Home Blog Page 5736

प्रतियोगिता में अब्बल ७ मुस्लिम बच्चे पुरस्कृत

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ डॉक्टर अनवार मोहम्मद खां के आवास पर आयोजित एजुकेशन मूबमेंट सोसायटी की वैठक में प्रतियोगिता में अब्बल आने वाले ७ बच्चों को पुरस्कृत किया गया| बैठक में शमी उल्ला सिद्दीकी, साकिर अली, मजहर मोहम्मद खां ने कहा कि बच्चो को अधिक से अधिक संख्या में ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर हर समय प्रतियोगी परख शिक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए|

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण आवश्यक है वरना भ्रष्टाचार परवान चढ़ रहा है| पिछले दिनों अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर मुस्लिम बच्चो से प्रतियोगी शिक्षा की तैयारी के लिए फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर स्थापित करने का आवहन किया गया था|जिसका हम सभी अल्पसंख्यक तहे दिल से सम्मान करते है|

डॉक्टर अनवार मोहम्मद ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को पढ़ाई के मामले में पीछे माना जा रहा है| उन्हें अपनी मेहनत से इस कहाबत को झुठलाना है बैठक के दौरान ७ सितम्बर को ब्लू बेल में संपन्न हुई प्रतियोगिता में स्थान पाने बाले ७ हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मोहम्मद आफताव, आमिर अहमद, फैजी, कुमारी मुस्कान, आतिफ मोहम्मद, फैजान, पैयजा आमरीन,आदि को प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिया गया| बैठक में तमाम अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उपस्थित रहे| जिसकी अध्यक्षता डाक्टर अनवार मोहम्मद एवं संचालन अफजल हुसैन ने किया|

माया परेशान! बार बालाओं संग ठुमके लगाने वालों का क्या करें?

लखनऊ|| लखनऊ में एक सरकारी कार्यक्रम में बार डांसर्स के ठुमके देखना कुछ अफसरों को तो भारी पड़ गया क्योंकि खबर मायावती तक पहुंची और उन्होंने कार्रवाई कर डाली। बात माया की राजधानी की थी इसलिए खबर पहुंचने में देर भी नहीं लगी। माया का गुस्सा इस बात पर ज्यादा था कि कार्यक्रम एक दलित नेता की याद में था।

कार्रवाई करने के बाद माया के पास ऐसी कई रिपोर्ट आ गईं जिनमें बताया गया कि हमारे इलाके में भी नेताजी को इसी तरह याद किया गया। बार डांसर्स के ठुमकों और शराब की बोतलों के साथ याद करने के कई उदाहरण बताए गए। मेरठ से लेकर दौराला तक और मुजफ्फरनगर से लेकर लखार तक बार डांसर्स जमकर नाचीं।

अब माया परेशान हैं कि आखिर कहां-कहां कार्रवाई करें। इससे भी बड़ी मुश्किल यह कि अधिकतर शिकायतें बहुजन समाज पार्टी के नेताओं से जुड़ी हुई हैं। अफसर हों तो माया कार्रवाई भी कर दें लेकिन अपने ही नेताओं पर कैसे कार्रवाई करें।

2011 में महंगाई बनेगी बड़ी मुसीबत

साल 2010 के दौरान मिलाजुला कर पूरे साल ही आम लोगों पर महंगाई ने खूब सितम ढ़ाया है। और माना जा रहा है कि नया साल यानी 2011 भी महंगाई की ही सौगात लेकर आने वाला है। पेट्रोल महंगा हो चुका है। सब्जियां भी आम लोगों की पहुंच से बाहर हो चुकी हैं। और माना जा रहा है कि आने वाली 30 तारीख को डीजल और रसोई गैस की कीमत में भी इजाफा हो जाएगा।

इन तमाम चीजों के साथ ही नकदी की कमी और ऊंची महंगाई दर के कारण अगले साल कर्ज और महंगा हो सकता है। यह कहना है देश के प्रमुख उद्योग चैंबर एसोचैम का। ऐसोचैम के मुताबिक महंगाई अभी और बढ़ेगी। ऐसे में रिजर्व बैंक अगले महीने की 25 तारीख को पेश होने वाली मौद्रिक नीति की तिमाही समीक्षा में प्रमुख दरें बढ़ा सकता है।

एसोचैम के अध्यक्ष दिलीप मोदी ने उम्मीद जताई कि अगली मौद्रिक समीक्षा में आरबीआइ कड़ा रुख अपना सकता है। कर्ज में हो रही तेज वृद्धि के कारण पूंजी पर दबाव का माहौल बन रहा है। वर्ष 2011 के दौरान इस वजह से नकदी की कमी हो सकती है।

बेरोजगार बीएड शिक्षक मानदेय पर भी नौकरी को तैयार

फर्रुखाबाद: प्रशिक्षित स्नातक बेरोजगार शिक्षक संघ ने आज दोपहर क्रिश्चियन इंटर कालेज में बैठक कर समस्याओं एवं भावी  रणनीति पर विचार विमर्श किया भुखमरी की कगार पर पहुच जाने के कारण बीएड शिक्षक अब मानदेय पर भी शिक्षण कार्य करने को तैयार हो गए है|

सूबे में लाखों पद रिक्त होने के बाबजूद भी बीएड बेरोजगार शिक्षकों को नौकरी पर न लिए जाने के मामले में बसपा सरकार को दोषी ठहराते हुए उदासीनता के लिए मुख्यमंत्री मायावती की घोर निंदा की गई| बैठक में कहा गया कि सरकार पहले सभी बेरोजगार बीएड शिक्षको को नौकरी में समायोजित करें इसके बाद ही शिक्षा मित्रों को नियमित शिक्षक घोषित किया जाए|

शिक्षकों ने कहा कि हाईकोर्ट में चल रहे ३ जनवरी को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई के मुक़दमे में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है| बर्ष २००७ से मुकदमा लड़ने के कारण शिक्षको का धैर्य जबाब देने लगा है| बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश पाण्डेय, रमाकांत, राकेश बाजपेई, सुनील कुमार सिंह, धीरज कुमार,सुभाष वर्मा, विवेक चन्द्र, निरपेन्द्र पाल, कर्मवीर, गजेन्द्र सिंह, संदीप, द्रगपाल, वेदराम, अनिल यादव आदि बेरोजगारों ने भाग लिया|

पीयूष दादरी वाला ने की नई खोज, दमदार अंक ९

फर्रुखाबाद: दुनिया की पहली मिररइमेज पुस्तक ” श्रीमद भागवत गीता ” के सभी १८ अध्यायों और ७०० श्लोकों को हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखकर वर्ल्ड रिकार्ड व एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा एक इतिहास बना चुके पीयूष दादरी वाला ने एक नया कारनामा कर दिखाया है|

ग्रेटर नोयडा में यांत्रिक इंजीनियर एवं बहुराष्ट्रीय कंपनी में तैनात दादरी वाला की पुस्तक ” गणित एक अध्यन” प्रकाशित हो चुकी है| जिसमे उन्होंने स्वयं द्वारा सिद्ध किये गए कई नए तरीके इजाद किये हैं| उन्होंने पास्कल त्रिभुज पर कार्य किया और और उस त्रिभुज के बारे में कई विशेषताएं पता लगाईं|

उन्होंने बताया की जो हम लोग पाईथागोरस प्रमेय व पिरामिड में जो गिनती १ से ९ तक करते हैं वो गलत है| उन्होंने बताया कि इस गिनती को शून्य से शुरू होकर ९ तक जानी चाहिए| दादरी वाला ने गणितीय विधि से यह भी सिद्ध किया है कि पिरामिड वाकई असीम ऊर्जा प्रदान करने वाला स्थान है|

उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण खोज में समकोण त्रिभुज को नया नाम समान्तर श्रेणी समकोण त्रिभुज दिया है| उन्होंने कहा कि ९ अंक पर ही यह दुनिया निर्भर है| इस अंक को वह आईन्सटीन के समीकरण E=mc2 से जोड़ते हैं| उन्होंने बताया कि ९ ही देवियाँ है, ९ ही गृह है, और ९ ही पियूष नियतांक है|

उन्होंने इस तथ्य का उदाहरण भी दिया-

२४ व ३१ अब इनको हम ४ तरीकों से लिख सकते हैं जैसे-

24 x 31 = 744
24 x 13 = 312
42 x 31 = 1302
42 x 13 = 546

उदाहरण नंबर २-

1302 – 744 = 558 = 5 + 5 + 8 = 18 = 1 + 8 = 9
1302 – 546 = 756 = 7 + 5 + 6 = 18 = 1 + 8 = 9
1302 – 312 = 990 = 9 + 9 + 0 = 18 = 1 + 8 = 9
744 – 546 = 198 = 1 + 9 + 8 = 18 = 1 + 8 = 9
744 – 312 = 432 = 4 + 3 + 2 = 9
546 – 312 = 234 = 2 + 3 + 4 = 9

इस उदाहरण में अलग-अलग अंकों का योग हमेशा ९ ही आयेगा|

पियूष दादरी वाला ने ऐसे कई उदाहरण दिए जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं|

संग्रह के शौक़ीन पियूष दादरी वाला

* गणित एक अध्यन व इजी स्पेलिंग्स पुस्तकों के रचयिता यांत्रिक इंजीनियर, कार्टूनिष्ट पियूष दादरी वाला संग्रह के शौक़ीन भी हैं| उनके पास विभिन्न पुरानी वस्तुओं का संग्रह है जिनका १९८२ से एकत्र कर रहे हैं|

पियूष दादरी वाला ने बताया कि हमारे पास दुर्लभ डाक टिकट, सिक्के, प्रथम दिवस आवरण, २५०० पैन, माचिस, सिगरेट, भारतीय नोट व विभिन्न देशों के नोट, विश्व प्रसिद्द लोगों के आटोग्राफ आदि अनगिनत संग्रह है| उन्होंने बताया कि वह इस संग्रह को संग्रहालय के रूप में स्थापित कर राष्ट्र को समर्पित करना चाहते हैं|

शूटर बीएसपी नेता अल्लारक्खा पुलिस शिकंजे में

फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अल्लारक्खा ने रुपयों के लेन-देन के विवाद में अपने खासम ख़ास दोस्त को मार डालने के लिए उसके ऊपर ही गोली चला दी| दोस्त तो वाल-वाल बच गया परन्तु अल्लारक्खा को पुलिस ने दबोच लिया|

थाना कमालगंज के ग्राम सरायमेदा निवासी बसपा नेता अल्लारक्खा तथा मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी बजरंगी गुप्ता साझे में ठेकेदारी करते थे| बजरंगी गुप्ता के लाखों रुपये अल्लारक्खा पर बकाया हो गए| बजरंगी बीते कई महीनों से रुपयों के लिए अल्लारक्खा से तगादा करते थे|

अल्लारक्खा रुपये देने का वायदा तो कर देते थे परन्तु उस तिथि पर रुपये नहीं देते थे| इसी बात से गुस्साए बजरंगी गुप्ता ने आज सायं ६:३० बजे नगर कमालगंज में चंदा फ़ौजी ट्रांसपोर्ट के निकट सरेआम तगादा कर दिया| इसी बात को लेकर दोनों लोगों में काफी विवाद हुआ बेईज्जती होने के कारण अल्लारक्खा ने मार डालने के लिए बजरंगी पर पिस्टल से गोली चला दी|

बसपा विधायक ताहिर हुशेन सिद्दीकी के समर्थक बजरंगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी| पुलिस अल्लारक्खा को पकड़ ले गई|

नगर निकाय मतदाता सूची के पुनिरीक्षण का कार्यक्रम घोषित

फर्रुखाबाद: राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट मिनिस्ती एस. ने अधिसूचना जारी करके जिले की समस्त नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय वार / वार्ड वार अंशत: विस्तारपूर्वक पुनरीक्षण हेतु संगणकों, पर्यवेक्षकों, सेक्टर आफीसरों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्तियां 26 से 30 दिसम्बर तक, कार्य क्षेत्र आवंटन एवं तत्संबंधी जानकारी देना 31 दिसम्बर से 4 जनवरी तक तथा प्रशिक्षण 5 जनवरी से 9 जनवरी के मध्य होगा। 10 जनवरी से 8 फरवरी तक संगणक द्वारा घर-घर मतदाता सूचियों का सत्यापन किया जाएगा, 9 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रारूप नामावलियों की पांडुलिपि तैयार की जाएगी तथा एक मार्च से 31 मार्च तक सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।

मतदाता सूचियों का निरीक्षण एवं उस पर आपत्तियां व दावे 7 अप्रैल तक प्राप्त कर 29 अप्रैल तक उनका निस्तारण किया जाएगा। 19 मई तक पूरक सूचियों की तैयारी व कम्प्यूटरीकरण के बाद 20 मई से 30 मई तक जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत अपीलों का निस्तारण होगा। एक जून को जन सामान्य के लिए मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

दूसरे दिन भी भूंख-हड़ताल पर रहे जेल के बंदी

फर्रुखाबाद: जिला कारागार में घटिया भोजन मिलने, अवैध वसूली व अभद्र व्यवहार से नाराज बंदी दूसरे दिन भी भूंख हड़ताल पर रहे| नगर मजिस्ट्रेट हरीशंकर ने जेल जाकर मामले की जांच-पड़ताल की|

बीते दिन जेल की बैरिक संख्या 5, 6 व 7 के बंदियों ने खाने की गुणवत्ता खराब होने, मुलाकात में वसूली, कैंटीन में उपलब्ध खाद्य पदार्थो की बिक्री बढ़ाने के लिए जानबूझकर खाने का वितरण विलंब से करने के विरोध में भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। प्रत्येक बैरिक में साठ से अधिक बंदी हैं।

नगर मजिस्ट्रेट हरीशंकर जिला जेल में जांच पड़ताल करने के बाद बताया कि जेल प्रशासन ने व्यवस्था को सुधारने के लिए बाहर से खाने को अंदर लाने व निर्धारित से अधिक संख्या में मुलाकात पर रोक लगा दी है, जिस कारण बैरिक संख्या 5, 6 व 7 के कैदियों ने कल शाम खाना लेने से इनकार कर भूख हड़ताल का ऐलान किया था, लेकिन आज पूछताछ में पता चला कि बैरिक संख्या नौ के दबंग कैदी ने मनमानी जारी रखने के लिए बैरिक संख्या 5, 6 व 7 के कैदियों को भड़काकर खाने का बहिष्कार कराने की कोशिश की थी।

जिस कारण अब कैदियों के बीच दो फाड़ हो गये हैं, इसलिए आधे कैदियों ने भूख हड़ताल में शामिल होने से ही इनकार किया है। मेरी उपस्थिति में सभी कैदियों ने खाना खाया है। विवाद खड़ा करने वाले कुछ बंदियों को चिह्नित कर लिया गया है। शीघ्र ही उन्हें दूसरे बैरिकों में स्थानांतरित कर समस्या का निदान किया जायेगा। वार्तालाप के दौरान जेल अधीक्षक कैलाश चंद्र भी मौजूद थे|

कब्जा हटवाने गए लेखपाल को राइफल से धमकाया

फर्रुखाबाद: परिषदीय विद्यालय की भूमि से दबंगों का कब्जा हटवाने गये लेखपाल को पुलिस के सामने ही राइफल दिखाकर धमकाया गया|  भयभीत लेखपाल सुशील कुमार ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध तहरीर दी।

अंबेडकर गांव सियापुर में सरकारी भूमि पर दबंगों का कब्जा है|  उपजिलाधिकारी अनिल ढींगरा के निर्देश पर सियापुर स्थित गाटा संख्या 190 के रकवा 0.065 हेक्टेअर से अवैध कब्जा हटवाने लेखपाल सुशील कुमार गया था| तभी गांव के ही राजेंद्र, सुरेंद्र, जितेंद्र, सतेंद्र, पवन व जीतू आ गये। लेखपाल पुलिस बल की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कर रहा था। दबंग राइफल तानकर गालीगलौज कर अभद्रता करने लगे। लेखपाल ने बताया कि उपरोक्त भूमि अभिलेखों में विद्यालय की सुरक्षित भूमि है। आरोपी पशुओं की चरनी बनाकर तथा कूड़ा डालकर कब्जा किये हैं। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र व सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया है।

बेरहम युवती ने रंजिश में मासूम को छत से फेंका

फर्रुखाबाद: मकान मालिक की बदमिजाज दबंग बेटी ने रंजिश के कारण किरायेदार के ५ वर्षीय बेटे को दो मंजिले से फेककर मार डालने का असफल प्रयास किया है| गंभीर रूप से घायल बालक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

जीतेश कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला राजन निवासी सुनील कुमार जाटव का ५ वर्षीय पुत्र है| जीतेश के दोनों पैरों की हड्डी टूट गई है| होश आने पर जीतेश ने मकान मालिक ओमप्रकाश की युवा पुत्री संध्या का नाम लिया है कि उसी ने पैर पकड़कर छत से फेंका है|

बेबर रोड पवन कोल्ड के निकट साइकिल मरम्मत दुकानदार सुनील ने बताया कि वह दुकान पर था पत्नी कमरे के नीचे थीं सायं ४ बजे पुत्र जीतेश छत पर था उसी समय वह नीचे घायल पड़ा मिला| सुनील ने बताया कि संध्या मेरी पत्नी रीना को बदनाम करने के लिए उसके नाम से लव लेटर लिखकर मकान में फेंकती रही| एकदिन उसने मुझे फोन पर बताया कि मेरी साली मर गई है तुरंत कानपुर चले आओ| जांच-पड़ताल करने पर वह फोन नंबर संध्या की बड़ी ऐटा में व्याही बहन सोनी का निकला|

परेशान सुनील ने बताया कि वह घटना की रिपोर्ट दर्ज कराकर बेटे की जिन्दगी बर्वाद कने वाली संध्या को सजा दिलवाएगा| संध्या के पिता लखनऊ किसी बैंक में कर्मचारी हैं|