Home Blog Page 5740

जेब पर डाका डाल रही हैं मोबाइल कंपनियां

आपको पता भी नहीं लगता और मोबाइल कंपनियां आपकी जेब से पैसे उड़ा लेती हैं। जबसे मोबाइल कंपनियों ने कस्टमर केयर पर शुल्क वसूलना शुरु किया है तबसे ग्राहकों की जेब ज्यादा उधड़ने लगी है।

दरअसल जब भी आप मोबाइल कंपनियों के कस्टमर केयर पर कॉल करते हैं और आपकी कॉल वेटिंग में चलती है तब मोबाइल कंपनियों की जेब भरती चली जाती है। कई मिनटों के इंतजार के बाद भी ऑपरेटर आपकी कॉल नहीं उठाता ऐसे में या तो आप खुद फोन काट देते हैं या आपकी कॉल अपने आप कट जाती है लेकिन कॉल कटने के साथ आपकी जेब भी कट जाती है। ऐसे में ग्राहकों की समस्या का समाधान भी नहीं होता और चपत भी लग जाती है।

इस साल फरवरी से कंपनियों ने अपने कस्टमर केयर कॉल पर शुल्क लगाना शुरु किया है। ट्राई के मान्यता प्राप्त कस्टमर केयर संगठनों को ग्राहकों की इस लूट के बारे में कई शिकायतें मिली है। वही मोबाइल कंपनियों का तर्क है कि कुछ शरारती तत्व कस्टमर केयर की फ्री कॉल का गलत फायदा उठाते हैं इसलिए उन्हेने इसपर शुल्क लगाया वहीं उपभोक्ता संगठनो के मुताबिक ग्राहकों पर शुल्क का बोझ डालना ठीक नहीं है।

गरीबों का हक मारकर हड़प गया दहेज का सामान

फर्रुखाबाद|| सामूहिक विवाह समारोह के आयोजक को गुमराह कर संपन्न पिता ने पुत्री की शादी के नाम पर गरीब कन्याओं को मिलने वाला दहेज का सामान तथा समाज कल्याण विभाग से शादी अनुदान हड़प लिया।

निर्धन वर्ग की कन्याओं हेतु 18 दिसंबर को हुए सामूहिक विवाह समारोह के आयोजक पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल को गुमराह कर एक व्यक्ति ने अपने को गरीब बताते हुए अपनी पुत्री के विवाह का रजिस्ट्रेशन करा दिया तथा निश्चित तिथि पर शादी सम्पन्न भी हो गयी। उसने आयोजक की ओर से गरीब कन्याओं को दिया गया उपहार स्वरूप दहेज का सामान तथा समाज कल्याण विभाग से विवाह अनुदान की मिली 10 हजार रुपये की चेक भी प्राप्त कर ली।

मामले का खुलासा होने पर बहादुरगंज तराई निवासी राजेंद्र श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र भेजकर धोखाधड़ी के इस मामले की जांच कराने तथा गरीबों का हक मारकर हड़पा गया दहेज का सामान व शादी अनुदान की चेक वापस जमा कराने की मांग की है। आरोप लगाया गया कि अपने को गरीब बताने वाले पिता के चार पुत्र कमाने वाले हैं तथा खुद भी अच्छा कमाता है।

उसने अपनी इस पुत्री की शादी रुदायन में तय की थी तथा तिलक में हीरोहांडा मोटरसाइकिल व दहेज का अन्य सामान पहले ही दे दिया था। 18 दिसंबर को जहां पुत्री की शादी सामूहिक विवाह समारोह के मंडप में संपन्न करायी वहीं उसी दिन आवास विकास स्थित अपने रिश्तेदार के यहां शादी के उपलक्ष्य में हजारों रुपये खर्च कर प्रीतिभोज का आयोजन किया था। उन्होंने ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कांशीराम कालोनी के 6 आवास आवंटन निरस्त

फर्रुखाबाद|| कांशीराम कालोनी के 6 आवास आवंटन निरस्त कर दिए गए| कांशीराम आवासीय योजना की टाउनहाल कालोनी में खाली छह आवासों का पूर्व आवंटन निरस्त कर गुरुवार को झोपड़ी में रह रही गरीब महिलाओं को आवंटन पत्र दे दिये गये। वहीं हैवतपुर गढि़या कालोनी में दूसरे दिन की जांच में 61 घरों में ताले लगे मिले, उन्हें नोटिस जारी किये गये।

