Home Blog Page 5735

प्रेम प्रसंग की रंजिश में युवक की ले ली जान

फर्रुखाबाद: प्रेम करने की रंजिश में युवक गौरव पाल उर्फ अडबानी की बीती रात गला घोट कर हत्या कर दी गई| कादरीगेट चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार पाण्डेय ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है|

नगर के मोहल्ला कछियाना लिंजीगंज निवासी आनंद कुमार पाल के १९ वर्षीय पुत्र राजगौरव ने सपने में भी नहीं सोंचा था कि वह कल का सूरज तक नहीं देख पायेगा| उसका शव आज सुबह लकूला उद्धान विभाग की नर्सरी के किनारे सड़क की खाई में पड़ा देखा गया| उसकी गर्दन पर निशान देखे जाने से अनुमान लगाया गया कि उसकी गला घोट कर ह्त्या कर दी गई| उसकी नाक व सिर आदि पर चोटों के निशान पाए गए|

अविवाहित राज अंगूरी बाग़ में छपाई का काम करता है| बताया गया है कि उसका किसी लडकी से प्रेम प्रसंग चल रहा था प्रेम प्रसंग के कारण ही उसका रोडबेज बस स्टेशन के इलाके के युवको से झगड़ा हो गया था| बीती रात राज गौरव को उन युवको ने तलाश भी किया था|

राज गौरव को रात १० बजे मोहल्ले में नशे में देखा गया| वह घर से यह कहकर आया था कि दावत खाने जा रहा है| अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने मामले की जाँच-पड़ताल की|

कछियाना के एक युवक ने बताया कि राज गौरव का मोहल्ले के ही सीमा नामक युवती से प्रेम चल रहा था| सीमा की सहेली निशी का भाई दिलीप भी सीमा से प्रेम करने लगा इसी बात को लेकर दोनों में मन-मुटाव हो गया था|

मोहल्ले के परचून दुकानदार रविपाल ने बताया कि कल शाम ही राज गौरव ने बताया था कि उसने एक युवक की काफी पिटाई कर दी है उससे खतरा हो गया है| राज गौरव का मोबाइल फोन गायब है जिसकी काल डिटेल एवं सर्विलांस पर लगाये जाने से हत्याकांड के रहस्य से पर्दा उठने की संभावना व्यक्त की गयी है|

भगवान राम भाजपा का मुद्दा नहीं बल्कि आस्था है: करुणा

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करुणा शुक्ला ने आज यहाँ कहा कि भगवान राम पार्टी का कभी मुद्दा नहीं रहा राम में आस्था विश्वास है| सभी भारतवासी चाहतें हैं कि भगवान राम जहां पैदा हुए वहीं पर उनका भव्य मंदिर बने|

श्रीमती शुक्ला ने आज दोपहर लोहाई रोड स्थित भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ रजनी सरीन के आवास पर पत्रकारों के समक्ष विचार व्यक्त किये| उन्होंने कहा कि आतंकवाद की कोई जाति नहीं है लेकिन केंद्र सरकार के मंत्री आतंकवाद की व्याख्या बदलकर आतंकवादियों को पनाह देने वाले देश पकिस्तान की मदद कर रहे हैं|

उन्होंने देश में महंगाई के कारण ही आत्म हत्याओं का सिलसिला बढ़ने का दावा किया| एनडीए सरकार के कार्यकाल की वाहवाही करते हुए उत्तर प्रदेश में बढ़ रही मिलावट खोरी की घटनाओं के लिए मायावती सरकार को जिम्मेदार ठहराया| उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह से पूंछा है कि वह सैफई महोत्सव में भारतीय संस्कृति की धज्जियां उड़ाकर अश्लील न्रत्य करवाकर जनता को क्या सन्देश देना चाहते हैं?

भाजपा नेता ने स्वीकार किया कि उत्तर प्रदेश में संगठन काफी कमजोर है| उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए ही तीन नेताओं को लगाया गया है| पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के द्वारा भाजपा को ठेंगा दिखाए जाने के मामले में उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर कभी भी उमा की चर्चा नहीं हुई है| उमा के भाजपा में आने की चर्चा के लिए मीडिया को दोषी ठहराया|

वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, डॉ रजनी सरीन, डॉ भूदेव राजपूत, सत्यपाल सिंह, आदित्य मिश्रा, मीरा सिंह, चित्रा अग्निहोत्री, सुमन राठौर आदि मौजूद रहे| डॉ रजनी सरीन ने यह कहकर सभी को चकित कर दिया कि करुणा जी पूर्व प्रधान मंत्री अटल विहारी बाजपेयी के बड़े भाई की पुत्री हैं| श्रीमती शुक्ला कश्मीर से आकर बीती रात डॉ रजनी सरीन के आवास पर ठहरीं|

जब घना हो कोहरा तो ऐसे करें ड्राइविंग

हाई बीम नहीं
कोहरे में हेडलाइट्स को कभी भी हाई बीम पर न रखें। ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती है और कुछ नजर नहीं आता। हेडलाइट्स

हमेशा लो बीम पर रखें। इससे न सिर्फ आपको देखने में आसानी होगी, बल्कि सामने वाले को भी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा।

सड़क का किनारा देखें
घने कोहरे में चलने का सबसे अच्छा तरीका है, सड़क के बाएं किनारे को देखकर उसके साथ-साथ चलते रहें। इससे गाड़ी एक सीधी दिशा में बिना इधर-उधर भटके चलती रहेगी। कुछ बड़ी सड़कों पर पीले रंग की लाइनें भी होती हैं। सड़क के किनारे के साथ बनी पीली लाइन को फॉलो करके भी चल सकते हैं। सड़के के बीचोबीच न चलें।

इंडिकेटर जल्दी
कोहरे में चलने का अच्छा तरीका है कि आगे वाली कार या बस वगैरह के पीछे अपनी गाड़ी लगा दें। आम दिनों के मुकाबले थोड़ी ज्यादा दूरी बनाए रखें, ताकि इमरजेंसी में ब्रेक लगाने के लिए वक्त मिल जाए। कोहरे में सड़कें भी गीली रहती हैं इसलिए ब्रेक के लिए ज्यादा दूरी रखना अच्छा रहता है। अगर कहीं मुड़ना है तो काफी पहले से इंडिकेटर दे दें जिससे दूसरी गाडि़यों को टाइम मिल जाए।

खुद को दिखाना भी जरूरी
आमतौर पर लोग यह सोचते हैं कि कोहरे में ज्यादा साफ कैसे देखा जाए, लेकिन यह देखना भी उतना ही जरूरी है कि आप को भी सड़क पर चलने वाले दूसरे गाड़ी वाले अच्छी तरह देख सकें। कुछ लोग कोहरे में हेडलाइट्स बंद करके सिर्फ फॉग लाइट्स जला लेते हैं। यह खतरनाक हो सकता है क्योंकि दूर से आने वाले को फॉग लाइट्स दिखाई नहीं देतीं, जबकि लो बीम पर जली हेडलाइट्स को दूसरे ड्राइवर्स आसानी से देख सकते हैं।

फॉग लैंप में इनका रखें ध्यान

-फॉग लैंप्स हेडलाइट्स की तरह ज्यादा दूर तक रोशनी नहीं फेंकते। इनसे निकलने वाली रोशनी कम दूरी तक जाती है, लेकिन ज्यादा वाइड एरिया कवर करती है। फायदा यह होता है कि फॉग लैंप की रोशनी इस तरह से सड़क पर फैलती है कि घने कोहरे के बीच भी गाड़ी के आगे का रास्ता दिखता रहता है।
– फॉग लाइट्स को हमेशा कार के बंपर में नीचे की ओर फिट करवाना चाहिए। इसका फायदा यह होता है कि लाइट्स सड़क के करीब रहती हैं जिससे घने कोहरे के वक्त कार के आगे की सड़क ज्यादा साफ दिखाई देती है। कारों के हाईएंड मॉडलों में ये पहले से ही हेडलाइट के नीचे फिट होती हैं और निचले वैरियंट्स में इन्हें लगाने की पहले से ही जगह छोड़ी गई होती है।
– कुछ लोग अपनी कारों और जीपों के ऊपर फॉग लाइट्स लगवा लेते हैं , लेकिन इससे कोहरे में कोई फायदा नहीं मिलता। ऊपर लगी लाइटों से ड्राइवर को तो देखने में कोई मदद नहीं ही मिलती लेकिन सामने से आने वाली गाडि़यों के ड्राइवरों को जरूर सामने का कुछ भी दिखना बंद हो जाता है।

