Home Blog Page 5671

मुख्यमंत्री के लिए तोड़ा गया लोहिया अस्पताल का ब्रेकर

फर्रुखाबाद: सूबे की मुख्यमंत्री मायावती के आगमन की तैयारी में प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है| आख़िरी समय तक अस्पताल को चमकाने व फालतू मरीजों व उनके तीमारदारों को खिसकाने की कोशिश जारी रही| चप्पे-चप्पे पर पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दिया गया|

लोहिया अस्पताल के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर काफी मजबूती से बनाए गए ब्रेकर को नगर पालिका के कर्मचारियों ने तोड़ दिया| महिला अस्पताल के दोनों गेटों में फालतू व्यक्तियों को रोकने के लिए ताले लगा दिए गए| सुबह गेट से घुसने का प्रयास करने वाले मरीज के तीमारदार की नाक में गेट पर तैनात कर्मचारी ने घूँसा मार दिया|

घायल व्यक्ति ने इस बात की शिकायत नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर से की| आईजी चन्द्र प्रकाश के पूंछने पर इमरजेंसी में मौजूद थाना मऊदरवाजा के ग्राम नेकपुर खुर्द निवासी राकेश चन्द्र जाटव की पत्नी श्यामा देवी ने बताया कि गाँव के लोगों ने उसकी काफी पिटाई की है थाने जाने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की| अब प्राईवेट डाक्टरी परीक्षण कराने आईं हूँ|

पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित महिला को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने भेज दिया| सुबह कमिश्नर ने आईजी, एसपी, डीएम आदि अधिकारियों के काफिले के साथ लोहिया अस्पताल के अलावा महामाया आवसीय कालोनी, तहसील व थाना मऊदरवाजा का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए|

अस्पताल जाने वाले मार्ग के ठिलिया दुकानदारों को हटा दिया गया| शहर कोतवाल कृष्ण कुमार ने लोहिया अस्पताल परिसर में डेरा डालने वाले घायल मरीजों व उनके तीमारदारों को अस्पताल से बाहर कर दिया|

पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव को लोहिया अस्पताल के गेट के अन्दर नहीं घुसने दिया| श्री यादव चार पहिया वाहन से अस्पताल के गेट से घुस रहे थे तभी उन्हें पुलिस ने रोक दिया| अस्पताल परिसर में लगे कूड़ों के ढेर में आग लगाई गयी|

क्रिश्चियन कालेज में भी बनाया गया हेलीपैड

* मुख्यमंत्री मायावती की सुविधा के लिए आनन्-फानन में क्रिश्चियन कालेज के मैदान में हेलीपैड बनाया गया| धूल न उड़ने के लिए टैंकरों से छिडकाव किया गया| उपजिलाधिकारी रवींद्र कुमार वर्मा की मुख्यमंत्री को ले जाने की पायलिटिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई|

पड़ोसी जिला शाहजहांपुर के एसपी अखिलेश कुमार मीना व हरदोई के एसपी लव कुमार ने भी यहाँ डेरा डाल दिया है|

DRM के आने पर चमकाया जा रहा है फर्रुखाबाद स्टेशन

फर्रुखाबाद: इज्जत नगर मंडल के रेल प्रबंधक के आगमन की तैयारी में फर्रुखाबाद स्टेशन को चमकाया जा रहा है| भयभीत अधिकारियों ने आज सुबह से ही कर्मचारियों को सफाई करने पर लगा दिया है| रेलवे गेट के प्रवेश द्वार के शीशों, दीवारों, कूड़ेदान आदि की बेहतर ढंग से सफाई शुरू कर दी गई|

यात्री विश्रामालय के हाल की छत, पंखों की भी मरम्मत कर सफाई की जा रही है| नए रेलवे माडल स्टेशन भवन के सामने भी सफाई की गई| चारों ओर चूना भी डाला गया| रेलवे कर्मचारियों के अलावा रेलवे सुरक्षा बल भी सतर्क रहा|

स्टेशन प्रबंधक बसंत नारायन सिंह ने स्वयं सफाई कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए| डीआरएम का दोपहर वाहन से आने का कार्यक्रम था लेकिन वह सवा बजे तक नहीं पहुंचे|

