नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक I-20 कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ जिसमे नौ लोगों की मौत हो गई है और करीब एक दर्जन लोग घायल हैं। घटना पर एजेंसियां गहनता से जांच कर रही हैं। वहीं गृह मंत्रालय आज इस घटना को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई है|जिसमे सुबह 11 बजे सभी उच्च अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, एनआईए के डीजी समेत कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। वहीं, जम्मू कश्मीर के डीजीपी वर्चुअली इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
दिल्ली ब्लास्ट मामले में गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई उच्च-स्तरीय बैठक
दिल्ली विस्फोट के बाद जिले में अलर्ट, चला सघन चेकिंग अभियान
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दिल्ली के लाल किले क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए धमाके के बाद जिले की पुलिस सतर्क हो गई है। संभावित सुरक्षा खतरों को ध्यान में रखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में सोमवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एएसपी डॉ. संजय सिंह ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, प्रमुख बाजार, ढाबा, होटल, धर्मशाला, सराय, रेस्टोरेंट, गेस्टहाउस सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा कराई। पुलिस बल ने यात्रियों के सामान की जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों एवं बीट पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी जाए। जनपदीय पुलिस को अलर्ट मोड में रखते हुए होटल, लॉज व गेस्टहाउस संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने यहां ठहरने वाले व्यक्तियों का पूरा ब्यौरा अनिवार्य रूप से दर्ज करें। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जनपदीय पुलिस को अलर्ट मोड में रखते हुए होटल, लॉज व गेस्टहाउस संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने यहां ठहरने वाले व्यक्तियों का पूरा ब्यौरा अनिवार्य रूप से दर्ज करें। आरपीएफ भी स्टेशन पर रही |
महंत ईश्वर दास महाराज का व्हाट्सएप हैक, मांगे जा रहे पैसे, साइबर ठग सक्रिय
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दूर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज के मोबाइल नंबर को साइबर ठगों ने हैक कर लिया है। ठग उनके व्हाट्सएप नंबर 9140814850 से लोगों को संदेश भेजकर पैसों की मांग कर रहे हैं। ठगों ने लोगों से 9229515189 नंबर पर पैसे डालने को कहा है। महंत ईश्वर दास महाराज ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी एसपी को दे दी है। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी मैसेज या कॉल पर विश्वास न करें और कोई भी पैसा न भेजें। मामले की सूचना पर साइबर ठगों की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास तेज धमाका, 8 की मौत, एक दर्जन घायल
नई दिल्ली: धमाके की घटना लाल किला के पास हुई। धमाके की आवाज बहुत तेज थी। यह आवाज कई किलोमीटर तक फैली। लाजपत राय मार्केट में धमाके से आग लग गई। आग लगने से नुकसान हुआ। लाल जैन मंदिर को भी नुकसान पहुंचा। मंदिर के शीशे टूट गए। आसपास की दुकानों के शीशे भी टूट गए। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक धमाका हो गया। यह धमाका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़े वाहनों तक के परखच्चे उड़ गए। साथ ही आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल भी हुए हैं। धामके की सूचना पर दमकल की कुल 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर है। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। धमाका इतना तेज था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘मैं गुरुद्वारे में था जब मैंने एक तेज आवाज सुनी। हम समझ ही नहीं पाए कि वह क्या थी, वह इतनी तेज थी। आस-पास खड़े कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।’ धमाके के बाद स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने बताया, ‘मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखा कि क्या हुआ है। ज़ोरदार धमाका हुआ। मैं पास में ही रहता हूं।’ बता दें कि लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में शामिल है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों नें दिखाया दम
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में तृतीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के मा. वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं “वन्दे मातरम्” थीम गीत के साथ किया।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, अकांक्षा समिति की अध्यक्षा प्रो. डॉ. वंदना द्विवेदी, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉ. रजनी सरीन, भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, भाजपा जिला महासचिव कै. डी.एस. राठौर, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल, पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण टंडन, एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव योगेश शुक्ला, क्रिकेट एसोसिएशन
सचिव मोहनलाल अग्रवाल, ताइक्वांडो कोच लक्ष्मण अवार्डी सुशांत गुप्ता, तथा रेडक्रॉस सोसायटी वॉयस चेयरमैन शिश मेहरोत्रा आदि रहे|कानपुर से आए वरिष्ठ निर्णायक वासुकी नाथ ओझा एवं अन्य निर्णायकों ने प्रतियोगिता संचालन में सहयोग दिया। निर्णायक मंडल में सनी
दिवाकर, निकेता दुबे, सिमरन कन्नौजिया, रसिका यादव, सिद्धि कुशवाहा, कशिश, मुस्कान राजपूत, रूबी, आदित्य राठौर, मुस्तफीज रहमान, उपासना और दिपांजली बाथम शामिल रहीं। कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। आयोजन में डॉ. रजनी सरीन (अध्यक्षा), अजय प्रताप सिंह (सचिव), कर्मवीर सिंह यादव (क्रीड़ाधिकारी, जिला खेल कार्यालय) एवं सहयोगी अभिभावकों की सक्रिय भूमिका रही।
मंदिर के पास मिला गौवंश का कटा सिर, हिंदूवादी संगठनों में रोष, थाना घेरने की चेतावनी
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) थाना कादरीगेट क्षेत्र के अमेठी जदीद में सोमवार को मंदिर से कुछ दूरी पर गौवंश का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंच गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सूचना पर हिन्दू महासभा के गौरक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, दिवाकर द्विवेदी एडवोकेट, अखिलेश पांडेय सहित कई हिंदूवादी नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग और पुलिस को घटना की जानकारी दी। करीब एक माह के गौवंश के सिर को कब्जे में लेकर बढ़पुर पशु चिकित्सालय पहुंचे, घटना की जानकारी पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा सहित अन्य नेताओं ने पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि शाम आठ बजे तक पुलिस की ओर से किसी भी आरोपी पर कार्यवाही नहीं की गई तो थाना कादरीगेट का घेराव किया जाएगा। कार्यवाहक थानध्यक्ष अवधेश कुमार नें बताया कि गौवंश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|
युवती से हाथ बांधकर दुष्कर्म, राजस्थान भेजी जायेगी एफआईआर की कांपी
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हाथ बांधकर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में मऊदरवाजा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और अपराध संख्या शून्य पर दर्ज रिपोर्ट की कॉपी आगे की कार्रवाई के लिए राजस्थान पुलिस को भेजी जाएगी। राजस्थान के जिला झुंझुनू थाना उदयपुरवाटी के ब्राह्मणों वाली ढाणी किरोरी रोड, नोहरा नगर पालिका वार्ड 11 की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में माता-पिता ने राजस्थान में की थी। 27 अक्टूबर 2025 को वह नौकरी की तलाश में अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर थी, तभी उसे बंटू और महिला मोहरश्री मिले। दोनों ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ कासगंज ले गए और 31 अक्टूबर तक सहावर गेट कासगंज स्थित एक्सिस बैंक एटीएम के पास कुलदीप जौहरी के मकान में रखा। पीड़िता के अनुसार, 31 अक्टूबर की शाम सत्यपाल पुत्र नंदराम यादव निवासी सुभानपुर (थाना अछल्दा, जिला औरैया), जवाहरलाल निवासी ग्राम सलेमपुर (थाना मऊदरवाजा, जिला फर्रुखाबाद) और जयबरन पुत्र बेचेलाल निवासी महमदपुर कामराज (थाना नवाबगंज) उसे चार पहिया वाहन से ग्राम सलेमपुर, जवाहरलाल के घर ले गए। वहां सत्यपाल ने उसकी मर्जी के बिना जबरदस्ती मांग में सिंदूर भर दिया और सत्यपाल व जयबरन ने हाथ बांधकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि 2 नवंबर को सत्यपाल उसे ग्राम सुभानपुर (जिला औरैया) बाइक से ले गया और वहां भी उसके साथ गलत काम किया। पांच दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। बाद में सत्यपाल, जयबरन व सत्यपाल की पत्नी जूली ने उसका मोबाइल फोन और स्त्रीधन तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और राजस्थान पुलिस से समन्वय बनाकर आगे की कार्यवाही होंगी |
पेंटर ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के नौलख्खा मोहल्ले में सोमवार सुबह एक पेंटर ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया| नौलख्खा निवासी 55 वर्षीय कल्लू पुत्र मिठाई लाल पेशे से पेंटर था। उसकी पत्नी मिसला देवी अपने भाई रवि की मौत पर दो दिन पूर्व मायके नवाबगंज के बघौना चली गई थी। सोमवार सुबह करीब 6:50 बजे कल्लू का पुत्र विजय जब कमरे के पास पहुँचा तो अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी। दरवाजा खोलने पर उसने देखा कि पिता अचेत अवस्था में पड़े हैं। घबराए परिजन आनन-फानन में कल्लू को लोहिया अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने सुबह 7:50 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की माँ मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि कल्लू पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
पत्नी के सामने फांसी पर झूला युवक, मौत से मचा कोहराम
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कादरीगेट क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में शनिवार की रात घरेलू कलह के चलते एक युवक ने पत्नी के सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, शांति नगर निवासी 28 वर्षीय राहुल वाथम
पुत्र सूरज बाथम की पत्नी रोली करीब 14 महीने पहले मायके रूपापुर (जनपद हरदोई) चली गई थी। कुछ दिन पूर्व ही वह ससुराल लौटी थी। बताया गया है कि शनिवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच गुस्से में आकर राहुल ने कमरे में साड़ी से छत के कुंडे में फांसी लगा ली। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, राहुल ने दम तोड़ दिया। परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की मां रूपरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना दी गयी| मामले की जांच शुरू कर दी है।
देखें वीडियो, 👉
श्रृंगीरामपुर में खुदाई के दौरान निकले जेवरात, ग्रामीणों में मची छीना-झपटी
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) क्षेत्र के ग्राम श्रृंगीरामपुर में घर की खुदाई के दौरान निकले जेवरात और मोतियों को लेकर सोम वार को अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने छीना-झपटी कर जेवरात अपने साथ ले लिए। जानकारी के अनुसार, ग्राम श्रृंगीरामपुर निवासी रवि ऑदिच्य
पुत्र सुरेन्द्र ऑदिच्य जो वर्तमान में आगरा में रहते हैं, उनके घर के बाहर चबूतरे की खुदाई उनके भाई दीपू करवा रहे थे। खुदाई के दौरान मजदूर को मिट्टी के अंदर एक बड़ा पीतल का गिलास मिला। दीपू ने जब उसे खोला तो उसमें पुराने जेवरात और मोती भरे हुए थे। सूचना मिलते ही रवि ऑदिच्य आगरा से मौके पर पहुंच गए। उनकी पत्नी रूबी ऑदिच्य ने
बताया कि खुदाई में जेवरात और कुछ मोती मिले थे, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने छीना-झपटी कर अधिकांश जेवरात उठा लिए। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार, सीओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के कहने पर कुछ ग्रामीणों ने कुछ जेवरात वापस किए हैं, हालांकि कई अब भी बरामद नहीं हो सके हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शेष जेवरात बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।