क्रिश्चियन कालेज में चल रहा है अवैध कोचिंग सेंटर

फर्रुखाबाद: शहर के क्रिश्चियन इंटर कालेज में अवैध रूप से प्राईवेट कोचिंग सेंटर को धड़ल्ले से चलाया जा रहा है| कहने को प्रशासन अवैध कोचिंग सेंटरों की निगरानी कर संचालक अध्यापकों के विरुद्ध कार्यवाही करने की खानापूरी करता है| जबकि असलियत में दर्जनों स्थानों पर चोरी छिपे कोचिंग सेंटर चलाये जा रहे हैं|

आज अवकाश के दिन क्रिश्चियन इंटर कालेज के दो कक्षों में सैकड़ों छात्रों की परीक्षा कराई गई| छात्रों ने बताया कि उनसे प्रतिमाह ८०० रुपये लिए जा रहे हैं| मजे की बात तो यह है कि दनो कक्षों के छात्रों को मात्र एक शिक्षक ही परीक्षा ले रहा था|

शिक्षक ने अपना नाम जितेन्द्र कटियार आवास विकास कालोनी निवासी बताया| जितेन्द्र ने बताया कि वह कक्षा ९ से १२ तक के ७० छात्रों की परीक्षा ले रहे हैं| एक विषय पर १५० रुपये मासिक फीस लेते है और कई वर्षों से इसी तरह इस कालेज में अपने बच्चों की कोचिंग का टेस्ट लेते हैं|

कालेज के गेट पर चौकीदार मनोज कुमार खासकर छात्रों की साईकिलों की रखवाली के लिए मौजूद रहा| कालेज के प्रधानाचार्यं एस बिल्किंशन ने बताया कि यह कोचिंग सेंटर पूर्व प्रधानाचार्य जान नॉक्स के समय से चला आ रहा है| कोचिंग चलाने वाले प्रतिवर्ष १५०० रुपये की रसीद कटवाते हैं|

डीएम ने फर्रुखाबाद महोत्सव का शुभारम्भ किया

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने पटेल पार्क में फीता काटकर चौहदवा फर्रुखाबाद महोत्सव का शुभारम्भ किया|

दीप प्रज्वलित करने के बाद मिनिस्ती एस ने कहा कि मुझे बड़ी खुशी है कि यहाँ हिन्दू-मुस्लिम, सिख-ईसाई, जैन-वौद्ध धर्म की एकता की मिशाल कायम है|

जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने कहा कि वह सम्मान, प्यार व सहयोग मिलने के कारण ही बेहतर कार्य करने की इच्छा जाग्रति होती है| उदघाटन के पश्चात पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन व अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र मौजूद रहे| सभासद राजन राय राजपूत उर्फ़ जौली, डीजीसी रणवीर सिंह, जवाहर सिंह गंगवार आदि ने फूल मालाओं से डीएम का स्वागत किया|

बालिका विंदा माहेश्वरी ने बेहतर कत्थक नृत्य करके सभी को आकर्षित कर दिया|

छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किये| आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ रामक्रष्ण राजपूत ने महोत्सव की रूप रेखा पर प्रकाश डाला| स्वागत सचिव राकेश सिंह चौहान ने डीएम, एसपी के कार्यों तथा एसडीएम व नगर मजिस्ट्रेट के सहयोग की प्रशंसा की|

डीएम व एसपी ने स्वतन्त्रता सेनानी डॉ हरीश चन्द्र चतुर्वेदी व डॉ कैसर खां को फूल मालाओं व चादर उड़ाकर सम्मानित किया| दो घंटे से अधिक विलंभ से कार्यक्रम शुरू होने के कारण डीएम व एसपी आवश्यक कार्य होने के कारण कार्यक्रम को छोड़कर चले गए|

डीएम मिनिस्ती एस ने नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर व उपजिलाधिकारी अनिल ढींगरा को अंत तक मौजूद रहने को कहा| इससे पूर्व मक्वूल अख्तर, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, कबीर पंती चैतन्य दास, भंते नागरत्न, सरदार बाबू सिंह गिल ने धर्मों के बारे में जानकारी दी| पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक महरम सिंह, डॉ प्रभात गुप्ता, महेंद्र कटियार, राजन मवार एडवोकेट आदि मौजूद रहे|

सेंटर जेल के कैदियों के बैंड ने लोगों को आकर्षक किया| जिनको जिलाधिकारी ने नगद इनाम देकर सम्मानित किया| महोत्सव का १ बजे उदघाटन होना था तैयारी न हो पाने के कारण ३ बजे के बाद उदघाटन हुआ| समय के अभाव के कारण संचालन व्यवस्था ध्वस्त हो गयी| डीएम, एसपी के जाते ही घंटो इन्तजार करने वाले लोग भी खिसक गए| कार्यक्रम का संचालन अनिल मिश्रा एडवोकेट ने किया|