‘मुन्नी बदनाम हुई…गाने ने ले ली जान

कानपुर। दबंग फिल्म का लोक प्रिय गाना ‘मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए’ एक युवक को इतना भा गया कि वह ट्रेन के रूप में सामने से आ रही मौत को भी नजरांदाज कर गया। लेकिन गाने के प्रति उसकी दीवानगी से बेखबर ट्रेन ने उसे मौंत की नींद सुला दिया। वहीं उसको बचाने के चक्कर में उसका साथी भी ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक दादा नगर की बाबा केमिकल फैक्ट्री में बीघापुर निवासी २५ वर्षीय छोटू और २२ वर्षीय रवी काम साथ-साथ काम करते थे। दोनों गुजैनी में किराए के एक ही कमरे साथ रहते भी थे। रवि ने पुलिस को बताया कि आज सुबह फैक्ट्री से छूटने के बाद दोनों गुजैनी से निकली रेलवे लाइन को पार कर कमरे को जा रहे थे। ट्रैक पार करते समय छोटू ने अपने मोबाइल में तेज आवाज के साथ मुन्नी बनाम हुई डार्लिंग तेरी गाना बजा रखा था।

वह गाने में इतना खोया हुआ था कि उसे सामने से आ रही ट्रेन की न तो आवाज सुनाई दी और ना ही ट्रेन दिखाई दी। जब ट्रेन बिल्कुल पास आ गयी तो वह छोटू को बचाने के लिए उसकी ओर भागा लेकिन तब तक बुहत देर हो चुकी थी और ट्रेन छोटू को काटती हुयी निकल गयी। उसे बचाने के चक्कर में रवी भी ट्रेन की चपेट में आ कर पटरियों पर गिर गया। जिससे उसके हाथ, पैर और चेहरे में चोटें आ गयी हैं। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

गुटखा, तंबाकू उत्पाद होंगे बैन!

नई दिल्ली|| देश में गुटखा, तंबाकू और पान-मसाला बेचने वाली कंपनियों पर सुप्रीम कोर्ट की गाज गिर सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गठित तकनीकी विशेषज्ञों की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि इन उत्पादों में सेहत के लिए नुकसानदेह पदार्थ हैं। रिपोर्ट सौंपते हुए सरकार ने यह भी बताया है कि 1997 से ही केंद्र सरकार इन उत्पादों पर पाबंदी लगाना चाहती है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोर्ट को यह भी बताया है कि उनके विभाग की एक समिति ने 26-27 नवंबर 1997 को हुई बैठक में भी तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने का पक्ष लिया था।

इससे पहले, 7 दिसंबर 2010 को एक सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादन में लगी कंपनियां लोगों की सेहत खराब करने के लिए जिम्मेदार हैं। पर्यावरण के लिए नुकसानदेह मानते हुए शीर्ष कोर्ट ने सभी गुटखा उत्पादों की प्लास्टिक पैकिंग पर 1 मार्च से रोक लगाने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने तंबाकू उत्पादों से सेहत के नुकसान पर स्वास्थ्य मंत्रालय से एक रिपोर्ट भी मांगी थी।

जनगणना स्पेशल: कब हुई आपकी शादी…जरा अंदर से भगोना तो लाना बेटा

शादी के समय आपकी उम्र कितनी थी? रुकिए जरा, बेटा भगोना तो लाना। मम्मी, भगोने का शादी से क्या ताल्लुक? अरे तू शांत रह,भगोने पर देखकर ही तो शादी की तारीख और साल पता चलेगा।

दहेज में मिला था मुझे ये भगोना,इस पर दोनों ही चीजें दर्ज हैं। अब जनगणना वाले इसे देखकर शादी के वक्त हमारी उम्र का अंदाजा लगा लेंगे।

ये तो महज बानगी है,जनगणना में लगे प्रगणकों को जानकारियां जुटाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। किसी को अपनी उम्र याद नहीं, तो किसी को शादी की तारीख को लेकर संशय है। एक महिला से जब उसकी शादी के वक्त की उम्र पूछी गई तो उसे भगोने वाली तरकीब ही सूझी। ऐसे ही कई वाकये जनगणना कर्मचारियों के सामने रोज आ रहे हैं,जो उन्हें हर दिन नए अनुभव दे रहे हैं।

पत्नियां यूपी में : उत्तरप्रदेश के मूल निवासी एक पुलिस अधिकारी के साथ भी जनगणना कर्मियों को विशेष अनुभव हुआ। वे राजधानी में अपने एक लड़के और पांच भतीजों के साथ रह रहे हैं। एक भतीजे को छोड़कर बाकी तीन की पत्नियां उत्तरप्रदेश में रह रही हैं। ऐसे में पतियों की जनगणना मध्यप्रदेश में हो रही है एवं पत्नियों की जनगणना उत्तर प्रदेश में।

मैं कबाड़ी का नौकर हूं : सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। जनगणना कर्मियों के सामने हर दिन ऐसे वाकये सामने आ रहे हैं। बहुमंजिला मकानों के मालिक एवं अच्छे पढ़े लिखे, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले लोग जनगणना कर्मचारियों के सामने खुद को कबाड़ी और कबाड़ी का नौकर बताते हैं।

मेरी शिक्षा भी बारहवीं तक लिख दो : पति की शिक्षा कम होने पर पत्नियां भी जनगणना पत्रक में अपनी तालीम कम कर लिखवा रही हैं। जिनके पति बारहवीं पास हैं,उनकी पत्नियां कह रही हैं कि मेरी शिक्षा भी बारहवीं तक या इससे कम लिख दो।


अपनी सही उम्र नहीं बता रहीं महिलाएं

जनगणना कर्मियों के सामने गलत उम्र बताने वाली महिलाएं भी शर्मिदगी का शिकार हो रही हैं। महिलाएं अपनी उम्र बहुत कम बता रही हैं। वहीं बेटे-बेटियों की उम्र सर्टिफिकेट के हिसाब से लिखवाती हैं। ऐसी स्थिति में कई बार मां और बेटे की उम्र में 8 से 10 साल का अंतर भी नहीं रहता।

जब जनगणना कर्मी महिलाओं से पूछते हैं कि क्या आपका बेटा 8 साल की उम्र में पैदा हुआ था, तब जाकर महिलाएं उम्र की सही जानकारी देती हैं।

150 रूपए के सिक्के जारी करेगी सरकार

नई दिल्ली||  देश में सिक्का ढलाई के इतिहास में सरकार पहली बार 150 रूपए के सिक्के जारी करेगी। देश में कराधान के 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर 150 रूपए के सिक्के जारी किए जाएंगे।

वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी अपने बजट भाषण में पहले ही यह विशेष सिक्का जारी करेंगे। इसके साथ ही 150 साल पूरे होने के डिजाइन वाले पांच रूपए के सिक्के भी जारी किए जाएंगे। 150 रूपए के सिक्कों के लिए वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाले आर्थिक मामलों के विभाग ने यह आदेश जारी किया है।

150 रूपए का सिक्का चांदी, तांबे, निकल और जिंक की मिश्रित धातु से बना होगा। इस पर अंतरराष्ट्रीय डिजायन बना होगा। इसके एक तरफ सत्येमव जयते व भारत लिखा होगा जबकि दूसर तरफ चाणक्य की तस्वीर और कमल पर मधुमक्खी छपी होगी। आयकर विभाग का 150 वर्ष 2010 में पूरा हो गया। विभाग ने 1860 में काम करना शुरू किया था।

अधिकारियों के सैर सपाटा पर डीएम बिफरी

फर्रुखाबाद: मायावती के दौरों को लेकर प्रशासन बेहद संजीदा नजर आ रहा है| गाँव गाँव लाल नीली बत्ती की गाड़ियाँ फर्राटा भर रहीं है| अधिकारिओं को न दिन में चेन न रात में आराम| मंगलवार को जब शमसाबाद ब्लाक के अंबेडकर ग्राम चंपतपुर में डीएम की गाड़ी घुसी तो घुसते ही सड़क किनारे जलभराव व भीषण गंदगी देख डीएम की त्योरी चढ़ गयीं। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सफाई के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी मिनिस्ती एस. मंगलवार को अंबेडकर ग्रामों का निरीक्षण करतीं हुई जब क्षेत्र के ग्राम चंपतपुर पहुंची तो सड़क किनारे लगे कंडों एवं घूरे के ढेर तथा गड्ढों में भरा गंदा पानी देख आग बबूला हो गयीं। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप लोग पंद्रह दिन से यहां क्या कर रहे हो। अधिकारियों के यह कहने पर कि सफाई तो करा दी थी, गांव वालों ने फिर कर दी। इस पर उन्होंने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने की कड़ी हिदायत दी। मौजूद आरईएस के जेई को जलभराव समाप्त कराने के लिए गांव के बाहर तक नाला खुदवाकर जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से मिड-डे मील व छात्रवृत्ति वितरण के बारे में भी जानकारी ली। बच्चों का सकारात्मक जवाब सुन डीएम संतुष्ट दिखीं।

जिलाधिकारी अधिकारियों के कहने के बावजूद अंदर गांव में घुसकर निरीक्षण करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया जब गांव में घुसते ही यह हाल है तो आगे क्या होगा। उन्होंने एसडीएम डा.महेंद्र मिश्र व बीडीओ आरएस गौतम को स्वयं वहां रुककर गांव की सफाई कराने के निर्देश दिये तथा दूसरे दिन आकर निरीक्षण करने को कहा।

बाढ़ राहत घोटाला: केवल लेखपाल निलम्बित!

