Home Blog Page 141

सपा व विपक्ष का एजेंडा निगेटिव: भूपेंद्र सिंह

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे, उन्होंने कहा की सपा व अन्य विपक्षित दलों का एजेंडा निगेटिव है| बेबर रोड़ बघार मेडिकल कॉलेज में आयोजित विवाह कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की पार्टी का 25 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक आत्म निर्भर भारत अभियान चल रहा है, वही सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिबस के रूप में मनाने का अभियान चलाया जा रहा है| वह सपा सुप्रीमों पर हमलावार दिखे, उन्होंने कहा की सपा व अन्य विपक्षी दलों का एजेंडा निगेटिब है, सपा समाज को भ्रमित करने का कार्य कर रही है, उन्होंने कहाँ बिहार में बीजेपी नितीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है,

नितीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे, पहले बिहार में हिंसा होती थी, अब बिहार बदल रहा है, उन्होंने कहा कि भाजपा कि प्राथमिकता में अपराधी है, पुरानी सरकारें अपराधियों को संरक्षण दे रहीं थी| इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, मंत्री असीम अरुण, चेयरमैन प्रतिनिधि राहुल राजपूत, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत,विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सांसद कानपुर रमेश अवस्थी, रुपेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष फतेह चंद वर्मा,धीरेन्द्र वर्मा, डॉ. प्रभात अवस्थी, संजीब गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, अभिषेक त्रिवेदी, विकास पाण्डेय,अभिषेक वाथम, शिवम दुबे, पंकज पाल, विश्वस गुप्ता, अनिल तिवारी आदि रहे |

यातायात माह: वाहन नियम तोड़ा तो होंगी कार्यवाही

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस लाइंस से शनिवार को यातायात माह की शुरुआत हो गई। एसपी आरती सिंह व डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब पूरे जनपद में एक माह विशेष अभियान चलेगा। इसमें नियम तोड़ने वालों के वाहन चालकों का चालान कटेगा। साथ ही विशेष जागरूकता अभियान चलाकर स्कूल काॅलेज में जाकर पुलिस जागरूक करेगी। साथ ही नियम तोड़ने वालों कार्रवाई की जाएगी। एसपी-डीएम ने यातायात जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यातायात रैली पुलिस लाइंस से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों से होती हुई पुलिस लाइन में आकर समाप्त हुई। यातायात जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस में यातायात नियमों का पालन संबंधी जागरूकता जैसे-वाहन चलाते समय, सीट बेल्ट का प्रयोग करना, हेलमेट पहनना, ओवर स्पीडिंग न करना, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन, ईयर फोन का प्रयोग नहीं करना, नशे की हालत में वाहन न चलाना, वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाना, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित न करने आदि महत्वपूर्ण यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। एसपी ने कहा कि जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें नियम के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगर कोई नियम तोड़ता हुआ पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वाले 89 के काटे चालान फतेहगढ़ चौराहे पर यातायत माह के प्रथम दिन बिना हेलमेट व ट्राफीक नियम तोड़ने वाले 89 वाहन चालकों के चालान किये गये, यातायात प्रभारी सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाये गये अभियान से वाहन चालकों में हड़कप मच गया|

तहसील दिवस में 108 फरियादियों में 7 का मौके पर समाधान

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया| जिसमे अधिकतर फरियादियों को मौके पर ही निस्तारण नही मिल सका| मात्र 7 फरियादियों के हाथों में मौके पर न्याय आया|
संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 42, पुलिस की 22, विकास विभाग की 19, विद्युत विभाग की 06,खाद्य व रसद विभाग की 07 व अन्य विभागों की 12 शिकायते कुल 108 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा 02 बुजुर्गों को तत्काल आयुष्मान कार्ड बनवाकर वितरित किये गये। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह,मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,उप जिलाधिकारी व संवंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

देवोत्थान एकादशी को लेकर खूब बिका गन्ना-सिंघाड़ा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अषाढ़ माह की देवशयनी ग्यारस को क्षीर सागर में सोए पालनहार भगवान विष्णु कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी (देवोत्थानी एकादशी) को जागेंगे। इस मंगल अवसर पर घरों व मंदिरों में विराजे भगवान के श्रंगार व पूजन की तैयारियां लोगों ने पूरी कर ली हैं। इसके चलते बाजारों में गन्ना, सिंघाड़े व शकरकंद की खूब बिक्री हुई| इस दिन से मांगलिक कार्यक्रम भी शुरू हो जाएंगे। बाजारों में खरीदारी करने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है।
सनातन धर्म में मान्यता है कि भगवान विष्णु आषाढ़ माह की देवशयनी ग्यारस से चार माह के लिए क्षीर सागर में शयन करते हैं। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार इस दौरान विवाह आदि शुभ कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाते हैं। भगवान का यह विश्राम कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष एकादशी को पूर्ण होता है। इस शुभ दिन के मौके पर घरों से लेकर मंदिरों तक भगवान का विशेष पूजन किया जाता है। शंख और घंटों की ध्वनि से भगवान को जगाया जाता है। इसके बाद भगवान को स्नान कराकर नए वस्त्र धारण कराए जाते हैं और उनकी पूजा की जाती है। देवोत्थानी एकादशी पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती। इसको लेकर बाजारों में खासी रौनक देखने को मिली। भक्तों ने भोग लगाने के लिए गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद, फल मिष्ठान सहित पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की।
10 से 20 रुपये का एक गन्ना, 40 रुपये किलो बिके सिंघाड़े
शहर की बाजार सहित कई स्थानों पर गन्ने बिक रहे हैं। पूजा के लिए पांच गन्ने की आवश्यकता होती है। एक गन्ना 20 रुपये का बिकता है। 100 रुपये के पांच गन्ने बाजार में बिक रहे हैं। इसके साथ ही 40 रुपये किलो सिंघाड़ा बिक रहा है।
दो दिन का है त्योहार
एक नवंबर शनिवार सुबह 9:11 बजे से शुरू होकर 2 नवंबर रविवार सुबह 7:31 बजे तक रहेगी।

खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा में थिरके

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया| नगर भ्रमण कर निकली शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गयी| भक्ति गीतों में श्रद्धालु जमकर थिरके| खाटू श्याम के जयकारों से नगर गुलजार हो गया है।
खाटू श्याम सेना ट्रस्ट फतेहगढ़ की तरफ से बाबा खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा निकली गयी| शोभायात्रा ठाकुर द्वारा रामजनकी मन्दिर से शुरू होकर जिला जेल, पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, एमआईसी, होते हुए फतेहगढ़ कोतवाली, चौराहा, भोलेपुर होते हुए आवास विकास,लाल दरवाजा, घुमना होते हुए नया कोठा पार्चा स्थित खाटू श्याम मन्दिर में विश्राम हुई| हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा, श्याम तेरे दर पर आया भक्त, तू ही है भक्तों का सहारा आदि भजनों पर नृत्य करते हुए रंग बिरंगे परिधानों में भक्तजन नगर परिक्रमा पर निकल पड़े। आयोजक संतोष गुप्ता, अनिल तिवारी सभासद, विकास गुप्ता, विवेक गुप्ता राष्ट्रीय मंत्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट, गौरव सक्सेना, गोलू प्रजापति, हर्षित मिश्रा आदि रहे|

लेखपाल संघ नें सौपा ज्ञापन, आन्दोलन की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी विभिन्नमांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। लेखपालों ने ग्रेड पे बढ़ाने और व स्टेशनरी भत्ता बढ़ानें की मांग रखी|
शनिवार को तहसील सदर में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह नें सम्पूर्ण समाधान के अवसर पर एसडीएम सदर रजनी कान्त व तहसीलदार सनी कनौजिया को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा| दिये गये ज्ञापन में ग्रेड पे बढ़ाने व स्टेशनरी भत्ता सौ रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपए करने मांग की| अध्यक्ष नें ज्ञापन में कहा की लगभग 3 हजार लेखपाल अपने परिवारों से 500 से 1 हजार किलोमीटर दूर आकर भय व तनाव में नौकरी कर रहे हैं। संघ नें अंतर मंडलीय स्थानांतरण सूची तत्काल जारी करने की मांग भी रखी। संघ नें कहा की परिषद ने 23 अगस्त 2018 को ऑन लाइन आवेदन मांगे थे, लेकिन सूची अभी तक जारी नहीं हुई है, जबकि अन्य विभागों में हजारों कर्मचारियों का स्थानांतरण हो चुका है। लेखपाल संघ ने भत्तों में वृद्धि, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता, विशेष वेतन भत्ता और पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि करने व एसीपी विसंगति को दूर करने, प्रारंभिक वेतनमान सूचीकरण लेवल 5 का करने आदि की भी मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि 15 नवंबर तक मांगों पर कार्यवाही नही हुई तो आन्दोलन की राह पकड़ी जायेगी| जिला मंत्री अभय त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार,कोषाध्यक्ष हरमुख पाल,कनिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह आदि रहे|

