुर, गुच्छी लाल झा झांसी, सियाराम जुगरिषी ललितपुर, केके सिंह जालौन, रमेश राय फिरोजाबाद महानगर, ब्रजेश शर्मा फिरोजाबाद जिला, लक्ष्मी नारायण मैनपुरी, पंकेश मिश्रा शाहजहांपुर, सालिक चन्द्र त्यागी गाजियाबाद महानगर, ओम प्रकाश तिवारी गाजियाबाद जिला|

राजेन्द्र शर्मा गौतमबुद्धनगर, उमेश चन्द्र शर्मा बुलन्दशहर, राजवीर सिंह मेरठ महानगर, रामनाथ धीमान सहारनपुर, वीर सिंह बघेल मुरादाबाद जिला, सुनील कौशिक रामपुर, संजय शर्मा ज्योतिबाफूलेनगर, देवराज सिंह बिजनौर, रत्नेश मिश्रा फैजाबाद, वीरेन्द्र कुमार अम्बेडकर नगर, हीरा लाल मौर्य बलरामपुर, रणविजय सिंह बहराइच और सुरेश तिवारी को सुल्तानपुर का संयोजक बनाया गया है।