Home Blog Page 5670

दबंग सीओ बोले कि डीएम, एसपी कुछ नहीं

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में मुख्यमंत्री मायावती की सुरक्षा, व्यवस्था में तैनात डिप्टी एसपी पंकज बोले कि डीएम, एसपी कुछ नहीं मै आज किसी की भी बात नहीं मानूंगा, उस अधिकारी से बात कराओ जो मेरा नुकशान कर सके|

काशीराम नगर के सीओ पंकज मिश्रा की दबंगई देख प्रभारी सूचना अधिकारी वीरेन्द्र शुक्ल हक्के-बक्के रह गए| पुलिस वाले मीडिया कर्मियों को लोहिया अस्पताल में घुसने से रोक रहे थे| श्री शुक्ल ने जिन स्थानों से पत्रकारों के कवरेज कराने की योजना बनाई उस पर सीओ ने पानी फेर दिया| सीओ मुख्यमंत्री के रूट से काफी दूर पत्रकारों को बने रहने पर तैयार हुए जिस पर पत्रकारों ने विरोध कर दिया| तब श्री शुक्ल ने सीओ की डीएम एसपी से बात कराने को कहा था|

मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने पत्रकारों के समक्ष यह कहकर हाँथ खड़े कर दिए कि आज मै आप लोगों की कोई मदद नहीं कर सकता| उधर मुख्यगेट पर तैनात इंस्पेक्टर ग्रीश कुमार गौटिया व सीओ पंकज की लोहिया अस्पताल परिसर में घुसने को लेकर व्यापारी नेत्री सुलक्षणा सिंह से भी नोक-झोंक हुई|

सुलक्षणा ने जब पुलिस वालों को आत्महत्या कर लेने तक की धमकी दी तो पुलिस कर्मियों के हाँथ-पैर फूल गए| बाद में इन्ही पुलिस अधिकारियों ने सहयोग करने के लिए सुलाक्ष्ना सिंह को धन्यवाद भी दिया|

बैक डेट में कार्यमुक्त बीआरसी अवकाश पर गये

फर्रुखाबाद, 23 फरवरीः  जेएनआई द्वार दो-दो बीआरसी नियुक्त कर दिये जाने का समाचार प्रकाशित कर दिये जाने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. कौशल किशोर ने ब्लाक संसाधन केंद्र समन्वयकों को कार्यमुक्त कर दिये जाने के आदेश कर दिये हैं। आदेश की भनक लगते ही जनपद के चार बीआरसी अचानक बीमार पड़ गये हैं।

विदित है कि शासन के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. कौशल किशोर ने ब्लाक संसाधन केंद्र समन्वयकों का चार्ज सम्बंधित प्रतिउप विद्यालय निरीक्षकों (एसडीआई) को सौंपने के आदेश कर दिये थे। इसी बीच बीआरसी समंवयकों ने किसी प्रकार अपनी रिलीविंग मैनेज करली। एक ही ब्लाक में दो दो बीआरसी नियुक्त हो जाने के विषय में जेएनआई ने समाचार प्रकाशित किया। समाचार के प्रकाशन के बाद डा.किशोर ने बीआरसी समंवयकों को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। विभागीय सूत्रों का दावा है कि पत्र बैकडेट में जारी कर दिया गया है। इस संबंध में बीएसए कुछ कहने को राजी नहीं हैं परंतु फिलहाल जनपद के चार ब्लाकों बढ़पुर प्रदीप चतुर्वेदी, मोहमदाबाद के अरविंद कुमार, शमसाबाद के शिवकुमार और कमालगंज के रामसनेही कमल के अवकाश पर चले जाने की सूचना है। सूचना के अनुसार बीआरसी समंवयक कार्यमुक्ति आदेश प्राप्त करने से कतरा रहे हैं।

कर्मचारी ने कर दी सरेआम अधिकारी की फजीहत

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री के आने की तैयारी से भयभीत लोहिया अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नेता सगीर अहमद ने प्रभारी जिला सूचना अधिकारी वीरेंद्र शुक्ला की फजीहत कर दी|

मुख्यमंत्री का कवरेज करने के लिए प्रभारी जिला सूचना अधिकारी वीरेंद्र शुक्ल ने मीडिया कर्मियों के लिए लोहिया अस्पताल के गेट के निकट बने राजकीय होमयोपैथिक चिकित्सालय में बैठने का इंतजाम किया| जब इस बात की जानकारी कर्मचारी नेता सगीर अहमद को मिली तो उन्होंने अपनी नौकरी का हवाला देते हुए पत्रकारों को कार्यालय में फटकने तक न देने की जानकारी श्री शुक्ला को दी|