अधिवक्ता के मकान में लगी आग, नकदी व सामान जला

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)अधिवक्ता के आवास में संदिग्ध हालत में अचानक आग लग गयी, जिससे कमरे में रखी नकदी व अन्य सामान जलकर राख हो गया| आस-पड़ोस के लोगों नें समर आदि से आग पर काबू पाया|
थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला शेख नियायत अली बजरिया निवासी विनोद सक्सेना अधिवक्ता हैं| घर के बाहर उनकी पत्नी किरन सक्सेना बैठी थी, विनोद के भाई प्रदीप कुमार की मठिया देवी के निकट जूतों की दुकान है| शनिवार दोपहर अचानक विनोद के घर के कमरे में सिलेंडर में आग लगी, देखते ही देखते आग नें विकराल रूप ले लिया| आग नें पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया| आग से जलकर कमरे की छत भी गिर गयी| आस-पास के लोगों नें समर आदि की मदद से आग पर काबू पाया| आग से छत गिरनें से कमरे में बंद कुत्ते की भी मौत हो गयी| विनोद सक्सेना नें बताया कि उनकी 40 हजार की नकदी सहित अन्य सामान जल गया|

कमरों से 37 ड्रम पेट्रोलियम पदार्थ हुआ बरामद

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पुलिस नें कमरों में अबैध रूप से भंडारण किये गये 37 ड्रम संदिग्ध पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया, पकड़े गये द्रव्य पदार्थ के नमूने लेकर जाँच के लिए भेजे गये|
शहर कोतवाली के मोहल्ला घेरशामू खां गोदाम में गौरव मिश्रा पुत्र राजकिशोर निवासी छक्का नाजिर कूंचा को एसओजी टीम लेकर पंहुची और किराये पर लिये गये दो कमरों में संदिग्ध पेट्रोलियम पदार्थ से भरे 37 ड्रम बरामद किये| जिसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव को दी गयी| जिसके बाद पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पंहुची और पकड़े गये पदार्थ के नमूने भरे| गौरव मिश्रा नें अधिकारियों को बताया कि 11 ड्रमों में इंडस्ट्रियल ऑयल व 26 ड्रमों में हाइद्रोकार्बन मिक्स ऑयल होनें की जानकारी दी|
जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव नें बताया कि नमूनों को विधि विज्ञान प्रयोग शाला कन्नौज भेजा गया है| परीक्षण के बाद आख्या मिलने पर आगे की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी|

हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटना के पीड़ितों को दिलवायें मुआवजा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।
सुभाष राजपूत एआरटीओ-प्रवर्तन ने बताया कि माह सितम्बर 2025 में जनपद में 39 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं जिनमें 19 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 27 व्यक्ति घायल हुये हैं। माह सितम्बर 2025 में जनपद फर्रूखाबाद में दुर्घटनाओं की संख्या में 143.08 प्रतिशत वृद्धि हुई है तथा मृतकों की संख्या में 111.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। माह सितम्बर 2025 में मृतकों की संख्या में वृद्धि में जनपद फर्रूखाबाद का प्रदेश में दूसरा स्थान है, जो अत्यन्त चिन्तनीय है। माह सितम्बर 2025 तक दुर्घटनाओं की संख्या में लगभग 30.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि मृतकों की संख्या में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। माह सितम्बर 2025 तक मृतकों की संख्या में वृद्धि में जनपद फर्रूखाबाद का प्रदेश में आठवां स्थान है, जो अत्यन्त चिन्तनीय है।
एआरटीओ-प्रवर्तन ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में ‘नो हेल्मेट, नो फ्यूल’ विशेष अभियान 1 से 30 सितम्बर तक क्रियान्वयन किया गया था, जिसका उद्देश्य दोपहिया चालकों-पिलियन द्वारा हेल्मेट के अनिवार्य प्रयोग को सुनिश्चित कर सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना है। अभियान के अन्तर्गत परिवहन विभाग द्वारा 438 दो पहिया वाहनों के चालान किये गये तथा जिला पूर्ति अधिकारी के साथ पेट्रोल पम्प पर बिना हेल्मेट पेट्रोल लेने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई जबकि गत वर्ष माह सितम्बर 2024 में 247 दो पहिया वाहनों के चालान किये गये थे। यहां पर यह उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग, फर्रूखाबाद में केवल एक प्रवर्तन अधिकारी है। अभियान के अन्तर्गत पुलिस विभाग द्वारा 1124 दो पहिया वाहनों के चालान किये गये, जबकि गत वर्ष माह सितम्बर 2024 में 1542 दो पहिया वाहनों के चालान किये गये थे। हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटना के पीड़ितों के लिये मुआवजा योजना-2022 के अन्तर्गत अज्ञात वाहन से घटित सड़क दुर्घटना में मृत्यु की दशा में 2 लाख तथा गम्भीर रूप से घायल होने की दशा में रू0 50 हजार के मुआवजा का प्राविधान है। यातायात कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्ष 2025 में माह सितम्बर तक हिट एण्ड रन की 77 दुर्घटनायें घटित हुई हैं, जिनमें 62 व्यक्तियों की मृत्यु हुई हैं तथा 40 व्यक्ति घायल हुये हैं। वर्ष 2024 में पूरे वर्ष में हिट एण्ड रन की 66 दुर्घटनायें घटित हुई हैं, जिनमें 43 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी तथा 28 व्यक्ति घायल हुये थे। जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि समस्त सड़कों को गढ्ढा मुक्त करें, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके| अजय वर्मा, सीओ-मोहम्मदाबाद, मुरलीधर, अधिशासी अभियन्ता-प्रा0ख0, अशोक कुमार अधिशासी अभियन्ता-नि0ख0, श्री सुभाष राजपूत एआरटीओ-प्रवर्तन, विश्वास मिश्रा एनएचएआई, विनोद कुमार ईओ नगर पालिका, राजेश कुमार एआरएम, दीपक कुमार, एनआईसी रहे।

   

          बैठक में श्री सुभाष राजपूत एआरटीओ-प्रवर्तन ने बताया कि माह सितम्बर 2025 में जनपद में 39 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं जिनमें 19 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 27 व्यक्ति घायल हुये हैं। माह सितम्बर 2025 में जनपद फर्रूखाबाद में दुर्घटनाओं की संख्या में 143.08 प्रतिशत वृद्धि हुई है तथा मृतकों की संख्या में 111.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। माह सितम्बर 2025 में मृतकों की संख्या में वृद्धि में जनपद फर्रूखाबाद का प्रदेश में दूसरा स्थान है, जो अत्यन्त चिन्तनीय है। माह सितम्बर 2025 तक दुर्घटनाओं की संख्या में लगभग 30.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि मृतकों की संख्या में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। माह सितम्बर 2025 तक मृतकों की संख्या में वृद्धि में जनपद फर्रूखाबाद का प्रदेश में आठवां स्थान है, जो अत्यन्त चिन्तनीय है।
       बैठक में एआरटीओ-प्रवर्तन ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में ‘‘ नो हेल्मेट, नो फ्यूल ’’ विशेष अभियान दिनांक 01 से 30 सितम्बर, 2025 तक क्रियान्वयन किया गया था, जिसका उद्देश्य दोपहिया चालकों/पिलियन द्वारा हेल्मेट के अनिवार्य प्रयोग को सुनिश्चित कर सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना है।  अभियान के अन्तर्गत परिवहन विभाग द्वारा 438 दो पहिया वाहनों के चालान किये गये तथा जिला पूर्ति अधिकारी के साथ पेट्रोल पम्प पर बिना हेल्मेट पेट्रोल लेने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई जबकि गत वर्ष माह सितम्बर 2024 में 247 दो पहिया वाहनों के चालान किये गये थे। यहां पर यह उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग, फर्रूखाबाद में केवल एक प्रवर्तन अधिकारी है। अभियान के अन्तर्गत पुलिस विभाग द्वारा 1124 दो पहिया वाहनों के चालान किये गये, जबकि गत वर्ष माह सितम्बर 2024 में 1542 दो पहिया वाहनों के चालान किये गये थे।