टाउनहाल कालोनी में खाली 6 आवासों का पूर्व आवंटन निरस्त कर जिलाधिकारी मिनिस्ती एस. ने तीन दिन पूर्व पास ही झोपड़ी में रह रही गरीब महिलाओं को घर देने का आदेश दिया था। परियोजना अधिकारी डूडा जेड ए खान ने बताया कि आवासों का आवंटन महिलाओं के नाम कर दिया गया है। नेत्रहीन महिला गुलनाज को पूर्व में सर्वजन हिताय स्लम योजना में जमीन का पट्टा मिला था। उसका पट्टा निरस्त कर आवास दिया गया है।

परियोजना अधिकारी डूडा ने हैवतपुर गढि़या कालोनी के आवास संख्या 11/164 में बुधवार को बिना अनुमति मकान न खोलने का आदेश लिखा था। इसकी भनक लगने पर आवंटी राजू खान निवासी भीकमपुरा ने दोपहर को पहुंचकर ताला खोल दिया। इस पर परियोजना अधिकारी ने उसे फटकार लगायी। चीनीग्रान के सत्तार खां दिल्ली में रहते हैं, उनके नाम से 8/127 आवास में उनकी बहन रहती मिलीं। परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि दूसरे दिन 61 आवासों की निलंबन कार्रवाई शुरू कर नोटिस जारी किये गये हैं। जिन आधा दर्जन लोगों को आवास खाली करने को तीन दिन का समय दिया गया है, उन्होंने मकान खाली न किया तो पुलिस बल के साथ जबरन कब्जा लिया जायेगा।

कालिंद्री बंद होने से रोडवेज की चांदी

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद से दिल्ली के लिए एकमात्र कालिंद्री एक्सप्रेस १४७२३ व १४७२४ को आज से बंद कर दिया गया| ट्रेन के बंद होने से स्टेशन पहुँचने वाले अनेकों यात्री ठण्ड में काफी परेशान हुए|

कालिंद्री के बंद होने से केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की काफी फजीहत हुयी है| पहले उन्होंने वायदा किया था कि उनके रहते किसी भी कीमत पर इस बार कालिंद्री बंद नहीं होगी| बाद में उन्होंने विकल्प के तौर पर कासगंज अछनेरा होकर दिल्ली तक दूसरी ट्रेन चलवाने का वायदा किया था|

आज कोई दूसरी ट्रेन के न चलने से यह वायदा भी झूंठा सावित हो गया| कालिंद्री के बंद होने से रेलवे स्टेशन तथा आस-पास के बाजारों में सन्नाटा पसर गया| कालिंद्री क चलने से यात्रियों की काफी चहल-पहल रहती थी| व्यापार घट जाने के कारण दुकानदार काफी मायूस हो गए हैं|

रेलवे ने प्रतिवर्ष की तरह २३ दिसंबर से ३१ जनवरी तक कालिंद्री एक्सप्रेस के बंद रहने से रिजर्वेशन भी बंद कर दिए गए थे| उधर दिल्ली की एकमात्र ट्रेन के बंद होने से रोडवेज की चांदी हो गयी है| एआरएम संजीव यादव ने बताया कि दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए आज से ५ अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गयी है| उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या बड़ते ही बसों की संख्या भी बडाई जायेगी| यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी|

बच्चों को भूंखे रखने वाले कोटेदार की शिकायत

फर्रुखाबाद: ब्लाक शमसाबाद की ग्राम पंचायत बघौना में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को भूँखा रखने वाले कोटेदार की शिकायत जिलाधिकारी से की गयी|

ग्राम प्रधान अरविन्द शाक्य उर्फ़ लौहरे गाँव के अजय पाल सिंह जाटव, अनिल कुमार, संतराम आदि के साथ जिलाधिकारी से मिले| प्रधान ने राशन कोटेदार रमेश चन्द्र जाटव के द्वारा राशन न दिए जाने की शिकायत की| बताया गया कि कोटेदार रमेश चन्द्र अधिकांस राशन की कालावाजारी कर लेता है जिसके कारण गाँव वालों को न तो राशन मिलता है और न ही स्कूल के बच्चों को मिड डे मील|

नव निर्वाचित प्रधान लौहरे ने बताया कि रमेश नाम के कोटेदार हैं उनकी राशन की दुकान पूर्व प्रधान इन्द्रसेन चलाते हैं| पूरे साल में दो तीन माह ही बच्चों को भोजन मिला है| बीते माह पूर्व प्रधान ने राशन का दो ड्रम मिट्टी का तेल अपने घर पर उतारा था तब फोन पर एसडीएम व डीएम को सूचना दी थी|

प्रधान ने आरोप लगाया कि शिक्षामित्र विनीता बीते करीब तीन वर्षों में कभी कभार ही स्कूल आईं हैं| वह पूर्व प्रधान राजेश सिंह की चचेरी बहन हैं| करीब तीन वर्ष पूर्व विवाह होने के कारण ज्यादातर ससुराल में ही रहती हैं| शिकायत करके उनका चयन निरस्त कराया गया था लेकिन उन्होंने अपना दोबारा चयन करवा लिया|

हादसे में बसपा नेता के इकलौते पुत्र की मौत से कोहराम

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में बसपा नेता के इकलौते बेटे छात्र शैलेन्द्र की मौत होने से कोहराम मच गया| गुस्साए लोगों ने दुर्घटना करने वाले चालक को मार डालने एवं वाहन को क्षतिग्रस्त किये जाने का भरसक प्रयत्न किया|

थाना कमालगंज बसपा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद भारती का १७ वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र अपने गाँव महरूपुर रावी से बाइक द्वारा कमालगंज जा रहा था| स्वराज इंटर कालेज ककरैया कक्षा १० का छात्र शैलेन्द्र अपरान्ह २ बजे बिना नंबर की बाइक से बुलबुल कोल्ड स्टोरेज के सामने से गुजर रहा था|

उसी समय लाल रंग की जाईलो कार चालक ने शैलेन्द्र के टक्कर मारी दुर्घटना के बाद चालक ने कार को रोकने के बजाय और तेजी से भगाया जिससे कार का पहिया शैलेन्द्र के सिर से निकल गया| सिर फट जाने से छात्र की तुरंत ही मौत हो गई| ग्रामीणों ने प्रयास करके कार को राजीपुर के निकट रोक लिया|

घटना के समय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सक्सेना मुख्यालय थे जो काफी देर बाद थाने पहुंचे| पुलिस ने कन्नौज थाना व कस्बा तिर्वा निवासी अनीस अहमद को हिराशत में लेकर उनकी कार नंबर यूपी ७६ ई / ००९२ कब्जे में ले ली|

दबंगों की प्रताड़ना से पॉलीटेक्निक छात्र भयभीत

फर्रुखाबाद: राजकीय पॉलीटेक्निक फतेहगढ़ के छात्र दबंगों के उत्पीड़न से इतने भयभीत हो गए की उन्होंने आज पुलिस अधीक्षक से भेंटकर सुरक्षा प्रदान किये जाने की फ़रियाद की|

पॉलीटेक्निक अंतिम वर्ष के छात्र राजेन्द्र प्रसाद यादव, रमाकांत मौर्य, विनोद कुमार सरोज, मुनीलाल, अमित कुमार, दीपक गुप्ता, सौरभ तिवारी, अभिषेक कटियार आदि करीब तीन दर्जन छात्र पुलिस कार्यालय पहुंचे| उन्होंने एसपी डॉ के एजिलरशन को शिकायती पत्र देकर दबंगों के उत्पीड़न से मुक्त कराये जाने की फ़रियाद की|

छात्रों ने शिकायत की कि क्षेत्रीय दबंग युवक आयेदिन मारपीट कर धमकाते हैं वह अनुचित मांगों को पूरी करने का दवाव डालते हैं| २० दिसंबर को होली मोहल्ला निवासी सोनू ठाकुर आदि दबंग युवकों ने छात्र दीपक गुप्ता की बेरहमी से पिटाई कर उसकी सोने की चैन भी छीन ली थी, साथ ही यह धमकी दी थी कि यदि शिकायत की तो यहाँ पढ़ने नहीं देंगें|

पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वाशन देते हुए दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई करने का वायदा किया|

प्रधानी चुनाव की रंजिश में संघर्ष, महिलाओं सहित 5 घायल

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के गाँव हुसैनपुर नौखंडा में प्रधानी चुनाव की रंजिश में जमकर संघर्ष हुआ दोनों पक्षों में महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए|

मुकेश कुमार राजपूत परिजनों के साथ अपने घर के पास से गुजर रहे थे इसी बात से गुस्साए पड़ोसी खेत मालिक हरेले प्रधान अशोक बाथम व उनके भाई उमेश ने लाठी, डंडा व टकोरा से हमला करके मुकेश, उसकी बहन मीरा व माँ सुखदेवी को घायल कर दिया| बाद में मुकेश आदि ने अशोक व उनकी पत्नी उर्मिला पर जवावी हमला कर दिया|

पुलिस ने दोनों पक्षों की सूचना दर्ज कर घायलों का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है| मुकेश ने बताया कि हमने अशोक को प्रधानी चुनाव में वोट नहीं दिए थे इसी रंजिश में उन्होंने हमला किया|

फर्जी आवास आवंटन को लेकर दलितों मे संघर्ष

फर्रुखाबाद: मान्यवर काशीराम कालोनी में फर्जी आवास आवंटन कराने की शिकायतों को लेकर गरीब दलित ही आपस में संघर्ष करने पर उतारू हो गए हैं| शिकायत करने गई दलित महिला सुनीता की कचहरी के बाहर ही सरेआम पिटाई कर दी गयी|

वन्धौआ स्थित मान्यवर काशीराम कालोनी में रहने वाली स्वर्गीय रमेश जाटव का पत्नी सुनीता अपनी चार छोटी बच्चियों के साथ शिकायत करने फतेहगढ़ गई| वहां उसकी कालोनी में रहने वाली महिला बबली ने जमकर पिटाई कर दी| सुनीता रोती हुयी बच्चों के साथ पुलिस कार्यालय पहुँची|

पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने घटना की जानकारी कर सूचना दर्ज कराने को कहा| महिला थाने में उसकी सूचना दर्ज कर ली गयी| सुनीता ने बताया आज सुबह डूडा के परियोजना निदेशक ने कालोनी वालों को जानकारी दी कि अवधेश कुमार व उसकी पत्नी बबली ने कई लोगों के विरुद्ध फर्जी ढंग से आवास आवंटन कराने की शिकायत की है|

सुनीता ने आरोप लगाया कि अवधेश व उसकी पत्नी ने फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र लगाकर गलत ढंग से आवास आवंटन कराये हैं| यह लोग रिश्वत न देने पर आवंटन रद्द कराने की धमकी देकर झूंठी शिकायतें करते हैं| अवधेश कई बार छेड़खानी भी कर चुका है| उधर बबली भी कालोनी वालों की शिकायत करने पुलिस कार्यालय पहुँची परन्तु वहां सुनीता को रोता देखकर उलटे पैर वापस लौट गई|

जिलाधिकारी के निर्देश पर डूडा के पीडी ने उन आबंटीयों को नोटिस जारी किये हैं जिसके आवास में ताले लटक रहे हैं| नए सिरे से आबंटीयों की जांच-पड़ताल शुरू होने से उनमे खलबली मच गई है|

डीएम के आदेश पर महिला कर्मचारी की रिपोर्ट दर्ज

फर्रुखाबाद: आज भी सरकारी नौकरी करने वाली महिलायें प्रताड़ित होने के बाबजूद भी सीधे थाने जाने में घबराती हैं|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी सुरेश की पत्नी सुमन कलेक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत हैं| सुमन बीते दिनों ड्यूटी करने गईं थीं| घर पर उनका पुत्र गौरव था| भूसा मंडी निवासी ओमप्रकाश की पत्नी ऊषा देवी पुत्री पिम्मी, रिंकी, मीना रेनू के साथ सुमन के घर गए| वहां से १६ हजार रुपये की नगदी व जेवरात निकाल ले गईं, जाते समय पानी की टंकी, बक्सा, अलमारी आदि कीमती सामान को तोड़-फोड़ कर नष्ट कर दिया|

सुमन ने रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए जिलाधिकारी मिनिस्ती एस को प्रार्थना पत्र दिया| जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली| इंस्पेक्टर सिराज अहमद ने बताया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी|