Home Blog Page 5737

अभूतपूर्व: SP ने बदनाम गिहारों की बस्ती को लिया गोद

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने आज अभूतपूर्व कदम उठाया| उन्होंने शराब बेंचने एवं अपराध करने के लिए बदनाम गिहारों की लकूला बस्ती को गोद ले लिया है| इतना ही नहीं गरीब विधवा १०० महिलाओं को मुफ्त में कम्बल, साड़ी व अनाज भेंट किया|

पुलिस का नाम सुनते ही बस्ती छोड़कर भागने वाले गिहार आज पुलिस अधीक्षक के आने पर काफी खुश थे| एसपी ने गरीब गिहारों से काफी आत्मीयता जताते हुए उन्हें समझाया कि शराब आदि सभी गलत धंधे छोड़कर अन्य कोई रोजगार करें| १००, ५० रुपये के लालच में अपने बच्चों को अपराधी बनाने से रोंके|

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वह डीएम से कहकर बस्ती में विकास कार्य करायेंगें| उन्होंने बताया कि रात में यहाँ से गुजरते समय लोगों की दयनीय हालत देखी थी| बात चीत करने व पैरवी के लिए मुखिया चुनने की सलाह देते हुए चेतावनी दी कि यदि अपराध करोगे तो गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी|

उन्होंने बस्ती को गोद लिए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि अब पुलिस दुश्मन नहीं मित्र है साथ,साथ विकास कार्य करेंगें तहा पीड़ितों को न्याय दिलाएंगे|

उन्होंने विधवा गरीब महिलाओं को सादी,कम्बल व १० किलो गेंहूं की बोरी भेंट की तथा बच्चों में स्कार्फ बांटे| गिहार समाज के विकलांग शिशुपाल आदि ने फूलमालाओं से एसपी का स्वागत किया, तथा उन्हें मिठाई खिलबाई|

शिशुपाल ने कहा कि वोट के समय यहाँ नेता आते हैं और देखकर चले जाते हैं| अशिक्षित होने के कारण हम लोग नोट व शराब में बिक जाते हैं| किसी ने भी हम लोगों के लिए रोजगार के बारे में नहीं सोंचा| अब शराब बेंचकर काफी कमाई कर ली है उन्होंने समाज के लोगों से अब शराब का धंधा बंद करने का संकल्प लेकर अन्य रोजगार करने की सलाह दी|

सीओ सिटी डीके सिसोदिया, इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार, कादरीगेट चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डे, व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, मुजफ्फर रहमानी, मुन्ना लाल गुप्ता, मनमोहन मिश्रा, दिलदार ठेकेदार आदि मौजूद रहे|

गद्दारी करने वाले मिट गये सपा नेता: मुकेश

फर्रुखाबाद: जनक्रांति पार्टी की आज प्रदेश के उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत के सातनपुर मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर बैठक हुई| जिसमे मुकेश राजपूत ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में गद्दारी करने वाले सपा नेता स्वयं मिट गये| उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को विधान सभा के चुनाव की तैयारी के लिए जुटने को कहा|

बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कटियार, महामंत्री डॉ नागेन्द्र शाक्य आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने को कहा| वक्ताओं ने कहा कि यदि जाती समीकरण के हिसाब से प्रभावशाली लोगों से विधान सभा का चुनाव लड़ाया जाए तो कई लोग चुनाव जीत सकते हैं|

पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से समाज का वोट तो मिलता ही है पिछड़ी जातियों का भी थोक में वोट मिलता है| कायमगंज के धन्नासेठ एवं समाजसेवी चन्द्र प्रकाश अग्रवाल उर्फ़ पिक्कू बाबू को भी चुनाव लड़ाए जाने की चर्चा हुई है|

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कार्यकर्ताओं का आपसी प्रेम व विश्वास किसी भी कीमत पर नहें टूटना चाहिए| बैठक में ओमप्रकाश कठेरिया, श्याम बाल्मीकि, लज्जाराम वर्मा, राम आसरे राजपूत, शकुन्तला शाक्य, दीना राजपूत आदि लोग मौजूद रहे|

समस्याओं के लिए लोक समिति ने की कसरत

फर्रुखाबाद: लोक समिति ने पुरानी अम्रतपुर तहसील पर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदर्शन किया धरना-प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह ने समस्याओं के सम्बन्ध में 11 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार अशोक कुमार चन्दौल को सौंपा।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह ने गंगा, रामगंगा की बाढ़ में तबाह हुए किसानों को पुनर्वास व मुआवजा दिलाने, क्षेत्र को स्थाई रूप से बाढ़ मुक्त बनाने के लिए तटबंध बनाने, गरीब किसानों को अगली फसल आने तक मुफ्त राशन, मिट्टी का तेल, चीनी तथा जाड़े से बचने के लिए कंबल वितरित किये जीने की मांग की|

ज्ञापन में बाढ़ पीड़ित क्षेत्र को 14 घंटे विद्युत आपूर्ति किये जाने, बीमारी से बचाव के लिए सचल स्वास्थ्य सेवा, रबी की बुवाई को देखते हुए सस्ती दरों पर खाद, बीज तथा सिंचाई के लिए डीजल मुहैया कराया जाये। मनरेगा के अंतर्गत 100 दिन के बजाय 365 दिन रोजगार दिलाया जाये। फर्रुखाबाद में आलू का कारखाना लगवाये जाने की मांग की गयी|

कालिंद्री के शुरू न होने पर मंत्री सलमान के आवास पर होगा प्रदर्शन

फर्रुखाबाद: नगर के मदारबाड़ी गांधी आश्रम सभागार में सर्वोदय मित्र मंडल की बैठक संपन्न हुई| बैठक में मंडल के महामंत्री लक्ष्मण सिंह एडवोकेट ने कहा कि कोहरा पूरे प्रदेश में पड़ता है लेकिन फर्रुखाबाद से लेकर दिल्ली मार्ग पर चलने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन ही हर बार क्यों बंद की जाती है? यह एक चिंतनीय विषय है इसके लिए यहाँ की आम जनता को एकसूत्र में जुड़ना होगा, तभी इस गंभीर समस्या का हल संभव होगा|

श्री सिंह ने कहा कि सलमान के द्वारा आश्वाशन दिए जाने के बाद भी ट्रेन बंद हो गई| कालिंद्री एक्सप्रेस के बंद होने के कारण क्या रहे हैं इसके विरोध में मंडल के पदाधिकारियों ने सलमान खुर्शीद के आश्वाशन की पुरुजोर निंदा की| कालिंद्री ट्रेन के बंद होने के विरोध में पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि ३१ दिसंबर को फर्रुखाबाद गांधी आश्रम से मंडल के पधाधिकारी पैदल यात्रा कर सलमान खुर्शीद के कायमगंज स्थित आवास पहुंचेगें तथा १ जनवरी को केंद्र सरकार के कारपोरेट एवं अल्प संख्यक राज मंत्री सलमान खुर्शीद के पितौरा स्थित आवास पर शांति पूर्वक आमरण अनशन शुरू करेंगे|

मंडल अध्यक्ष गोपाल बाबू पुरवार ने कहा कि गंगा की स्वच्छता जस की तस बनी हुई है| गंगा स्वच्छता में जिला प्रशासन पूरी तरह ढिलाई बरत रहा है| उन्होंने कहा कि २६ नवम्बर को मंडल द्वारा जिला प्रशासन को गंगा की स्वच्छता एवं विधुत शव गृह बनाने के सम्बन्ध में जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना माँगी है|

रामनगरिया मेले से पहले इलेक्ट्रिक शवगृह का निर्माण नहीं हुआ तो १५ जनवरी से दुर्वाशा ऋषी आश्रम के निकट आमरण अनशन शुरू किया जाएगा|

विद्यानंद आर्य, दिवाकर नन्द दुबे, सोनू मिश्रा, क्रष्ण गुप्ता, राधेश्याम वर्मा ने सामूहिक रूप से कहा कि गंगा के किनारे २ किलोमीटर तक पोलीथीन के स्तेमाल पर प्रतिवंध, मछली मारने पर पूर्ण प्रतिवंध तथा पश्चमी बंधे पर लाइट की वयवस्था किये जाने की मांग की गई|

(अरविन्द शर्मा की रिपोर्ट)

विश्वकर्मा समाज ने ज्ञानी जैल सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद: उतर प्रदेश विश्वकर्मा महा सभा फर्रुखाबाद इकाई के पदाधिकारियों द्वारा आज नगर के रेलवे रोड स्थित नगर अध्यक्ष के आवास पर पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह की १६ वीं पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई| सभा की अध्यक्षता सीताराम शर्मा एवं संचालन ओमप्रकाश शर्मा द्वारा किया गया|

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह एक महान व्यक्ति थे| वह समाज के कुल गौरव शाली विश्वकर्मा वंश के रामगढ़िया समाज के थे उनका जन्म ५ मई १९१६ को पंजाव प्रान्त के ग्राम संधवा में हुआ था|

वह अपनी माता से बहुत प्रेम करते थे २३ मार्च १९९१ को जब भारत के सपूत भगत सिंह, सुखदेव. और राजगुरू को फांसी दी गयी तो उनके दिल में ब्रिटिश सरकार के प्रति नफरत पैदा हो गयी और वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ इस लड़ाई में कूद पड़े|

अरुण पाल शर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के कुलगौरव की इस अपूर्णीय क्षति को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता है| हमें उनके आदर्शो की सीख लेकर अपने समाज की एक जुटता, शिक्षा और राजनीति में पूर्ण भागीदारी रखनी होगी तभी हमारा समाज बुलंदियों को छू सकेगा|

महिला जिला अध्यक्ष वीना शर्मा ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा व अच्छे संस्कार देने की अपील की| नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि समाज में एक जुटता लाये तभी हमारा समाज दिन प्रति दिन आगे बढेगा| इस मौके पर रामबली शर्मा, रामलडैते शर्मा, अनुराधा, माही, मुन्ना, गुड्डी, सीमा, कृष्णा, रामरानी, उमेश, मुकेश सहित शर्मा समाज के लोग उपस्थित रहे|

( अरविन्द शर्मा की रिपोर्ट )

महोत्सव की तैयारी में नगर पालिका ने ताकत लगाई

फर्रुखाबाद: १४वे फर्रुखाबाद महोत्सव २०१० को सफल बनाने के लिए नगर पालिका ने पूरी ताकत लगा दी है| नगर पालिका के कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर अनिल ढींगरा ने नगर पालिका कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि महोत्सव के उदघाटन तिथि २६ दिसमबर से पूर्व आयोजन स्थल पटेल पार्क एवं वहां आने-जाने वाले मार्ग की बेहत ढंग से मरम्मत एवं सफाई हो जानी चाहिए|

आला अधिकारियों के भय से आज अवकाश के दिन भी नगर पालिका के सिविल इंजीनियर अमित कुमार शर्मा, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक डॉ गुप्ता, स्वास्थय निरीक्षक जगदीश सिंह, सफाई प्रभारी श्याम बाबू वर्मा, सफाई नायक विनय आदि कर्मचारी पटेल पार्क में डटे रहे|

कर्मचारियों ने पटेल पार्क को समतल करने एवं डिजाईनदार ईंटें लगाने के लिए पूरी गैंग व सफाई कर्मचारियों की फ़ौज लगा दी है|

बच्चों ने न्यू ईयर की आकृतियों में भर दिए रंग

फर्रुखाबाद:चौदहवे फर्रुखाबाद महोत्सव की न्यू ईयर ग्रीटिंग एवं रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आज पटेल पार्क में आयोजन किया गया|

छात्रा अक्षरा शर्मा, वैष्णवी वर्मा, सुरभि गोश्वामी, कोमल वर्मा, निशा शर्मा, स्वाती वर्मा आदि छात्राओं ने न्यू ईयर ग्रीटिंग के बनाने के लिए पेन्सिल सी विभिन्न प्रकार की आकृतियाँ कुरेदी| फिर उनमे हरे, लाल, पीले रंग भर दिए तो बहुत सी आकृतियाँ आकर्षक दिखने लगीं|

साफ्टेक कम्पुटर के निदेशक शिवम् गुप्ता, मैनेजर सचिन सिंह ने प्रतियोगिता सम्पन्न कराई|

मसीह समाज ने यीशु से गरीबी मिटाने की प्रार्थना की

फर्रुखाबाद: मिशन कम्पाउंड में क्रिसमस डे बड़ी धूम-धाम से मनाया गया| मसीह समाज ने यीशु से पूरे विश्व में गरीबी मिटाने के लिए प्रार्थना की|

फादर किशन मसीह ने मिशा चर्च कम्पाउंड में यीशु मसीह की प्रार्थना कराई| कई बच्चों को ३२वा कराया|

इस दौरान शिशुओं को गोद में लेकर पानी से उनके माथे पर क्रास का चिन्ह बनाया उन्हें यीशु का आशीर्वाद मिलने की कामना करते हुए यीशु के वफादार सिपाही बनने को कहा|

फादर मसीह ने कहा की विश्व में आतंकबाद, उग्रवाद एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है कोई भी कार्य सही ढंग से नहीं हो रहा है गरीबी मुंह फैलाए है| ऐसे माहौल में किस तरह क्रिसमस डे मनाया जाए| उन्होंने कहा की हमें दूसरों की भलाई के लिए जीना चाहिए लेकिन इसके ठीक विपरीत कार्य करते हैं| उन्होंने यीशु के बताये मार्ग पर चलने का आवाहन किया|

जेए मसीह डॉ आशा जोयल, अनिल प्रसाद, जुलियस लाल, सोलोमन दयाल, डॉ पी कुजूर, डॉ निर्मल पी कुजूर, एलिस दयाल, एविल किल्शन आदि मौजूद रहे|

नगर के सिटी चर्च एवं रखा चर्च में भी क्रिसमस डे बड़ी धूम-धाम से मनाया गया| इस दौरान सांताक्लाज व क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहे|

RTE के खिलाफ निजी स्कूल, गरीबों को नहीं देगें कोटा

शिक्षा का अधिकार कानून के खिलाफ निजी स्कूल एकजुट हो गए हैं। उन्होंने ऐलान किया कि वे किसी भी हालत में आरटीइ के तहत 25 फीसदी गरीबी कोटा लागू नहीं करेंगे। सरकार ने जबरदस्ती की तो स्कूल बंद कर चाबी सरकार को सौंप देंगे। देश भर के निजी स्कूल के प्रतिनिधि इंडिया इस्लामिक सेंटर में शुक्रवार को आयोजित पंचायत में आरटीइ के तहत लागू 25 फीसदी गरीबी कोटे पर बोल रहे थे।

सरकार पर बरसे स्कूल प्रबंधकनिजी स्कूल के प्रबंधकों ने कहा कि सरकार गरीब बच्चों को शाम की शिफ्ट में पढ़ाने की व्यवस्था करे। इसके लिए स्कूल संसाधन व भवन भी देने को तैयार है। लोगों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी सरकार की है और सरकार को चाहिए कि अपने स्कूलों की संख्या, उसकी क्षमता, व्यवस्था बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाए। बीते दस सालों से दिल्ली में दस फीसदी स्कूल नहीं खुले हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर केवल निजी स्कूलों के भरोसे सरकार आरटीइ क्यों लागू करना चाहती है?

दो सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई कोई भी योजना खराब नहीं होती है। अगर इससे परेशानी है तो स्कूल अपना पक्ष रखने का हकदार हैं।

गैंग रेप के बाद महिला की पति के सामने हत्या

इटावा|| वीरपुर गांव में तीन दरिंदों ने एक महिला से सामूहिक बलात्कार के बाद उसके पति के सामने ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह दिल दहला देने वाली घटना कल घटी।

तीन लोग दीपू नट के घर घुस गए। तीनों ने दीपू को बंधक बना लिया और उसकी पत्नी के साथ बलात्कार किया। बाद में उन्होंने महिला की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही है।