         जनपद में घटित लगभग 65 प्रतिशत दुर्घटनाओं में शामिल कम से कम एक वाहन दो पहिया है तथा मृतकों की संख्या में लगभग 60 प्रतिशत दो पहिया वाहन सवार है।

          उल्लेखनीय है कि माह सितम्बर 2025 में जनपद में 39 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं जिनमें 19 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 27 व्यक्ति घायल हुये हैं, इनमें से 26 सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम एक वाहन दो पहिया है, जिसमें दो पहिया सवार 12 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 14 व्यक्ति घायल हुये हैं। 07 सड़क दुर्घटनाओं में षामिल दोनों वाहन दो पहिया थे, जिनमें  8 व्यक्ति घायल हुये। 

          यातायात विभाग, फर्रूखाबाद से प्राप्त सूचना के अनुसार माह सितम्बर 2025 तक जनपद फर्रूखाबाद में 358 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं जिनमें 225 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 288 व्यक्ति घायल हुये हैं, इनमें से 232 सड़क दुर्घटनाओं में शामिल कम से कम एक वाहन दो पहिया है, जिसमें दो पहिया सवार 134 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 175 व्यक्ति घायल हुये हैं।  232 सड़क दुर्घटनाओं में से 57 सड़क दुर्घटनाओं में शामिल दोनों वाहन दो पहिया थे, जिनमें 23 व्यक्तियों की मृत्यु हुई व 42 व्यक्ति घायल हुये। 

       जनपद की सीमांतर्गत मार्गवार दुर्घटनाओं की समीक्षा में एआरटीओ ने बताया कि माह सितम्बर 2025 में जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं में 450 प्रतिशत, राज्य मार्ग पर 200.00 प्रतिशत, मुख्य जिला मार्ग पर 50 प्रतिशत, अन्य जिला मार्ग पर 50.00 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। क्रमिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या में 221.21 प्रतिशत तथा राज्य मार्ग पर 41.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

          माह सितम्बर 2025 में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मृतकों की संख्या 400 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, राज्य मार्ग पर 400 प्रतिशत, मुख्य जिला मार्ग पर 50 प्रतिशत अन्य मार्गों पर 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। क्रमिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग पर मृतकों की संख्या में 87.50 प्रतिशत, राज्य मार्ग पर 89.13 प्रतिशत तथा अन्य जिला मार्ग पर 33.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जनपद की सीमान्तर्गत कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है।

            बैठक में एआरटीओ-प्रवर्तन ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा ‘‘सड़क दुर्घटना पीड़ितोें का नकदी रहित उपचार स्कीम 2025’’ दिनांक 05-05-2025 को अधिसूचित की गयी है, जिसके अन्तर्गत मोटर वाहनों के उपयोग से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों के लिये दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिनों के लिये प्रति पीड़ित 1.5 लाख रूपये तक के उपचार का प्रावधान किया गया है। बीमित मोटर वाहन/वाहनों से होने वाली दुर्घटना का भुगतान जनरल इन्श्योरेन्स काउन्सिल द्वारा किया जायेगा, जबकि बिना बीमा वाले वाहनों से होने वाली दुर्घटना का भुगतान केन्द्रीय बजटीय सहायता से जिलाधिकारी की मंजूरी से किया जायेगा।

           सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दिनांक 21-04-2025 से राह-वीर योजना प्रारम्भ की गयी है, जो 31-03-2026 तक प्रभारी रहेगी। इस योजना के अन्तर्गत घातक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दुर्घटना के उपरान्त एक घण्टे (गोल्डन ऑवर)  के अन्दर अस्पताल पहुंचाने से घायल के जीवित रहने पर रू0 25000/- के पुरस्कार का प्राविधान है। घातक दुर्घटना में बड़ी सर्जरी, न्यूनतम तीन दिन अस्पताल में रहना, मस्तिष्क की चोट रीढ़ की हड्डी की चोट एवं इलाज के दौरान घायल की मौत सम्मिलित है। 

            हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटना के पीड़ितों के लिये  मुआवजा योजना-2022 के अन्तर्गत अज्ञात वाहन से घटित सड़क दुर्घटना में मृत्यु की दशा में रू0 2.00 लाख तथा गम्भीर रूप से घायल होने की दशा में रू0 50 हजार के मुआवजा का प्राविधान है। यातायात कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्ष 2025 में माह सितम्बर तक हिट एण्ड रन की 77 दुर्घटनायें घटित हुई हैं, जिनमें 62 व्यक्तियों की मृत्यु हुई हैं तथा 40 व्यक्ति घायल हुये हैं। वर्ष 2024 में पूरे वर्ष में हिट एण्ड रन की 66 दुर्घटनायें घटित हुई हैं, जिनमें 43 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी तथा 28 व्यक्ति घायल हुये थे।

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश गुप्ता ने कहा कि शहर में चौराहों पर जो ट्रैफिक लाइट लगी हुई है उसमें ज्यादातर 120 सेकंड का टाइम इंटरवल फीड किया गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि दिन में ज्यादा ट्रैफिक बिजी होने के समय सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक (विभिन्न ऑफिसों के खुलने का समय)और शाम को 5बजे से 6 बजे तक(विभिन्न ऑफिसों के बन्द होने का समय) तथा दोपहर में 1:00 से 2:00 बजे तक( विभिन्न स्कूलों की छुट्टी होने का समय) ट्रैफिक लाइट में 60 सेकंड का टाइम इंटरवल फीड करना चाहिए जिससे ट्रैफिक लाइट वाले चौराहों पर जाम लगने की समस्या से निजात मिलेगा।
उन्होंने फर्रुखाबाद से छिबरामऊ जाने वाले मार्ग की दुर्दशा का भी जिक्र किया । उन्होंने बताया कि यह रोड इतना अधिक क्षतिग्रस्त हो गया है कि इसमें गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत महसूस होती है और जिसके फल स्वरुप एक्सीडेंट हो जाया करते हैं । उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि इस समस्या पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए ।
बढ़ती दुर्घटनाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि समस्त सड़कों को गढ्ढा मुक्त करें, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके

बैठक में श्री अजय वर्मा, सीओ-मोहम्मदाबाद, श्री मुरलीधर, अधिशासी अभियन्ता-प्रा0ख0, श्री अशोक कुमार अधिशासी अभियन्ता-नि0ख0, श्री सुभाष राजपूत एआरटीओ-प्रवर्तन, श्री विश्वास मिश्रा एनएचएआई, श्री विनोद कुमार, ईओ नगर पालिका, श्री राजेश कुमार, एआरएम, श्री दीपक कुमार, एन0आई0सी0 तथा अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

राष्ट्र की एकता के सूत्रधार थे ‘लौह पुरुष’ सरदार बल्लभ भाई पटेल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को ‘लौह पुरुष’ सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती व राष्ट्रीय अखंडता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यकर्मो का आयोजन किया गया
गोष्ठी में सर्वप्रथम अध्यक्ष जिलापंचायत मोनिका यादव व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया इसके पश्चात रखा बालिका इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। गोष्ठी में भूपेंद्र प्रताप सिंह,पटेल विचार मंच के सदस्यों डॉ0 राम बाबू मिश्रा, डॉ0 शिव ओम अम्बर, डीएस राठौर ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के बारे में अपने विचार रखे ।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन मे कहा कि आज हम राष्ट्र की एकता के सूत्रधार की 150वी जयंती मना रहे है,सरदार पटेल एक भारत श्रेष्ठ भारत के जनक है उन्होंने देश की विभिन्न रियासतों को एक किया,ऑपरेशन पोलो द्वारा हैदराबाद रियासत का विलय इसका उदाहरण है। अध्यक्ष जिलापंचायत ने कहा कि सरदार पटेल जी का जन्म गुजरात के एक किसान परिवार में हुआ, लंदन से उन्होंने बेरिस्टर की डिग्री ली, उन्होंने किसानों के लिए कई आंदोलन किये हम सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, हम जिस भारत मे रह रहे है वह उनका बनाया हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक,जिला विकास अधिकारी रहे।