लखनऊ:बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि बसपा शासनकाल में नए जिले और तहसील बनाकर उत्तराखंड के विकास को नई दिशा दी गई। मायावती ने पहाड़ी प्रदेश के लोगों को खुशहाल और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया और कहा कि शासन-प्रशासन की सही नीयत से काम करने पर प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल होगा| बसपा शासनकाल में नए जिले, तहसील और ब्लाक बनाकर उत्तराखंड क्षेत्र के जनहित, जनकल्याण और विकास को नई दिशा दी गई थी। पार्टी ने हमेशा इस बात पर बल दिया कि पहाड़ी प्रदेश के लोग खुशहाल और आत्मनिर्भर बनें।


शासन-प्रशासन की सही नीति और नीयत से होगा राज्य का भविष्य उज्ज्वल
कस्तूरबा गांधी विद्यालय से कक्षा 6 की छात्रा गायब, सुबह घर पहुंची, सुरक्षा पर उठे सबाल
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) राजेपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार तड़के बड़ी लापरवाही सामने आई। विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 6 की छात्रा 12 वर्षीय सोना पुत्री विजय शंकर निवासी कादरी गेट सुबह करीब 4:50 बजे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। यह घटना विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जानकारी के अनुसार, जब सुबह विद्यालय की वार्डन ममता रानी ने सभी छात्राओं को तैयार होने के लिए जगाया तो सोना अपने बिस्तर पर नहीं मिली। तत्काल विद्यालय परिसर में तलाश की गई, लेकिन छात्रा का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।करीब सुबह 8 बजे के आसपास छात्रा अपने घर पहुंच गई, जिसके बाद परिजनों ने वार्डन को सूचित किया कि बच्ची सुरक्षित घर आ गई है वार्डन ममता रानी ने पुष्टि की कि छात्रा सकुशल लौट आई है, लेकिन इस घटना ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यालय के मुख्य गेट पर गार्ड की मौजूदगी के बावजूद छात्रा कैसे बाहर निकल गई, यह सबसे बड़ा प्रश्न बन गया है। बीएसए अनुपम अवस्थी ने बताया कि घटना में वार्डन और गार्ड दोनों की लापरवाही स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।
आधा दर्जन प्रशिक्षु अधिकारीयों ने फील्ड अध्ययन कार्यक्रम में लिया भाग
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) 100 वें फाउंडेशन कोर्स के तहत आधा दर्जन पर प्रशिक्षु अधिकारियों ने फिल्ड अध्ययन कार्यक्रम में हिस्सा लिया | विकास खंड राजेपुर के ग्राम दारापुर में टीम ने चौपाल में ग्रामीण महिलाओं से वार्ता की, इस मौके पर डीडीओ श्याम तिवारी, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर प्रमित राजपूत, सचिव शिव सिंह, राजीव सुमन मौके पर मौजूद रहे| सरकार की विशेषताओं कि बीडीओ ने प्रशिक्षु टीम अधिकारियों को जानकारी दी| उन्होंने गांव में जाकर भ्रमण भी किया वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भी निरीक्षण भी किया| इस दौरान नंदना जीपी, अक्षय दिलीप, एस साई भार्गव, शंकर पांडियाराज,सिद्धार्थ कौशल, गौरव रमेश प्रशिक्षु अधिकारी रहे|
पांचाल घाट पुल के समाननंतर दूसरे पुल निर्माण की कार्यवाही जारी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) खस्ता हो रहे पांचाल घाट पुल के समाननंतर नए पुल निर्माण के विषय में जानकारी मांगी गयी थी| अधिवक्ता डॉ. दीपक द्विवेदी ने समाननंतर पुल निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र भेजा था जिस पर कार्यवाही शुरू हो गयी, जिसमे परियोजना निर्देशक शाहजँहापुर इकाई परियोजना क्रियान्वयन ने जानकारी देकर बताया कि दीपक द्विवेदी के प्रार्थना पत्र पर पांचाल घाट गंगा पुल के समाननंतर दूसरा पुल बनाने के लिए सड़क परिवहन एवं राज्य मंत्रालय भारत सरकार ने इसके लिए डीपीआर रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक परियोजना सलाहकार नियुक्त किया है, वर्तमान में डीपीआर कि कार्यवाही प्रक्रियाधीन है|
आत्मनिर्भर भारत अभियान, नई पहचान का प्रतीक: प्रतिभा शुक्ला
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आज आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर प्रोफेशनल मीट एवं वंदे मातरम् संगोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ, जिसे महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष प्रीति तिवारी ने प्रस्तुत किया। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ गीत ने स्वतंत्रता संग्राम में जन-जन को प्रेरित किया था। इस गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कुछ अन्य दलों ने तुष्टीकरण की राजनीति के कारण इस गीत का विरोध किया, जबकि मोदी सरकार ने इसे जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नीति नहीं, बल्कि यह भारत की नई पहचान और आत्मविश्वास का प्रतीक है। आज का भारत किसी अन्य देश पर निर्भर नहीं, बल्कि विश्व पटल पर नई ऊर्जा के साथ अग्रसर है। केंद्र सरकार ने छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप्स और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। जीएसटी दरों में बदलाव और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से छोटे उद्यमियों को राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अब एक जनआंदोलन बन चुका है। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि भारत की युवा आबादी देश की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक युवा को आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेना होगा। सरकार ने बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली और पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। आज गांव-गांव में रोजगार और उद्योग के नए अवसर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपने स्थानीय उद्योग और उत्पाद को आगे बढ़ाने का संकल्प ले, तो भारत शीघ्र ही दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, रूपेश गुप्ता, जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, प्रदेश सहसंयोजक अभिषेक त्रिवेदी
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अभिषेक बाथम ने किया, अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना ने की तथा आभार कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अजीत महाजन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सदानंद शुक्ल, पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता पाठक, सुनील रावत, हिमांशु गुप्ता, अमरदीप दीक्षित, विजेंद्र अग्निहोत्री उर्फ मामा, संजय सिंह, कृष्णमुरारी राजपूत, सर्वेश कुशवाहा, शिवम दुबे, दिनेश मिश्रा आदि रहे|
मजदूर के बीड़ी पीने से टायर फैक्ट्री में लगी आग, तीन झुलसे
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कोतवाली क्षेत्र के धीरपुर स्थित
एक टायर फैक्ट्री में रविवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना का कारण मजदूर द्वारा बीड़ी पीना बताया जा रहा है। आग लगते ही फैक्ट्री में धुआं भर गया और मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।मिली जानकारी के अनुसार, सौरिख कन्नौज निवासी 24 वर्षीय लालू पुत्र लक्ष्मी, 34 वर्षीय यशवीर सिंह पुत्र रविंदर एवं 32 वर्षीय अखिलेश कुमार पुत्र श्रीकुमार सिंह निवासी रोहिला, मोहम्मदाबाद धीरपुर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। मजदूरों के साथी रविंदर ने बताया इसी दौरान यशवीर सिंह ने लापरवाही में बीड़ी पीना शुरू कर दिया, जिससे फैक्ट्री की गैस ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते तीनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। साथी रविंदर कुमार ने तुरंत घायलों को दोपहर लगभग 1:08 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फैक्ट्री गंगा नगर निवासी अरविंद पांडेय की बतायी जा रही है।
खाद्य विभाग के भ्रष्टाचार पर व्यापारियों में आक्रोश, पुतला फूंककर जताया विरोध
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के टाउनहॉल तिहारे पर शनिवार को व्यापारियों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों की कथित भ्रष्टाचारपूर्ण कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और विभाग के चीफ अधिकारी का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारियों का कहना है कि खाद्य विभाग के अधिकारी दुकानों से सैंपल लेने के नाम पर मनमानी वसूली कर रहे हैं और भ्रष्टाचार के जरिए सरकार की राजस्व राशि को हड़प रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि विभाग की टीम सैंपल तो लेती है, लेकिन जांच के लिए नहीं भेजती। प्रत्येक सैंपल पर मोटी रकम वसूली जाती है। इस पूरे भ्रष्टाचार में विभागीय टीम के साथ सूरज बाथम नामक निजी व्यक्ति की मिलीभगत बताई जा रही है, जिसे व्यापारियों से लेनदेन का जिम्मा सौंपा गया है। सूरज बाथम के प्रति व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। युवा व्यापार मंडल ने जिला अधिकारी से मांग की है कि भ्रष्टाचार में लिप्त चीफ अधिकारी एवं उनकी पूरी टीम को तत्काल जिले से हटाया जाए, साथ ही सूरज बाथम को भी फर्रुखाबाद से बाहर किया जाए। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। युवा व्यपार मंडल अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, नगर महामंत्री रोहन कश्यप, गोपाल सिंह कश्यप, माजिद अली, सोहन शुक्ला, शान मोहम्मद, अजीम खान, करीम खान, मोनू मिश्रा, राजेंद्र सिंह चौहान, अशोक यादव, गोविंद बाथम, गोविंद दीक्षित, अनुज बाथम, विशाल दीक्षित, तारीख अली, हिमांशु साहब, एहसान अली, मुनव्वर अली, सोनू गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, आर्यन गोस्वामी, अंजू सुल्तानी, करण बाथम, शेरू भाई आदि मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद के एएसपी डॉ. संजय सिंह का तबादला, आलोक कुमार जायसवाल होंगे नए एएसपी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस विभाग में तबादलों की श्रृंखला के तहत एएसपी फतेहगढ़ डॉ. संजय सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें 27वीं बटालियन बहिनी, सीतापुर में उपसेना नायक के पद पर भेजा गया है। वहीं उनकी जगह पर अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ में तैनात आलोक कुमार जायसवाल को फतेहगढ़ का नया एएसपी नियुक्त किया गया है। डॉ. संजय सिंह ने फतेहगढ़ में अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ कई महत्वपूर्ण अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उनकी कार्यशैली की आमजन और पुलिस महकमे में सराहना की जाती रही है। नए एएसपी आलोक कुमार जायसवाल के जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है। उनके आने से पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता आने की संभावना जताई जा रही है।
ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर दी जान
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) थाना कादरी गेट क्षेत्र के गंगा नगर कालोनी स्थित संजीब अवस्थी के मकान की ऊपर मंजिल पर रहने वाले ई-रिक्शा चालक ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जनपद शाहजहांपुर के परसिमियां चोहनापुर, शेरामऊ दक्षिण, निवासी 45 वर्षीय कमल मिश्रा पुत्र मुनेश मिश्रा अपनी पत्नी गायत्री मिश्रा के साथ कादरी गेट थाना क्षेत्र में संजीब अवस्थी के मकान की ऊपरी मंजिल पर किराए पर रह रहे थे। कमल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया गया कि दो दिन पूर्व उसकी पत्नी मायके चली गई थी। रविवार को कमल के फांसी लगा लेने की जानकारी पुलिस को मिल| सूचना पर थानाध्यक्ष कपिल कुमार व दारोगा के.के. कश्यप ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर कमल का शव छत के कुंडे में गमछे के सहारे फांसी पर झूलता मिला| पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक जांच पड़ताल की और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही है, जबकि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में सूचना विभाग कर्मी मे पुत्र सहित दो की मौत, एक गंभीर
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आमने-सामने हुई बाइकों की भीषण टक्कर ने तीन परिवारों को मातम में डुबो दिया। मृतकों में सूचना विभाग के कर्मी का पुत्र भी शामिल है। शहर कोतवाली के मोहल्ला नूनहाई निवासी 24 वर्षीय संभव मिश्रा पुत्र राजन मिश्रा अपने साथी 35 वर्षीय निश्चल अग्निहोत्री पुत्र प्रदीप निवासी कादरी गेट के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान
थाना कादरी गेट क्षेत्र के अनोखेलाल मिष्ठान भंडार के सामने बढ़पुर में सामने से आ रहे पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय 28 वर्षीय प्रवीन पुत्र करी सिंह निवासी तिर्वा कोठी फतेहगढ़ की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां रात करीब 12:02 बजे प्रवीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 2:20 बजे सूचना विभाग कर्मी के पुत्र संभव मिश्रा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल निश्चल अग्निहोत्री की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक संभव उर्फ मानू मिश्रा बीटेक का छात्र था, वह दो भाईयों में दूसरे नम्बर है, उसके पिता राजन मिश्रा सूचना विभाग में कर्मचारी हैं, मृतक संभव की माँ ममता मिश्रा का रों-रों कर बुरा हाल हो गया| वही मृतक प्रवीन चार भाईयों में तीसरे नम्बर का था, उसकी माँ रेशमा देवी पत्नी सबिता का भी रो-रों कर बुरा हाल है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|



