Home Blog Page 5673

युवती की हिम्मत, रेपिस्ट को घसीटकर पुलिस को सौंपा

बांदा।। बांदा में गैंगरेप की शिकार एक युवती गजब हिम्मत दिखाते हुए अपने रेपिस्ट को घसीटकर सीधे थाने ले गई। वहां उसने उसे पुलिसकर्मियों को सौंप दिया। युवती से पिछले महीने 6 युवकों ने गैंगरेप किया था।

23 वर्षीय इस युवती को 28 जनवरी को 6 युवकों ने अगवा कर लिया था। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गैंग रेप किया गया। इसके बाद सभी फरार हो गए थे।

शुरुआत में पुलिस ने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब मीडिया ने प्रेशर बनाया तो पुलिस को गैंगरेप का केस दर्ज करना पड़ा। लेकिन पुलिस ने इसके बावजूद आरोपियों को पकड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

रविवार को युवती ने एक आरोपी को डीएसपी ऑफिस के पास देखा। अपनी एक सहेली की मदद से वह उस पर झपट पड़ी और गलियों में घसीटते हुए सीधे पुलिस थाने ले गई। युवक की पहचान पंडित मिश्रा के रूप में की गई है।

जिलापंचायत सदस्य व नायब तहसीलदार खिलाफ मामला दर्ज

फर्रुखाबाद, 21 फरवरीः भोले भाले अनपढ़ ग्रामीण की कीमती जमीन का धोखे से बैनामा कराने के मामले में जिला पंचायात सदस्य व तत्कालीन नायब तहसीलदार सहित दस लोगों के विरुद्ध न्यायालय में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मात्र 70 हजार रुपए के उधार की धनराशि वापस कर दिये जाने के बावजूद गरीब ज्ञानचंद्र  की लाखों रुपये की कीमती जमीन का धोखे से बैनाम करा लिये जाने के मामले में वर्तमान जिला पंचायत सदस्य व स्कूल प्रबंधिका चंद्रमुखी कठेरिया, ऊगरपुर निवासी विनोद पाल, दयाराम, किशनपाल, रवीन्द्र, लालजीत, बढ़ैली निवासी पवन कुमार, मुरहास निवासी रमेश चन्द्र, तहसील सदर के तत्कालीन नायब तहसीलदार भारत सिंह तथा ध्रुव सक्सेना के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया गया है। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम ऊगरपुर निवासी ज्ञानचंद्र के अनुसार वर्ष 2009 में रुपयों की जरूरत पड़ने पर भूमि का एग्रीमेंट कर 70 हजार रुपए उधार लिए। उधार लिए रुपये मय ब्याज वापस कर दिया। 4 फरवरी 2010 को एग्रीमेंट वापस कराया। इसी दिन आरोपियों ने साठगांठ कर पढ़े लिखे न होने का फायदा उठाकर हस्ताक्षर कराकर भूमि का बैनामा रूपलाल के नाम करा लिया। इस प्रकरण में न्यायालय में परिवाद दर्ज कर लिया गया है।

शर्मनाक: नौनिहालों के हिस्से में भी कमीशनबाजी!

फर्रुखाबाद: केंद्र और राज्य सरकार भले ही देश के भविष्य नन्हे मुन्ने बच्चो की शिक्षा और विकास के लिए अरबो खरबों फूक देने का दावा करे मगर निचले स्तर पर पहुचते पहुचते इसका बड़ा हिस्सा बीच के पालनहारो में ही बट जाता है| फर्रुखाबाद जिले में नौनिहालों के लिए खरीदी जा रही पुस्तके नियम विरुद्ध खरीदी बेचीं जा रही है| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैर स्वीकृत प्रकाशको से भारी कमीशन लेकर मेले लगवा दिए गए है और खरीद चालू हो गयी है|

वर्तमान में उत्तर प्रदेश के परिषदीय (सरकारी) स्कूलों में बच्चो के ज्ञान वर्धन और समेकित शिक्षा के लिए लाइबरेरी की स्थापना हेतु विभिन्न पुस्तको की खरीद हेतु करोडो रुपये की रकम सत्र के अंतिम समय भेजी गयी है| सरकार की नौनिहालों की शिक्षा के प्रति संजीदगी और सजगता का आलम ये है कि मार्च/अप्रैल माह में वार्षिक परीक्षा शुरू हो जाएगी और अब किताबे खरीदने के लिए फंड जारी किया गया| मगर इससे भी चौकाने वाली बात ये है कि इन पुस्तको की खरीद ग्राम शिक्षा समितियो को करनी है और सरकार के द्वारा जारी सूची के अनुसार मेला लगाकर उत्कृष्ट प्रकाशको की पुस्तको को ही खरीदा जाना है| इस योजना के तहत प्राइमरी स्कूलों में ३०००/- और जूनियर स्कूलों में १००००/- प्रति स्कूल के हिसाब से किताबे खरीदी जानी है| किताबो की खरीद ग्राम शिक्षा समिति करेगी और भुगतान भी उन्हें ही करना है| मगर इस बीच खेल ये है की इन किताबो की खरीद बिक्री के लिए ब्लाक स्तर पर मेले लगने हैं| और मेले में ही अध्यापक और ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष इन किताबो को खरीदेंगे| अब जब माल ही दुकान पर घटिया होगा तो बेचारे ग्राम शिक्षा समिति वाही खरीदेंगे|

इस सम्बन्ध में कमीशन बाजी के बन्दरबाट में गिद्ध नजर लगाये सरकारी नौकरों के बीच हिस्सेदारी को लेकर उठे विवाद के चलते मामला प्रकाश में आ गया| समेकित शिक्षा के समन्वयक सुनील आर्य ने जे एन आई से बाट करते हुए स्वीकार किया कि उनकी जानकारी में ये मामला आया है जिसे अधिकारिओ को संज्ञान में ला दिया जायेगा| श्री आर्या ने बताया कि कुछ सहायक बीएसए अधिक कमीशन की मांग के चलते काम में रोड़ा अटका रहे है वैसे सब कुछ ठीक चल रहा है| वैसे मेले लगाने वाला दुकानदार दस प्रतिशत कमीशन देने को राजी था|

खुद दुकानदार खोल रहा पोल

दूसरी ओर ब्लाक बढ़पुर के स्कूलों के लिए बीएसए दफ्तर के कैम्पस में दुकान लगाये दुकानदार सुनील यादव ने बताया कि वो जेवियर पब्लिकेशन दिल्ली, तीस ज्ञान फाउन्देशन दिल्ली और प्रथम पब्लिकेशन की किताबे बेच रहा है| सनद रहे कि सरकार की ओर से जो आदेश जारी किया गया है उसके मुताबिक नेशनल बुक ट्रस्ट- दिल्ली , सेंट्रल बुक ट्रस्ट दिल्ली और गीता प्रेस गोरखपुर की पुस्तके खरीदी जानी है|

अब गैर मानको और नियम विरुद्ध विरुद्ध किताबो का मेला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के प्रांगन में लगा हो और किसी को कानो कान जानकारी न हो ये बाट कुछ हजम करने लायक तो नहीं दिखती| कुछ भी हो बच्चो के हिस्से में से माल खाकर रहीस होना किसी बेशर्मी से कम तो नहीं|

भूमि विवाद के संघर्ष में 7 घायल पुलिस ने 4 दबोचे

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज के ग्राम शेखपुर रुस्तमपुर में मकान बनाने को लेकर हुए संघर्ष में महिलाओं सहित ७ ग्रामीण घायल हो गए| पुलिस ने ४ हमलावरों को हिरासत में ले लिया है|
गाँव के प्रेमसागर व नागेन्द्र के पक्ष के लोगों ने विवादित स्थान पर निहास खोदने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ| गाली गलौज के बाद जमकर लाठी डंडे चले| प्रेमसागर ने हमलावर बाबूराम, राजेन्द्र,नागेन्द्र, व उनकी पत्नी ऊषा देवी के विरुध रिपोर्ट दर्ज कराई|

उनके पक्ष के स्यंम प्रेमसागर विद्याधर व लौंग श्री घायल हो गई| उधर नागेन्द्र ने प्रेमसागर व उनकी पत्नी गंगा देवी व विद्यासागर तथा गंगाचरण के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई| हमले में नागेन्द्र व उनकी पत्नी आशा देवी व पिता बाबू राम घायल हो गये| पुलिस ने बाबूराम, नागेन्द्र, प्रेमसागर, व विद्याधर को हिरासत में ले लिया है|

जरदोजी कारीगर को घायल किया

फार्रूखाबाद: कमालगंज के मोहल्ला नई वस्ती निवासी जरदोजी कारीगर सीवू को दबंगों ने पीट कर घायल कर दिया| सीवू ने मोहल्ले के हमलावर अमरुद्दीन, सराफत, व जावेद के विरुध सूचना दर्ज कराई| पुलिस ने हमलावर कमरुद्दीन व सराफत को गिरफ्तार कर लिया है|

21 फरवरी: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

हादसे में महिलाओं सहित 3 घायल

फर्रुखाबाद: विभिन्न स्थानों पर मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित ३ लोग घायल हो गए|

थाना शमसाबाद के ग्राम उलियापुर निवासी रामनिवास की ४० वर्षीय पत्नी आशा देवी सायं रोडवेज बस पर सवार हो रही थीं| चालक द्वारा अचानक बस चला दिए जाने के कारण सड़क पर गिरकर घायल हो गयीं|

कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम हुसैनपुर नौखंडा निवासी कृपाल सिंह कुशवाह तथा मोहल्ला पुल मण्डी निवासी राम प्रसाद सायं जिला जेल तिराहे पर खड़े थे| उसी समय टैम्पो चालक उनके टक्कर मारता हुआ याकूतगंज की ओर चला गया| घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

पुलिस ने चोर को नशीला पाउडर लगाया

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज पुलिस ने इन्द्रा नगर निवासी बाल किशन उर्फ़ टर्री को डेढ़ सौ ग्राम नशीला पाउडर लगाकर बंद कर दिया| बाल किशन आयेदिन चोरी की बारदातें करता था| पुलिस ने उसे जेल में रखने के कारण नशीला पाउडर लगा दिया|

ट्रक को क्षतिग्रस्त कर हेल्पर पर हमला व फायरिंग

फर्रुखाबाद: लगता है कि अब नगर में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है जिसके कारण मारपीट कर फायरिंग की घटनाएँ बढ़ने लगी हैं| फायरिंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही न होने के कारण अवैध शस्त्रों का प्रदर्शन अब दादागीरी व रुतबे का सिम्बल बन गया है|

बीती रात ट्रक हेल्पर सतेन्द्र की पिटाई कर ट्रक नंबर यूपी ७६ के / १११५ पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए गए| हमलावरों ने जाते समय फायरिंग भी की| हेल्पर सतेन्द्र चालक बबलू यादव के साथ बीती रात वद्री विशाल कालेज के निकट पेट्रोल पम्प पर खाद ले जाने के लिए खड़ा था| निकलने को लेकर दो नशेड़ियों से विवाद हो गया| चालक के चले जाने के बाद नशेड़ियों ने कई साथियों के साथ पहुंचकर हमला किया|

लाल गेट के ट्रांसपोर्टर वीरसिंह कटियार ने बताया कि चालक ट्रक में खाद लेकर भरथना गया है| उधर मोहल्ला बंगस्पुरा निवासी जाहिर, जाहिद व आकाश आदि ने रास्ता निकलने के लिए जगह न देने की रंजिश में झोपडी में रहने वाले शौक़ीन के परिजनों की पिटाई की और मार डालने की धमकी देकर धुआंधार फायरिंग की|

थाना कम्पिल के ग्राम खिरिया निवासी शौक़ीन ने यहाँ प्लाट खरीदा है और अपनी पत्नी रफीका व बेटे अनुराग के साथ यहाँ झोपड़ी में रहते हैं| सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की तथा सुरक्षा के लिए रात में दो सिपाही तैनात कर दिए थे|

राजपूत रेजीमेंट के स्थापना दिवस पर अमर शहीदों को सलाम

फर्रुखाबाद, 21 फरवरीः राजपूत रेजीमेंट के 91 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को ब्रिगेडियर बी पी चंद्रन ने अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांञलि भेंट की।

अपनी वीरता और शौर्ये का देश.विदेश में लोहा मनवा चुकी राजपूत रेजीमेंट में सोमवार को जश्न का माहौल था। वर्ष 1921 में स्थापित रेजीमेट के फतेहगढ़ स्थित सेंटर में कमांडेंट ब्रिगेडियर बीपी चंद्रन ने करियप्पा काम्पलेक्स में रेजीमेंट के वीर शहीदों को श्रद्धांञलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर चंद्रन ने अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित किये। रेजीमेंट के अन्य अधिकारियों ने भी शहीदों को श्रद्धांञलि भेंट की।

स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार सायंकाल राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में सामूहिक भोज (बड़े खाने) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रगारंब कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

ट्रैक्टर चालक ने एक मात्र छात्र पुत्र की जान ली

फर्रुखाबाद: ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक मात्र पुत्र की मौत हो जाने से माँ-बाप बुरी तरह बिलखते रहे|

थाना नवाबगंज के ग्राम जानकीपुर निवासी रामकुमार राजपूत का करीब ६ वर्षीय पुत्र सुधांशु अपरान्ह ३ बजे गाँव के निकट सड़क पार कर रहा था| उसी समय मंझना की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गयी| ग्रामीणों ने थाना कमलागंज के ग्राम दबौआ निवासी चालक हरिनाथ व ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर चालक को पुलिस के हवाले किया|

दरोगा रामस्वरूप ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| उन्होंने बताया कि कक्षा ३ में पढ़ने वाला सुधांशु राजकुमार का एक मात्र पुत्र था अब उनके ४ पुत्रियाँ हैं|

बिजली कटिया का तार तोड़ने को लेकर संघर्ष

फर्रुखाबाद: बिजली का कटिया डालने एवं तार तोड़ने को लेकर अब आयेदिन संघर्ष होने लगे हैं| अभी भी लोग कनेक्शन न कराकर बिजली की चोरी करने के लिए कटिया का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम खुम्मरपुर में बीती रात बिजली कटिया का तार तोड़ने को लेकर ग्रामीणों में संघर्ष हुआ| देशराज लोधी का १७ वर्षीय पुत्र दीपक बीती रात १० बजे लघुशंका के लिए निकला| तभी पड़ोसियों ने उसके ऊपर बिजली का तोर तोड़ देने का आरोप लगाया| जब दीपक ने मना किया तब गाली-गलौज कर उसकी जमकर पिटाई कर दी गयी|

दीपक ने गाँव के रामदीन लोधी के पुत्रों ग्रीश, हरिनाथ सिंह व सर्वेश तथा टिकुरियन नगला निवासी गेंदनलाल के पुत्र नन्हेलाल के विरुद्ध सूचना दर्ज कराई| पुलिस ने मध्यरात्रि को ही दीपक का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|

आलू के बोरों से दबकर 4 घायल, ट्रैक्टर चालकों की धरपकड़

फर्रुखाबाद: ट्रैक्टर ट्राली से गिरे आलू के बोरों से दबकर 2 बच्चे सहित 4 लोग घायल हो गए| भयभीत चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए| उधर पुलिस ने ट्राली में ओवरलोड बोरे भरने वाले ट्रैक्टर चालकों की धरपकड़ शुरू कर दी|

नगर के बाई पास जसमई तिराहे के निकट २ ट्रैक्टरों के अनेकों बोरे गिर पड़े| थाना मऊदरवाजा के ग्राम रानीगढ़ निवासी जदुवीर सिंह का ७ वर्षीय पुत्र कुसुम, ५ वर्षीय विकास तथा थाना राजेपुर के ग्राम चाचूपुर शांतिनगर निवासी अवधेश लोधी बोरों से दब गए|

दुर्घटना होते ही भयभीत चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए| अडोस-पड़ोस के लोगों ने तुरंत प्रयास करके बोरों को हटाया| पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया| बोरों से दबकर थाना नवाबगंज के ग्राम चकर पट्टी निवासी ५० वर्षीय वीरेंद्र शाक्य घायल हो गए| तथा उसकी साइकिल का पहिया भी टूट गया| पुलिस ने ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया|

जदुवीर की पत्नी बड़ी बिटिया ने दोनों पुत्रों के साथ बीमार माँ बसन्ती को देखने अमृतपुर जा रही थीं| अवधेश की पत्नी छोटी बिटिया के साथ ग्राम जसमई रिश्तेदारी में पैदल जा रही थीं|