Home Blog Page 5611

जहरखुरानों ने रोडवेस बस यात्री की नगदी उड़ाई

फर्रुखाबाद: आयेदिन हादसे होने के बावजूद भी लोग यात्रा के दौरान अपरचित लोगों के सामान का सेवन कर लेते हैं और फिर स्वयं लूट के हादसे का शिकार हो जाते हैं|

कोतवाली फतेहगढ़ नेकपुर कला निवासी नरेश सिंह के साथ भी यही हादसा हुआ है| नरेश हरिद्वार में स्पेयर्स पार्ट की दुकान पर नौकरी करता था| वह घर जाने के लिए रोडवेज बस पर सवार हुआ| रास्ते में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे शिकार बनाया और उनके जेब से १८ हजार ५०० रुपये तथा मिनी गैस सिलेंडर गायब कर दिया|

रोडवेज चालक ने जब नरेश को बेहोश देखा तो उसने बस स्टेशन के बाहर ही नरेश को सड़क के किनारे डाल दिया| इस बात की जानकारी होने पर नरेश के बेटे मोनू ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया| थोड़ा होश आने पर रुपयों व गैस सिलेंडर के गायब होने की जानकारी दी|

टेपकांड- अमरसिंह से माफ़ी मांगते उलटी सीधी बात वाले प्रभु चावला

अमर सिंह की गाथा आसानी से समझ नहीं आएगी, जब तक उनके सारे टेप न सुन लिए जाए| भारतीय लोकतंत्र में जनता के चुने हुए नेताओ के चाल चलन की बखिया उघेड़ता ये टेप वर्ष 2006 का है| टीवी चेनल वाले प्रभु चावला अमर सिंह के आगे ऐसे गिडगिडा रहे हैं जैसे उन्हें सूली पर चढ़ाया जा रहा है| अमर सिंह पर आधारित एक खबर के प्रसारण के बाद अमर सिंह की एक धमकी अखबारों में छपी- प्रभु चावला को नोटिस दूंगा| फिर क्या था| राखी सावंत के डीप गले में उरोजों को झाँक कर टीवी पर सीधी बात करने वाला मशहूर पत्रकार प्रभु चावला अमर सिंह जैसे नेताओ के आगे दम दबाकर क्षमा की भीख माग रहा है- सुनो दिल्ली छाप बड़े पत्रकारों की असली हकीकत-
PRABHU CHAWLA

गोली से दलित महिला घायल, बसपा नेता ने आरोपी छुड़ाये

फर्रुखाबाद: बीती रात गोली लगने से नगर क्षेत्र के ग्राम नगला खैरबंद निवासी अर्जुन बाल्मीकि की २५ वर्षीय पत्नी ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गईं| उसका इलाज कराने के लिए भाजपा नेता कानपुर ले गए|

ज्योति के घर के निकट निर्मल धाम में आज सुबह अफरा-तफरी के माहौल में थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला गढ़ी मुरीद खां भीखमपुर निवासी राकेश कुमार शाक्य की बेटी रूचि का विवाह बाईपास बरेली पीलीभीत राजनगर कालोनी निवासी झुन्डेलाल मौर्य के बेटे धर्मेन्द्र कुमार से विवाह सम्पन्न हुआ| मध्यरात्रि को जब बरात चढ़ रही थी तभी अनेकों दलित विवाह स्थल पहुंचे| उन्होंने बताया कि यहाँ हुयी हर्ष फायरिंग से ज्योति को गोली लगी है|

यह बात सुनते ही घरातियों व बारातियों के होश उड़ गए| ज्योति को कोतवाली पुलिस ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया| हालत गंभीर होने के कारण उसे कानपुर ले जाया गया| पुलिस वर-वधू के पिता सहित तीन लोगों को पकड़ ले गई| बसपा नेता नागेन्द्र सिंह शाक्य कोतवाली से वर-वधू के पिता को छुडा ले गए जिनके सुबह पहुँचने पर अफरा-तफरी के माहौल में विवाह की रस्म अदा की गई|

मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी जगदीश शाक्य का विवाह स्थल पर टेंट लगा था| उन्होंने बताया कि विवाह समारोह में एमएलसी मनोज अग्रवाल भी आये थे| विवाह स्थल से किसी ने कोई फायरिंग नहीं की पता नहीं रेलवे लाइन के उस तरफ मकान की छत पर महिला के कैसे गोली लगी ? बताया गया कि गाँव के भाजपा नेता राम रतन शाक्य व जगदीश का बेटा प्रमोद घायल महिला की तीमारदारी में कानपुर गए|

वेतन न मिलने से महिला चिकित्सा कर्मचारी हड़ताल पर

फर्रुखाबाद: बीते 3 माह से वेतन न मिलने के कारण महिला चिकित्सा कर्मचारियों ने आज से हड़ताल की घोषणा की है| मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिला मंत्री सुमन दयाल के नेतृत्व में लिंजीगंज सरकारी चिकित्सालय में नियुक्त महिला कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर कार्य बहिष्कार किया|

जिला मंत्री सुमन दयाल ने बताया कि पूरे जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में तैनात महिला कर्मचारियों को कई माह से वेतन नहीं मिला है| इस सन्दर्भ में हम लोग मुख्य चिकित्साधिकारी को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन वेतन आज दिन तक नहीं दिया गया है, जब भी बात करते हैं टालमटोल कर दी जाती है|

सुमन दयाल ने बताया कि मैं अपने घर में अकेली कमाने वाली हूं और तीन माह से वेतन नहीं मिला है| घर में वीते 2 दिनों से आटा दाल चावल कुछ नहीं है और हमने 2 दिन से खाना नहीं खाया है| अपनी बीमारी के विषय में बताते हुए कहा कि हमारे गुर्दे में पथरी है और 2 दिन से खाना न खाने से रक्तचाप कम हो गया है| उन्होंने कहा कि इस हालत में अगर हमें कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी सीएमओ कार्यालय की होगी|

सुमन दयाल ने बताया कि आज पूरे जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में तैनात सभी महिला कर्मचारी सीएमओ दफ्तर पहुंच कर हड़ताल में शामिल होंगी और जब तक हम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता हम लोग कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे|

कार्य बहिष्कार में सुमन दयाल के अलावा कान्ति देवी, उषा रानी, साधना त्रिवेदी व निशा आदि ने भाग लिया|

बिपाशा बोलीं- टेप में मेरी आवाज है, कोई साबित करके दिखाए

अमर सिंह टेप पर बिपाशा का खुला चैलेंज : सांसद अमर सिंह के साथ रोमांटिक और अश्लील बातचीत के कुछ टेप सार्वजनिक होने पर बिपासा बसु ने इस बात से पल्ला झाड़ा है| बिपाशा ने कहा है कि टेप में सुनाई दे रही आवाज उनकी नहीं है| बिप्स ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि कोई यह साबित कर दिखाए कि टेप में उनकी आवाज है| बिपाशा ने टि्वटर पर अपने संदेश में लिखा है, मैं आप सब से गुजारिश करती हूं कि टेप में बातचीत को ध्यान से सुनें और फिर सोचें कि यह आवाज मेरी है या नहीं|

मैं आप सभी को चैलेंज करती हूं कि यह साबित कर दिखांए कि टेप में रिकॉर्ड की गई आवाज मेरी है| बिपाशा ने टेप के प्रकाशन पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि सेलेब्रिटी पर अफवाहें उडाने की भी कोई हद होती है| टेप में मेरी आवाज की बात कहना सनसनीखेज, कोरा झूठ और बिल्कुल बेतुका है| बिपाशा ने आगे लिखा है कि कोई सेलेब्रिटी कई आरोपों को झेलती है लेकिन अगर मेरी प्रतिष्ठा को चुनौती दी जाती है तो मैं इस मसले से मजबूती से निपटूंगी| गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अमर सिंह की बातचीत के कुछ टेपों के प्रकाशन पर लगी रोक को हटा दिया था जिसके बाद बिपाशा बसु और अमर सिंह के बीच बातचीत के टेप प्रकाशित किए गए| इसमें अमर सिंह बिप्स के साथ फ्लर्ट करते सुनाई देते हैं|

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत लेकिन सीडी गलत तैयार हुई: अमरसिंह

अमर सिंह ने अपने टेपों पर चुप्पी तोड़ दी है| उनका कहना है कि उनकी बातचीत की सीडी गलत तरह से तैयार की गयी है| अमर का कहना है कि शीर्ष अदालत का यह फैसला भविष्य में लोगों को निजी बातचीत को वैध या अवैध तरीके से सामने लाने में प्रोत्साहित करेगा| अमर ने कहा कि टेप में मेरी ही आवाज है| लेकिन यह एक साल तक मेरी बातचीत के अलग अलग अंश जोड़कर बनाया गया टेप है| इसके पीछे वे लोग हैं जिनके पास ‘आवाजों के नमूनों का बैंक’ है, जिन्हें सीडी बनाने के लिए अपने हिसाब से जोड़ा तोड़ा गया है|

किसी भी प्रयोगशाला में देख लें मैं अपनी आवाज से नहीं भागूंगा| अमर सिंह ने टैप बातचीत पर रोक के आदेश को वापस लिये जाने पर खुशी जताई| उन्होंने यह भी कहा कि मैं संत नहीं हूं लेकिन शैतान भी नहीं हूं जो मुझे बनाया जा रहा है| अमर ने अदालत के कल के फैसले पर कहा कि टेप बातचीत पर रोक लगाने की मांग मैंने नहीं की थी, अदालत के तत्कालीन चीफ जस्टिस ने अपने विवेक से इसे लागू किया था|

ठुमके लगाने से मना करने पर युवक को गोली से उड़ाया

फर्रुखाबाद: रिश्तेदारी में गए युवक बिन्दू यादव को द्वारचार के दौरान बाहरी युवक को ठुमका लगाने से मना करना काफी महंगा पड़ा| मनोरंजन में खलल पड़ने पर ग्रामीणों ने बिन्दू की गोली मारकर ह्त्या कर दी|

थाना व कस्बा नवावगंज निवासी मनवीर सिंह यादव की बहन रेखा की बीती रात बरात आयी| पड़ोसी जिला मैनपुरी थाना भोगाँव के ग्राम मौजेपुर निवासी सूर्य प्रताप सिंघह का २६ वर्षीय पुत्र बिन्दू अपने बहनोई मनवीर की बहन के शादी समारोह में शामिल हुआ| पड़ोसी धोवियान नगला में बनवारीलाल लोधी की बेटी की बरात आयी थी|

रेखा के द्वारचार के दौरान बराती डांस कर रह थे| धोवियान नगला के युवक भी वहां पहुंचकर ठुमके लगाने लगे| इसी बात का बिन्दू ने विरोध किया तभी दबंगों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर घसीटकर ले जाकर उसके गोली मार दी| लोहिया अस्पताल में ले जाने पर बोंदू को मृत घोषित किया गया|

बिन्दू दिल्ली में कालसेंटर पर काम करता था| पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की|

मार्ग दुर्घटना में अधेड़ ग्रामीण की मौत

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में अधेड़ ग्रामीण अमरसिंह लोधे राजपूत की मौत हो गई| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

शहर कोतवाली के ग्राम पपियापुर निवासी ५० वर्षीय अमरसिंह साइकिल से कन्हैया मुरहास जा रहा था| जब वह थाना जहानगंज के ग्राम सीगनपुर के निकट से गुजर रहा था उसी समय पीछे तेजी से आया पिकअप चालक साइकिल में टक्कर मारता हुआ चला गया|

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई| जेब में मिले परिचय पत्र से परिजनों को सूचना दी गई| पत्नी सुधा आदि परिजन बुरी तरह बिलखते रहे|

छेड़खानी का विरोध करने पर तमंचे से हमला

फर्रुखाबाद: गुस्से में छेड़खानी का विरोध करने गए युवक राजेश कुमार शर्मा को तमंचे से हमला कर घायल कर दिया गया| पुलिस ने घायल का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|

शहर कोतवाली के मोहल्ला पक्कापुल निवासी ओमप्रकाश के परिवार की युवती के साथ छेड़खानी की गई| इस बात की जानकारी मिलने पर ओमप्रकाश का बेटा राजेश गुस्से में अकेला ही विरोध करने चला गया| वहां आशीष व गोपाल ने अपने दो साथियों की मदद से राजेश को पकड़ लिया और तमंचे की वटों से उसके सर पर हमला किया| लहूलुहान हो जाने पर राजेश कोतवाली जाकर हमलावरों के विरुद्ध सूचना दर्ज कराई|

पौने दो घंटे खड़ी रही एक्सप्रेस ट्रेन, कई यात्री घायल

फर्रुखाबाद: प्राईवेट बस की टक्कर लगने से कानपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया| दूसरे इंजन से ट्रेन को १ घंटा ४८ मिनट बाद रवाना किया गया| बस की टक्कर से इंजन के डीजल का टैंक क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण सैकड़ों लीटर डीजल बह गया|

रेलवे कर्मचारियों ने इंजन में फंसे बस के मलवे को हटाया| फर्रुखाबाद से दूसरा इंजन भेजकर खराब इंजन सहित ट्रेन को १२:१३ मिनट पर रवाना किया गया| जबकि १०:२५ बजे बस के टकराने पर ड्राईवर ने ट्रेन को रोक दिया था| रेलवे कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त ट्रेक की भी मरम्मत की| पुलिस लाइन की क्रेन असफल हो जाने पर प्राईवेट क्रेन से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर हेल्पर का शव निकाला गया|

दुर्घटना में नगर के मोहल्ला मदार बाडी निवासी बंगाली बाबू का १८ वर्षीय पुत्र अमित कुमार, हरियाणा थाना फतियाबाद के मोहल्ला अशोक नगर निवासी रमेश कुमार का २१ वर्षीय पुत्र राजेश, गुजरात अहमदाबाद निवासी रवि की २४ वर्षीय पत्नी रीना हाँथ कट जाने से घायल हो गए| जिनको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| दुर्घटना होने के बाद अधिकांस भयभीत यात्री ट्रेन से उतरकर चले गए| किसी यात्री ने मिनी सिलेंडर को बोगी के नीचे छिपाया था| दुर्घटना के बाद इस सिलेंडर से गैस रिसने पर सिलेंडर देखने वालों की भीड़ लग गई|

दुर्घटना के बाद हुए जबर्दस्त धमाके से अडोस-पड़ोस गाँव के सैकड़ों लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे| पुलिस अधीक्षक ओपी सागर, अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सीओ सिटी डीके सिसोदिया, एसडीएम सदर, एसडीएम कायमगंज, थाना मऊदरवाजा, नवावगंज , शमसाबाद की पुलिस मौके पर पहुँची|