इसी बात को लेकर दोनों में काफी देर तक कहासुनी हुई| सगीर अहमद ने श्री शुक्ला से कहा कि मै आज किसी भी कीमत पर आपकी यह बात नहीं मानूगा| इस दौरान श्री शुक्ला का चेहरा देखने लायक था| पत्रकारों ने कोई अहमियत न होने के कारण उनकी खिल्ली उड़ाई|

हेलीकाप्टर नीचे, टाफी मुह के अन्दर

फर्रुखाबाद: मायावती के अम्बेडकर गाँव मेदपुर में स्कूल के बच्चो की बुधवार को बल्ले बल्ले हो गयी| बेस्वाद, घटिया और रोज रोज नमकीन चावल मिड डे मील खाते खाते उब चुके नौनिहालों को आज मुख्यमंत्री क्या होता है इसका एहसास हो गया| टेंट हाउस के थाली, गिलास मगाए गए| बढ़िया लजीज मिड डे मील बना| साफ़ सफाई के बाद गोला बनाकर मिड डे मील खिलाया गया| बुधवार को मायावती ने गाँव का निरीक्षण किया था|

आईडिया की खोपड़ी ने कमाल दिखाया

मायावती के दौरे को लेकर अधिकारिओ ने बाकायदा रिहर्सल की थी| जनता के मुह बंद रखने के तमाम इंतजाम किये गए| कहीं अन्दर रहे की ताकीद तो कहीं ट्राफिक पर रोक लगाकर इंतजाम किया गया| मगर सबसे बड़ी परेशानी उन नौनिहालों से थी जिन्हें मायावती के दौरे तक स्कूल में रखना था| अब बच्चे तो बच्चे है कुछ भी बोल बैठे| इनकी तो कोचिंग भी बेकार हो सकती थी| लिहाजा नया इंतजाम किसी बड़ी ही समझदार खोपड़ी ने किया| जैसे ही माया मैडम का उड़न खटोला मेदपुर में गढ़गढ़ाया उस समझदार खोपड़ी के आईडिया ने काम दिखा दिया| एक बड़ी सी बढ़िया कंपनी की टॉफी बच्चो के मुह में चूसने को दी गयी| मायावती का दौरा उस गाँव में लगभग २५ मिनट का था इसी लिहाज से टाफी इतनी बड़ी चुनी गयी कि कम से कम 30 मिनट तक जब तक मैडम गाँव में रहे मुह में स्वाद देती रहे और बच्चे अनायास ही कुछ न बोले| फिर टाइम सेट हुआ और हुआ रिहर्सल| मुह में टाफी डाल चूसी गयी और टाइम सेट हो गया| जैसे ही मैडम का हेलीकाप्टर नीचे उतरा बच्चो के मुह में टाफी अन्दर कर दी गयी| चुपचाप चूसे रहो|

ठिलिया टैम्पों वालों की दिहाड़ी पर डाका, रास्ते जाम, नागरिक हलकान

फर्रुखाबाद, 23 फरवरीः विगत एक माह से मुख्यमंत्री मायावती का बहुप्रतीक्षित दौरा आखिर आज निबट गया और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। परंतु माया का यह दौरा नागरिकों व विशेषकर दिहाड़ी मजदूरी कर गुजर बसर करने वालों पर काफी भारी पड़ा। मुख्य मंत्री मायावती के दौरे के चक्कर में रोज कमाने-खाने वाले खोमचे-ठिलाया और टैम्पो वाले गुरुवार को बेमौत मारे गये। आवास विकास से फतेहगढ़ तक कोई सवारी न होने के कारण महिलाये, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे तक पैदल आते जाते नजर आये। सड़कों पर पुलिस के जगह-जगह बैरियर लगा कर रास्ते बंद कर दिये जाने के कारण नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हद तो यह हुई कि विधान परिषद सदस्य व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के घर की ओर जाने वाले लोहाई रोड भी बंद रहा, जबकि इस मार्ग पर आधा दर्जन अस्पताल व नर्सिंग होम भी हैं।

मायावती के दौरे के लिये विगत एक माह से अधिक से तैयारियां कर रहे प्रशासन ने बुधवार को राहत की सांस ली। परुतु इसे मुखयमंत्री का खौफ कहें या अपनी नोकरी बचाने के लिये पुलिस व प्रशासन की हद दर्जे की निष्ठुरता कहें कि दिन भर शहर में टैम्पो नहीं चलने दिये गये। दफ्तरों और स्कूलों से वापस लौटने वाले कर्मचारियों और छात्रों को घर तक पहुंचना दूभर हो गया। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन से लागों को घर पहुचना मुश्किल हो गया। महिलायें व बुजुर्ग तक सामान लादे पैदल मार्च करते नजर आये। दौरे का समय करीब आते-आते तो शहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा।  हद तो यह हुई कि विधान परिषद सदस्य और नगर पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवल के घर को जाने वाला लोहाई रोड पर पुलिस ने बैरियर लगा दिया। उल्लेखनीय है कि इसी सड़क से डा. रजनी सरीन, डा. मनोज मल्होत्रा, डा. हरिदत्त द्विवेदी सहित लगभग आधा दर्जन नर्सिंग होम व क्लिनिक भी है। सबसे ज्यादा कठिनाई रोज कमाने खाने वाले टैम्पो चालकों और ठिलिया खोमचा लगाने वालों या लोहिया अस्पताल के निकट चाय व पान बीड़ी की दुकान रखने वालों को हुई। पुलिस ने पूरे दिन गरीबो की दुकान नहीं खुलने दी।

मुख्यमंत्री के काफिले की टक्कर से घायल हो गया ड्राईवर

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल जाते समय मुख्यमंत्री मायावती के काफिले की टक्कर से मिशन कम्पाउंड में रहने वाला ड्राईबर प्रकाश दयाल बुरी तरह घायल हो गया|

सधबाड़ा में ड्राईवरी करने वाला प्रकाश दयाल कपड़ों में प्रेस कराने आवास विकास कालोनी जा रहा था| ब्लाक बढपुर के निकट मुख्यमंत्री के काफिले में चल रहे वाहन की जोरदार टक्कर लगने से वह फ़ुटबाल की तरह उछलकर दूर जा गिरा| परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया|

ड्राईवर प्रकाश ने बीते दिनों ही मिशन अस्पताल में आँखों का आपरेशन कराया था| सिर में अंदरूनी चोट लगने से उसकी हालत गंभीर बताई गयी है|

CM के कारण ८ घंटे तक बंधक रहा गंभीर घायल मरीज

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री मायावती को खुश करने के लिए लोहिया अस्पताल के कर्मचारियों व पुलिस वालों ने जमकर कहर ढाया जिसके कारण प्रातः ११ बजे हालत गंभीर होने के कारण रिफर किया गया घायल छोटेलाल ८ घंटे बाद अस्पताल से बाहर निकल सका|

थाना शमसाबाद के ग्राम दनियापुर निवासी वृद्ध छोटेलाल बीते दिन ही दुर्घटना में घायल हो गए थे| हालत गंभीर होने के कारण डाक्टर ने उन्हें प्रातः ११ बजे ही रिफर कर दिया था| लेकिन पुलिस वालों ने न तो उन्हें अस्पताल के बाहर निकलने दिया और न ही बाहर से एम्बुलेंश को अन्दर जाने दिया| पुलिस की सख्ती के कारण लोहिया अस्पताल के मरीज व उनके तीमारदार सायं ६:५० बजे तक अस्पताल में ही कैद रहे|

मरीजों के सैकड़ों तीमारदार अस्पताल के बाहर भटकते रहे| बहुत से मरीजों को पुलिस की सख्ती के कारण अन्य अस्पतालों में ले जाया गया|

लोहिया अस्पताल: सिटीजन बोर्ड को बेंच पर देख नाराज हुईं मुख्यमंत्री

फर्रुखाबाद: सब कुछ ठीक-ठाक निबटने के बावजूद भी सूबे की मुख्यमंत्री मायावती लोहिया अस्पताल में सिटीजन बोर्ड को बेंच पर रखा देखकर नाराज हो गईं|

मुख्यमंत्री मायावती लोहिया अस्पताल के महिला बार्ड में पहुँचीं| उन्होंने वहां मौजूद मरीज की तीमारदार सरस्वती देवी, इमरजेंसी बार्ड में अनीता देवी, मंजू देवी व सुशील से डाक्टर के आने, खाना व दवाएं मिलने के बारे में पूंछा| जवाब में उन्हें सबकुछ ठीक-ठाक बताया गया|

पड़ोसी जिला शाहजहांपुर थाना अल्लागंज के मोहल्ला अन्धुयी निवासी कौशल कुमार शुक्ला की पत्नी सरस्वती ने बताया कि उनकी बेटी पूनम प्रसव के कारण भर्ती है| नगर के मोहल्ला खतराना निवासी स्वर्गीय राजेश का छत से घायल हुआ पुत्र वरुण भर्ती है| उसकी माँ अनीता देवी गेट के पास ही स्टूल पर बैठी थी|

अनीता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गेट पर ही खड़े होकर डाक्टर के आने के बारे में पूंछा और वहीं से चली गईं| दुर्घटना में घायल थाना राजेपुर के ग्राम सलेमपुर निवासी पुरोहित सुशील ने बताया कि मुख्यमंत्री डाक्टर के आने की बात पूंछ्कर तुरंत ही लौट गईं| यही बात मुख्यमंत्री ने थाना मेरापुर के ग्राम पखना निवासी मनोज कुमार की पत्नी मंजूदेवी ने बताई|