उदघाटन समारोह की अध्यक्षता एम एलसी एवं नगर पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल को करनी थी परन्तु वह नहीं पहुंचे यह बात चर्चा का विषय बनी|

मरने के लिए 3 महिलाओं ने पी लिया जहर

फर्रुखाबाद: घरेलू कलह के कारण तीन महिलाओं ने जहर खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया| बेहोश महिलाओं को गंभीर अवस्था में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। एक महिला के मायके वालों का आरोप है कि ससुरालीजनों ने जहर देकर हत्या का प्रयास किया।

नगर के मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी किशोरी लाल की २२ वर्षीय पुत्री सीमा को मायके वालों ने कायमगंज अस्पताल में भर्ती कराया। सीमा की शादी कांशीराम नगर जनपद के थाना राजा का रामपुर निवासी रवि के साथ हुई थी। ससुराल में विवाद के कारण सीमा काफी समय तक मायके में थी समझौते के बाद उसे ससुराल भेजा गया। बीती शाम सीमा के जहर खाने की सूचना पर उसके मायके वाले राजा का रामपुर गये। वहां से सीमा को उपचार के लिए कायमगंज लाये। सीमा व उसके माता-पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे जहर दिया है।

उधर ग्राम रामनगर निवासी विजय प्रकाश की २४ वर्षीय पत्नी कुषुमा ने गृहकलह के कारण कीटनाशक जहर पीकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया। ग्राम रुटौल मायके में आई छिबरामऊ निवासी निरंकार तिवारी की २८ वर्षीय पत्नी मनोरमा ने भी पति से विवाद होने पर कीटनाशक जहर पी लिया| तीनों महिलाओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार चल रहा है।

विधायक की सिफारिश पर थाने से छूट गया शूटर

फर्रुखाबाद: बसपा विधायक एवं नेताओं के दवाव एवं सिफारिश ने बीती रात कमाल ही कर दिया| जानलेवा गोली चलाने के मामले में पकडे गए बसपा नेता अल्लारक्खा को पुलिस ने रात में ही थाने से जमानत पर छोड़ दिया|

पूर्व जिला पंचायत सदस्य अल्लारक्खा ने बीती शाम पिस्टल से ठेकेदार देवेश गुप्ता उर्फ़ बजरंगी पर सरेआम २ फायर किये थे| देवेश की शिकायत पर पुलिस ने अल्लारक्खा को अवैध पिस्टल सहित मौके से ही पकड़ लिया था| देवेश ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी| दवाव पड़ने के कारण उन्होंने फायर किये जाने की बात गोल कर दी| उन्होंने अल्लारक्खा पर अभद्रता करके पिस्तौल तानने का आरोप लगाया है| कुलदीप व संजीव को गवाह दर्शाया गया|

थानाध्यक्ष आरके सक्सेना ने बताया कि केंसर बीमारी होने के कारण अल्लारक्खा को थाने से जमानत दी गयी| उनको २५,२५ हजार रुपये की दो जमानतों तथा इतनी ही धनराशि के निजी मुचलके पर उन्हें रात डेढ़ बजे छोड़ दिया गया|

ट्रेन यात्री से तमंचा मिलने से सनसनी

फर्रुखाबाद: रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पर तलाशी के दौरान नशेड़ी यात्री दीपक से तमंचा मिलने पर सनसनी फ़ैल गई| जीआरपी सिपाही वीरेंद्र सिंह ने प्लेटफार्म ड्यूटी के दौरान संदिग्ध यात्री दीपक कश्यप की तलाशी ली तो उसके पास ३१५ वोर का तमंचा व २ कारतूस मिले| दीपक के पकडे जाते ही उसकी पत्नी गुड्डी अपने २ बच्चों के साथ खिसक गई|

थाना मेरापुर ग्राम पखना निवासी दीपक ने बताया कि मैं मैनपुरी के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में रह रहा था| चचिया सास का निधन हो जाने के कारण पत्नी व बच्चों के साथ पड़ोसी जिला हरदोई के गाँव सरसई ससुराल जा रहा था| सीट पर बैठने को लेकर मोटा रेलवे स्टेशन पर यात्री से झगड़ा हुआ उसी दौरान पत्नी को वहां तमंचा पड़ा मिला| अन्य यात्रियों ने तमंचा रखते देख लिया था उन्होंने ही सूचना देकर पुलिस से पकड़वा दिया| मैनपुरी घर से ही शराब पीकर आया था|

बीते दिन ही थाने का चार्ज लेने वाले एसओ रघुराज सिंह ने दीपक के साथ पूंछ-तांछ की| उन्होंने बताया कि उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है|

फुटबाल मैच में अनमैरिड टीम विजयी

फर्रुखाबाद: क्रिसमस डे पर आज क्रिश्चियन कालेज के फील्ड में फुटबाल मैच की प्रतियोगिता क्रिश्चियन समुदाय के मैरिड एवं अनमैरिड समाज के लोगो के बीच हुई| प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्वीडन से आये राजा लाल रहे|

मैच में एक गोल से अनमैरिड टीम विजयी हुई इस प्रतियोगिता में सुशील सहाय, जार्डन राज, प्रवीण लाल, अजय सिंह ने विभिन्न पात्रों के रूप में भाग लिया अंत में निर्णायकों द्वारा वेस्ट ड्रेस पुरस्कार मदिरा सहाय एवं वेस्ट अबार्ड मैरिड में जार्डन राज अनमैरिड में अभिषेक लाल व वेस्ट प्लेयर का अवार्ड चन्दन लाल को मिला| प्रतियोगिता में ए एस बिल्किन्शन, मुनब्बर सहाय,जोहेल मैसी, अनीता, शालिनी लाल और सोनोया जूलियस रेफरी रहे|

फादर किशन मसीह ने बताया कि २७ दिसम्बर को १२ बजे से अनमैरिड एवं मैरिड महिलाओं के बीच क्रिकेट मैच व सांय ६ बजे से टैलेंट नाईट शो होगा| जेम्स मसीह ने कमेंट्री की इस दौरान मसीह समाज के लोग उपस्थित रहे|

4 लुटेरों से जीप, ट्रैक्टर व लोडर बरामद, सरगना पर ईनाम

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस व एसओजी टीम ने वाहन लुटेरे गिरोह के ४ सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर जीप, ट्रैक्टर व लोडर बरामद किया है| फरार सरगना असरफ खां पर ईनाम घोषित किया गया है तथा गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई हैं|

पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने थाना मऊदरवाजा में पत्रकारों को बताया कि पड़ोसी जिला इटावा थाना चौकिया के नगला हिम्मत निवासी दशरथ उर्फ़ प्रहलाद यादव पुत्र जादव सिंह, थाना ऊसराहार के ग्राम परसरामपुर निवासी रेनू उर्फ़ कश्मीर सिंह यादव, लालू यादव पुत्रगढ़ मलखान सिंह, पड़ोसी जिला मैनपुरी थाना किशनी के ग्राम खिदिरपुर चौकी निवासी महताव सिंह उर्फ़ श्याम बाबू यादव उर्फ़ बाबू जी उर्फ़ ब्रन्दावन सिंह को गिरफ्तार किया गया है|

उन्होंने बताया कि लुटेरों की निशादेही पर मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र से एक पखवारे पूर्व ड्राईवर को बंधक बनाकर लूटा गया छोटा हांथी यूपी ८४ एम / ००३२, मध्य प्रदेश से लूटी गई बिना नंबर की सूमो विक्टर, इटावा औरैया रोड से लूटा गया बिना नंबर लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर बरामद हुआ है| लुटेरे सूमो में सवार होकर वारदातें करते थे| लोडर के ड्राईवर को १५ किलोमीटर बाद सड़क पर फेंक दिया था|

पुलिस कप्तान ने बताया कि इन लुटेरों ने वर्ष २००९ जुलाई में भरथना के बसपा विधायक शिव प्रसाद के भाई का थाना बकेवर क्षेत्र से ट्रैक्टर लूटा था| इस वारदात में इन ४ के अलावा अन्य ५ लुटेरे थे| इन्होने वर्ष २००८ में पहलवान चन्दगीराम का थाना सिविल लाइन क्षेत्र में ट्रैक्टर लूटा था| गिरोह का सरगना काशीराम नगर कोतवाली अलीगंज के मोहल्ला अंसारी निवासी असरफ खां पुत्र अजमत खां फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी पर २५०० रुपये के इनाम की घोषणा की गई|

वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र कार्यवाहक सीओ एसके मलिक, एसओ कमरुल हसन आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे|