Home Blog Page 5718

इश्कबाजी में कटिया डालते 4 युवक पहुंचे हवालात

फर्रुखाबाद: छात्रा पूजा के साथ इश्कबाजी को लेकर 4 युवकों में जमकर मारपीट हुई| पुलिस ने युवकों को हवालात दिखा दी|

मोहल्ला गढ़ी कोहना निवासी रवींद्र सिंह के पुत्र सोनू उर्फ़ शिवम् का पूजा नामक छात्रा से कई माह से प्रेम चल रहा है| कनोडिया स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा पूजा ने मोबाइल फोन से सोनू से बात करके मिलने का स्थान व समय तय किया|

वायदे के मुताबिक़ प्रेमी युवक रोडवेज स्टेशन पहुंच गये और इश्क की पींगे बढाने लगे| तभी वहां कूंचा भवानीदास निवासी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव का पुत्र अमित, नुनहाई कटरा निवासी अनिल कुमार तिवारी का पुत्र आशू तथा सिंधी कालोनी निवासी राजकुमार का पुत्र रिंकू पहुँच गया| जिनमे आपस में जमकर मारपीट हुई, सरिया लगने से सोनू घायल हो गया|

युवकों में जबर्दस्त झगड़ा होने पर अफरा-तफरी मच गयी| पुलिस युवकों को कोतवाली ले गई वहां युवती ने कोतवाली जाकर खुलेआम इकरार किया की वह सोनू से प्यार करती है| कादरीगेट चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि युवकों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया|

पुलिसिया उत्पीडन: महिलायें आमरण अनशन पर

फर्रुखाबाद: जमीन पर कब्जा करवाने वाले एसओ के तबादले की मांग को लेकर पीड़ित महिलाओं ने जिला मुख्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है|

थाना शमसाबाद के ग्राम उलियापुर निवासी वीरपाल की पत्नी कल्पना व केशव की पत्नी सुनीता ने आज जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया, महिलाओं के समर्थन में अनेको ग्रामीण भी डट गए है|

महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनकी कीमती जमीन पर एसओ प्रेमचंद्र ने मौके पर मौजूद रहकर विरोधी रामप्रकाश यादव, रामदत्त, विनोद, रामसनेही आदि का कब्जा करवा दिया है| इस बात की शिकायत करने पर एसओ ने बदसलूकी कर बंद कर देने की धमकी दी है|

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि जब तक उन्हें जमीन पर कब्जा तथा एसओ को नहीं हटाया जाएगा तब तक आमरण अनशन करेंगे| पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने बताया कि संवंधित सीओ को जांच दी गयी जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जायेगी|

गैस उपभोक्ताओं का आक्रोश- एजेंसी वालो को धुन डाला

फर्रुखाबाद: सा… कहता है डीएसओ को 15000 प्रति माह देता है इसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता| अब देखें कौन बचाएगा…. मारो धाड़ पाड़, जिसे देखो हाथ सेक रहा रहा था, तभी चप्पल निकली और चल गयी| ये नजारा सुबह सुबह शमसाबाद ब्लाक के सोनम गैस एजेंसी के बाहर हुआ| जनता गैस एजेंसी मालकिन उपदेश गुप्ता के पुत्र की जमकर पिटाई कर रही थी| मामला गैस की कालाबाजारी और ग्राहकों से अभद्रता का निकला|

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बात एक दिन में नहीं बिगड़ी| ये गैस एजेंसी वाला बाजार में ब्लेक में सिलेंडर बेच देता है|

पुलिस वालों, पत्रकारों, स्थानीय विधायक के करीबियो और प्रभावशाली लोगो को गैस समय से देने के आलावा आम जनता को दो दो महीने तक गैस नहीं देता| बाजार में गैस फुटकर दुकानों पर ६०० से ७०० में जब चाहो खरीद लो, आखिर वहां कहाँ से आते है सिलेंडर|

एक ही फंडा अधिकारिओ की जेबे गर्म करो और आम जनता को लूटो| कई बार जिला स्तर और कम्पनी तक शिकायत करने के बाबजूद सुधार नहीं हुआ| शुक्रवार को नगर के व्यापारी संतोष गुप्ता गैस लेने आये तो उन पर मालिक के पति उमेश गुप्ता ने चप्पल चला दी, फिर क्या था देखते ही देखते बाजार बंद हो गया और जनता एजेंसी के बाहर जमा होने लगी और सड़क पर जाम लगा दिया|

पुलिस को खबर मिलते ही मामला थाने में पहुच गया| खबर लिखे जाने तक एसडीएम, सीओ (पुलिस) भारी पुलिस बल लेकर शमसाबाद पहुच गए और थाने में लिखापढ़ी चल रही थी|
– शमसाबाद से अशोक कुमार की रिपोर्ट

झंझट से बचने के लिए अपनी सीमा में रहें: एसपी

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने बजरिया पुलिस चौकी में आयोजित बैठक में सभ्रांत नागरिकों को समझाया कि यदि सभी लोग अपनी सीमा में रहकर कार्य करें तो वह हर प्रकार की झंझटों से बचे रहेंगें| सीमा के बाहर जाने पर ही झगड़े फसाद होते हैं|

एसपी ने महिलाओं के प्रति हमदर्दी जताते हुए कहा कि जब घर की बहू के आंसू निकलेंगें तो घर आई लक्ष्मी चली जाती है| महिलाओं का सम्मान करना चाहिए तभी घर में खुशहाली रहती है| उन्होंने लड़कियों के भागने की घटनाओं में वृद्धि पर चिंता जताते हुए कहा कि परिवार के लोग अपनी बेटियों के साथ नकली प्यार करते हैं| तभी ऐसी लड़किया मनचले युवकों के प्यार में फंसकर घर से चली जाती हैं|

उन्होंने कहा कि जो दम्पत्ति अपने बच्चों को प्यार नहीं करते हैं वही बच्चे बुढापे में अपने माँ-बाप को घर से निकाल देते हैं| सुदर्शन लाल बाथम ने शिकायत की कि देशी शराब के ठेंके पर मनचले युवक गुंडागर्दी करते हैं सीमा विवाद के कारण चौकी पुलिस कार्रवाई नहीं करती|

कई महिलाओं ने राशन कार्ड के नाम पर हजारों रुपये लिए जाने की शिकायत की| ग्राम पंचायत ढिलाबल के प्रधान ने शिकायत की कि शहर के लोग गायों को आवारा छोड़ देते हैं यह गायें फसलों को नुकशान पहुंचाती हैं| पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं का समाधान कराने का वायदा किया| नूरपुर के रामेश्वर दयाल ने भूमि संबंधी शिकायत की|

गुलाबी गैंग ने गैस निकालने वाले हाकर को दबोचा, 23 सिलेंडर मिले

फर्रुखाबाद: जिले में घरेलू गैस की जबर्दस्त किल्लत है उपभोक्ता एक-एक सिलेंडर के लिए बीते पखवारे से भटक रहे हैं| मुंह मांगे रुपयों में गैस सिलेंडर तुरन्त ही मिल जाता है| जबर्दस्त कालाबाजी की ओर आला अधिकारी आँख और कान दोनों बंद किये हैं|

वहीं घरेलू गैस सिलेंडर से रिफलिंग किये जाने की सूचना मिलने पर गुलाबी गैंग ने आज छापा मारकर एक हाकर को रंगे हांथों पकड़ लिया| वहां 23 सिलेंडर व रिफलिंग किये जाने वाले उपकरण मिले|

गुलाबी गैंग की जिला कमांडर अंजली यादव गैंग की सदस्यों को अपनी स्कूल वैन में बिठाकर गुरुगाँव देवी मंदिर के निकट नेकपुर खुर्द निवासी रामेश्वर जाटव के मकान पर पहुँची| वहां खेत में पेड़ों की आढ़ में 2 लोग गैस की रिफलिंग कर रहे थे|

गुलाबी गैंग ने एक व्यक्ति को रंगे हांथों दबोच लिया| पकडे गए व्यक्ति ने अपना नाम वीरपाल बुआदाती गैस एजेंसी का हाकर थाना नवावगंज के ग्राम मलोखर का रहने वाला बताया| सख्ती से पूंछ-तांछ किये जाने पर बताया कि साथी हाकर अवधेश साथ में था जो डरकर भाग गया|

विजेंद्र ने JNI को बताया कि मैंने गोदाम से लाकर यहाँ वितरण के लिए सिलेंडर रखे थे| अंजली यादव ने बताया कि गैंग की सदस्य कई दिनों से निगरानी कर रही थीं| सबूत बतौर वीडियो फिल्म बनाई गई| यहाँ भरे सिलेंडरों से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भरी जाती है| उन्होंने गैस निकालकर भरने वाले 2 बिना सील के सिलेंडर दिखाए जिनसे गैस भी रिस रही थी| उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी व जिलापूर्ति अधिकारी को दे दी है|

उन्होंने गैस निकालने वाले तीन उपकरण भी दिखाये| वहां खाना बनाने वाली महिला ने बताया कि मेरे मना करने के बावजूद भी यह लोग यहाँ सिलेंडर से गैस निकालते हैं| पूंछे जाने पर बताया था कि एजेंसी मालकिन के कहने पर ही गैस निकालते हैं|

बीबीगंज चौकी इंचार्ज इन्द्रेश कुमार ने जांच-पड़ताल की और हाकर विजेंद्र को अपने साथ ले गये| जिलापूर्ति अधिकारी आरएन चतुर्वेदी व नगर मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच-पड़ताल की|

अंजली यादव को जब एहसास हुआ कि अधिकारी गैस की इस कालाबाजारी के धंधे में गैस एजेंसी मालिकन का बचाव कर रहे हैं तो वह व्यापारी नेताओं के साथ बजरिया पुलिस चौकी में पुलिस अधीक्षक से मिलीं| उन्होंने सही कार्रवाई न होने की शिकायत की, पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष कार्रवाई की जायेगी|

जिलापूर्ति निरीक्षक मुन्ना सिंह गौढ़ ने देर रात हाकर वीरपाल के विरुद्ध आवश्यक बस्तु अधिनियम की धारा ३/७ के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई|

पुलिस चौकी के निकट शटर टूटा, इंस्पेक्टर ने इंचार्ज को हड़काया

फर्रुखाबाद: नगर की तिकोना पुलिस चौकी के निकट बीती रात चोरों ने ने शटर उचकाकर चोरी करने का असफल प्रयास किया| इसी बात से गुस्साये इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार ने चौकी इंचार्ज आरपी यादव को सरेआम बुरी तरह हड़काया| जिससे चौकी इंचार्ज की सिट्टी-पिट्टी गम हो गयी और बेइज्जती होने से चेहरे पर मायूसी छा गयी|

चोरों ने बीती रात तिकोना चौकी के निकट आस्था मेडिकल का शटर उचकाया|

कोई खतरा होने पर चोर बारदात किये बिना ही चले गये| सूचना मिलने पर मोहल्ला नुनहाई निवासी दुकान मालिक सुबोध अवस्थी व उनके भाई आलोक अवस्थी आदि व्यापारियों की भीड़ एकत्र हो गई| सुबोध की दुकान के बराबर में ही सार्थक इलेक्ट्रानिक एजेंसी के नाम से दुकान है|

समझा जाता है कि चोर सार्थक एजेंसी में बारदात करने आये थे धोखे में मेडिकल का शटर तोड़ दिया|

उपभोक्ता पर फायर करने वाले गैस एजेंसी मालिक बेटे सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: गैस एजेंसी मालिक व उसके बेटे को उपभोक्ताओं के साथ मार पीट और फायरिंग करना काफी महँगा पडा है|

थाना शमसाबाद पुलिस ने कस्बे के सोनम गैस एजेंसी मालिक उमेश गुप्ता व उनके पुत्र सुमित गुप्ता उर्फ़ पीतू को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने उमेश की लायेसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है| मोहल्ला फतेहचन्द्र निवासी संतोष कुमार गुप्ता ने बाप-बेटों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई|

रिपोर्ट के मुताबिक़ गैस सिलेंडर माँगने के विवाद में बाप-बेटों ने गाली-गलुज कर संतोष की लात-घूंसों से पिटाई की तथा लायेसेंसी पिस्टल से जान से मारने की नियत से संतोष पर गोली चलाई| गोली लगने से संतोष वाल-वाल बच गए|

पुलिस ने आईपीसी की धारा ३०७, ३२३ व ५०४ के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है| एसओ प्रेमचंद्र ने बाप-बेटों को गिरफ्तार कर हमले में प्रयोग की गई पिस्टल बरामद कर ली है|

पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने बताया कि उमेश गुप्ता की पिस्टल का लाईसेंस निरस्त कराया जाएगा| कायमगंज के उपजिलाधिकारी डॉ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि एजेंसी एवं पिस्टल के लायेसेंसी निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी के पास भेज दी गयी है|

प्रवासी पक्षियों के लिए संकिसा में तालाब की तैयारी

फर्रुखाबाद: प्रवासी पक्षियों के लिए विश्व प्रसिद्द वौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में मनरेगा से तालाब की खुदाई की जा रही है|

जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने आज इस तालाब का निरीक्षण किया| वहां 61 मनरेगा मजदूर खुदाई में लगे हुए थे| डीएम ने तालाब को चौंड़ा करवाने तथा सुन्दरीकरण के लिए तालाब के किनारे सीमेंट की बेंच, सौर ऊर्जा की लाईटों के अलावा लोहे का जाल लगवाये जाने का निर्देश दिया|

सीडीओ सीपी त्रिपाठी ने कहा की नेडा से सोलर लाईटें लगवाई जायेंगीं| सामाजिक बानकी विभाग के प्रवंध निदेशक बीएस रावत ने बताया की तालाब तक जाने वाले मार्ग का निर्माण कराकर तालाब को हरा-भरा बनाने के लिए २५०० वृक्ष लगवाये जायेंगे| जिसके लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं|

डीएम ने रजलामई एवं कुवेरपुर में नव निर्मित राष्ट्रीय कस्तूरवा गांधी विद्यालय भवन का निरीक्षण किया| उन्होंने भवन की बाउंड्री, पेयजल एवं विधुतीकरण न होने पर नाराजगी जाहिर की| उन्होंने पीडब्लू डी के अधिशासी अभियंता को भवन की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा|

बीएसएनएल की काल डिटेल रिकार्ड सेवा चालू

फर्रुखाबाद: भारत संचार निगम ने काल डिटेल रिकार्ड सेवा शुरू कर दी है| अब बीएसएनएल व मोबाइल के उपभोक्ताओं को मांग करने पर काल डिटेल मुफ्त में मिल जायेगी|

बीएसएनएल के महाप्रवंधक एसपी शुक्ला ने बताया कि सीडीआर सेवा आज दोपहर ११:३० बजे से शुरू हुई है| उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में उपभोक्ता ३जी सेवा का भरपूर लाभ नहीं उठा पा रहे हैं| मंगलवार को अपरान्ह २ से ३ बजे के बीच जिला मुख्यालय स्थित कचहरी में ३जी सेवा की डिमास्टेशन किया जाएगा| उपभोक्ताओं को वीडियो कालिंग, हाई स्पीड इन्टरनेट सर्विस, मोबाइल पर टीवी फिल्म, ३जी डाटा कार्ड आदि सुबिधाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी|

जीएम श्री शुक्ला ने बताया कि सीडीआर सेवा चालू होने से उपभोक्ता अब कहीं से भी अपने बिल की जानकारी लेकर क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग के जरिये भुगतान करने की सुबिधा का लाभ उठा सकते हैं| उन्होंने बताया कि २७ जनवरी तक रिचार्ज वाउचर पर फुल टाक टाइम की सुविधा है कुछ वाउचरों पर अधिक धनराशि की भी|

उन्होंने बताया कि ब्राड बैंड सेवा आसानी से हांसिल करने के लिए अब उपभोक्ताओं को धनराशि ९० दिनों में तीन किस्तों में जमा करने की सुविधा दी गई है| उन्होंने स्वीकार किया कि विभागीय तकनीकी कमी से मोबाइल सेवा बाधित है|

हादसे में आशा बहू व पति घायल

फर्रुखाबाद: दुर्घटना में घायल आशा बहू व उसके पति को छिबरामऊ से रिफर कराकर लोहिया अस्पताल लाया गया|

पड़ोसी जिला कन्नौज थाना विशुनगढ़ के ग्राम बहादुरपुर निवासी ४३ वर्षीय अनिल कुमार अपनी ३५ वर्षीय पत्नी अनीता के साथ डग्गामार वाहन पर सवार होकर घर से छिबरामऊ जा रहे थे|

रास्ते में श्री नाथ कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क पर ट्रैक्टर खडा था| जीप इसी ट्रैक्टर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई| जिसमे दम्पत्ति सहित करीब ८ लोग घायल हो गए| अनीता गाँव की आशा बहू है सिर में चोट लगने से उसकी हालत गंभीर है|