बताया गया कि मुख्यमंत्री इतनी जल्दी में थी कि मरीज व उनके तीमारदार अपनी कोई पीड़ा नहीं बता सके| अनीता की सास सूरजा देवी ने बताया कि मुझे बार्ड से बाहर निकाल दिया गया था यदि मौक़ा मिलता तो मै मुख्यमंत्री से बीपीएल कार्ड भी बनवाने की फ़रियाद करती| बीते वर्ष बेटे राजेश की मौत हो चुकी है अब कोई कमाने वाला नहीं है|

मुख्यमंत्री जब लोहिया अस्पताल के बाहर निकल रही थीं तभी उनकी नजर पूर्वी दीवार की ओर रखे सिटीजन बोर्ड पर पडी| बोर्ड के सपोर्ट के लिए एक लकड़ी भी लगी थी| जिसे देखकर वह नाराज हुईं कि बोर्ड को दीवार पर लगाना चाहिए था| मुख्यमंत्री के कड़े तेवर देख अधिकारियों की साँसे अटक गईं|

ग्रामीण की गोली मारकर ह्त्या, व्यापारी फांसी पर लटका

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम नगला दलजीत सिंह निवासी सर्वेश यादव (३२) की गोली मारकर ह्त्या कर दी गई|  उसका शव आज दिन के २ बजे गाँव के निकट खरौआ नाली में पड़ा मिला| जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई|

सर्वेश की पीठ, छाती व कनपटी में गोली के तीन निशान देखे गए| अविवाहित सर्वेश बीती रात ८ बजे घर से शौंच करने को गया था| वापस न लौटने पर उसे तलाश किया गया| सर्वेश के छोटे भाई की शादी हो चुकी है| पुलिस ने बताया कि प्रेम-प्रसंग का मामला मालूम पड़ रहा है|

* कोतवाली मोहम्दाबाद के ही ग्राम तेरा निवासी अमर सिंह यादव के २५ वर्षीय पुत्र जितेन्द्र ने पड़ोस के बाग़ में फांसी लगाकर जान दे दी| विवाहित जितेन्द्र की बसे चलती हैं|

मैडम आई- ग्रामीणों को घर में डुकाया- गाँव में फ़िल्मी सेट लगाया

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के दौरे के क्या कहने|गाँव में फ़िल्मी सेट का अंदाज| जनता को कण्ट्रोल करने के लिए सदा वर्दी में डंडो के साथ पुलिस तैनात और बेरिअर लगा कर मीडिया को दूर रखने की बेहतर कवायद| बहाना बहिन जी की सुरक्षा का मगर जनता और मीडिया को बहिनजी से दूर कर जिला प्रशासन खुद को सुरक्षित कर रहा था|

मेदपुर गांव को जमकर चमकाया गया| ग्रामीणों जिन्हें मुख्यमंत्री से मिलाना था उन्हें कई कई बार कोचिंग दी गयी क्या बोलना है। बहन जी के दौरे पर हैवातपुर गढ़िया में कांशीराम कालोनी में सादा (बिना वर्दी) के पुलिस वाले मुस्तैद किये गए| उन्हें शायद विशेष रूप संतुष्ट जनों की भूमिका निबाहने के लिए लगाया गया लेकिन वे रस्सा लेकर | काशीराम कालोनी में चल रहे विकास कार्य के कामो में दिहाड़ी मजदूरों को विशेष ट्रेनिंग दी गयी किधर जाना है और किधर नहीं जाना| बहिन जी आपके पास आ गयी तो क्या बोलना है|

लोहिया अस्पताल (जिला अस्पताल) में बढ़िया मरीजो को ही अन्दर रखा गया| तीमारदारो और गंदे दिखने वाले मरीजो और तीमारदारो को अस्पताल से बाहर खदेड़ दिए गए| अस्पताल को भी बढ़िया फ़िल्मी सेट की तरह लगाया गया| मरीज, तीमारदार, डाक्टर और मीडिया गेट के बाहर और माया मैडम अन्दर|
पूरे दौरे में बेचारे पुलिस वाले हाथ जोड़ कर मीडिया वालों से अपनी नौकरी की दुहाई मांग सहयोग मांग रहे थे| और मीडिया को माया से दूर रखने की रणनीति सुबह से कमिश्नर और जिलाधिकारी बनाते रहे| तैयारी की गयी कि चुनिन्दा या दो दो पत्रकारों को अलग अलग कर दिया जाये| आंबेडकर गाँव मेदपुर जहाँ मायावती का दौरा था वहां गाँव से २०० मीटर दूर बेरियर लगा दिया गया| गाँव वालों को एक सप्ताह से एसडीएम साहब करवद्ध प्रार्थना करते रहे समस्या मेरे हवाले नौकरी तुम्हारे हवाले| गाँव में ग्रामीणों को भीतर रहे की ताकीद कर दी गयी|