फर्रुखाबाद: बाढ़ राहत चेक वितरण में घोटाला करने और कार्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता के आरोप में एसडीएम ने एक लेखपाल को निलंबित कर दिया है वहीँ लम्बे समय से गायब चल रहे दो लेखपालों को निलम्बित कर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिये हैं।

क्षेत्र के ग्राम पट्टीदारापुर के ग्रामीणों की लेखपाल के विरुद्ध बाढ़ राहत चेकों के वितरण में धांधली की शिकायत सही मिलने पर एडीएम के निर्देश पर तहसीलदार से दुबारा जांच करायी गयी। तहसीलदार अशोक कुमार चंद्रौल की जांच आख्या के आधार पर एसडीएम रामबहादुर वर्मा ने लेखपाल प्रमोद कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया।

वहीं दो माह से लगातार गायब चल रहे ग्राम फखरपुर के लेखपाल राजकुमार सिंह तथा हुसैनपुर राजपुर के लेखपाल सुरेश मिश्रा के विरुद्ध कार्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता के आरोप में एसडीएम ने तहसीलदार को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये। तहसीलदार श्री चंद्रौल ने बताया कि राजस्व निरीक्षक से दोनों लेखपालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया जायेगा।

फिर लग गयी बीआरसी के पदों की बोली

फर्रंखाबाद, 22 फरवरीः बेसिक शिक्षा विभाग में लाखों की कमाई का जरिया बने बीआरसी पदों की एक बार फिर बोली लगा दी गयी है। वर्तमान में फर्रुखाबाद में एक एक ब्लाक पर दो दो बीआरसी तैनात है| सरकार के आदेशो का पालन कराने में बड़ी चतुराई से अधिकारिओं ने नया खेल खेला है| पुराने बीआरसी को बिना हटाये नए बीआरसी नियुक्त कर दिए और इस प्रकार पुराने बीआरसी को अदालत से स्थगनादेश लाने के लिए प्रयाप्त मौका दिया गया है| और इस खेल में लाखो का वादा हुआ जानकारी में आया है|

यही कारण है कि शासन के नि्र्देशानुसार ब्लाक संसाधन केंद्र समंवयकों व सह समंवयकों के स्थान पर प्रति उप विद्यालय निरीक्षकों/एसडीआई को बीआरसी का चा्र्ज तो दे दिया गया है परंतु अभी तक उनको कार्यमुक्त नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो ब्लाक संसाधन केंद्र समंवयकों ने सामूहिक रूप से बेसिक शिक्षा विभाग के एक बड़े अधिकारी के आवास पर हुई मुलाकात में इस के एवज बड़ी रकम का सौदा कर लिया है। बीआरसी समंवयक उच्च न्यायालय से स्थगना आदेश प्राप्त करने की फिराक में है। यदि न्यायालय ने यथा स्थिति का आदेश दिया तो दोबारा योगदान कराने की तकनीकी अड़चन से बचने के लिये यह कवायद की गयी है।

माया कन्नौज में-अधिकारी फर्रुखाबाद के चौकन्ने

फर्रुखाबाद, 22 फरवरीः मुख्य मंत्री मायावती के दौरे की आशंका के चलते अधिकारी अंबेडकर ग्रामों को चमाकाने के चक्कर में कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा जोड़ने में लगे नजर आये।

माया से खौफ खाए अधिकारी- जोड़ रहे कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा

विकास खण्ड कमालगंज के ग्राम महमदपुर अमलैया में मंगलवार को तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे उप बेसिक शिक्षा अधिकारी जगरूप संखवार प्राथमिक विद्यालय की स्थिति देख कर दंग रह गये। विद्यालय के बीचो-बीच ग्रामीणों ने होली के लिये लकड़ियां व कंडे रख दिये थे। स्कूल के बीच में खड़े विद्युत पोल के ऊपर से विद्युत लाइन का तार गुजर रहा था। जीर्ण शीर्ण पड़े शौचालय के ऊपर ओवरहेड टैक नदारद था, जबकि कागजों में लगा नजर आ रहा था।

स्थिति देख कर जिलाधिकारी मिनिस्ती एस दंग रह गयीं। उन्होंने गांव के नोडल अधिकारी उपनिदेशक कृषि प्रसार जसपाल को निर्देश दिये कि शाम तक सब कुछ ठीक ठाक करा दिया जाये। श्री जसपाल ने उपबेसिक शिक्षा अधिकारी को पकड़ा तो तत्काल शौचालय तुड़वाकर नया बनवाने के नि्र्देश दिये। रातों रात जहानगंज के एक निजी विद्यालय से एक ओवरहेड टैंक की व्यवस्था करायी गयी है। देर रात्रि तक कार्य चलता रहा।