फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फर्रुखाबाद विकास मंच के संस्थापक व बीजेपी नेता मोहन अग्रवाल ने शहर के हैबतपुर की कांशीराम कालोनी में दीपावली की पूर्व संध्या पर पंद्रह सौ परिवारों में मिष्ठान वितरण किया|
मोहन अग्रवाल ने कहा कि उनकी आखिरी सांस तक जनता को समर्पित है। उसके बाद आने वाली उनकी पीढ़ियां आम जनता के लिए काम करेगी। वहीं अब अग्रवाल परिवार की तीसरी पीढ़ी भी जनता के लिए समर्पित हो चुकी है। मोहन अग्रवाल के पुत्र वासु अग्रवाल भी जन सेवा के कार्य में जुड़ चुके हैं।वह लगातार दूसरी बार दीपावली पर अपने पिता के साथ मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में मौजूद रहे। युवाओं को शिक्षा रोजगार, तकनीकी के विषयों पर प्रेरित करते दिखे। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष मऊदरवाजा लक्ष्मण सिंह, पूर्व थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह नें अपने विचार रखे| मोहन अग्रवाल के पुत्र वासु अग्रवाल ने कहा की उन्हें उनके पिताजी व उनके बाबा से लोगों की मदद करने की प्रेरणा मिली है| हिमांशु गुप्ता, राहुल जैन, अमन जैन, इशांत साध ,अवनीश गुप्ता,आकाश गुप्ता, तालिब ने संभाली।कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।
दीपावली की पूर्व संध्या पर पंद्रह सौ परिवारों में किया मिष्टान वितरण
कार सवार महिलाओं से युवकों ने की अभद्रता
फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) थाना क्षेत्र के फैजाबाद गांव में रविवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब सड़क पर जाम के दौरान कुछ युवकों ने एक कार चालक से विवाद करते हुए कार सवार महिलाओं के साथ अभद्रता कर दी। बताया जा रहा है कि कार में जिले के एक प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी सहित अन्य महिलाएं सवार थीं।
रविवार शाम फैजाबाद के पास भीड़ को बजाय से जाम की स्थिति बनी हुई थी। इस दौरान एक निजी कार से तीन महिलाएं जाम पार कर रही थीं। इसी बीच कुछ युवक, जो पास ही खड़े थे, कार चालक से आगे निकलने को लेकर तकरार करने लगे। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। हंगामा बढ़ता देख
कार में बैठी प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी भी बाहर निकल आईं और उन्होंने युवकों को समझाने का प्रयास किया। तभी युवकों ने उनके साथ अभद्रता व अपमानजनक व्यवहार किया। इस पर महिलाओं ने शोर मचाया और राहगीरों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। सूचना मिलने पर थाना शमशाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हंगामा कर रहे युवकों को हिरासत में
लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कार सवार महिलाओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। थाना प्रभारी शमशाबाद ने बताया कि मौके पर स्थिति अब सामान्य है। पुलिस ने महिलाओं से घटना का विवरण लेकर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है| फिलहाल पुलिस प्रशासनिक अधिकारी के परिवार के सदस्य होने की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट किया जाएगा कि कार में बैठी महिलाएं किसी अधिकारी के परिवार से हैं या नहीं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।
फतेहपुर में आतिशबाजी बाजार में लगी भीषण आग, 70 दुकानें व 25 बाइकें जलीं
फतेहपुर:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले के शांतिगंज क्षेत्र स्थित एमजी कॉलेज मैदान पर लगाई गई अस्थायी पटाखा मंडी में रविवार दोपहर आग लगने की घटना सामने आई। महात्मा गांधी डिग्री कालेज मैदान में लगे पटाखा बाजार में रविवार दोपहर 12.05 बजे एक दुकान से निकली चिंगारी से आग
लग गई। देखते ही देखते आग फैलती गई और सभी 70 दुकानें चपेट में आ गईं। आतिशबाजी जली तो धमाका व धुआं से आसपास के डेढ़ किलोमीटर का इलाका दहशत में आ गया। घटना के दौरान भगदड़ होने से करीब पांच लोगों को मामूली चोटें आईं। दुकानों के साथ वहां पर खड़ीं बुलेट, स्कूटी समेत 25
बाइकें व पांच साइकिलें जलकर राख हो गईं। इस साल अब तक पटाखों की वजह से यूपी में कई लोगों की जान जा चुकी है। हादसे में पांच करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे के पीछे
फायर ब्रिगेड की लापरवाही सामने आई है। मौके पर जो गाड़ी खड़ी की गई थी उसमें पानी ही नहीं था। अगरबत्ती जलाने और सिगरेट पीकर फेंकने से आग लगने की चर्चा है। डीएम रविंद्र सिंह ने पूरे घटनाक्रम की जांच एडीएम से कराने के निर्देश दिए हैं।
तेज लपटों से उठता धुआं दूर तक दिखाई दिया
दोपहर करीब 12 बजे बाजार के एक हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि लपटों और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक देखा गया।
दमकल और पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची गई ।
करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
अवैध आतिशबाजी के 13 कार्टन के साथ युवक गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) दीपावली त्योहार से पहले पुलिस ने अवैध आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। रविवार को अमृतपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 13 कार्टन आतिशबाजी के साथ गिरफ्तार किया है।शनिवार को अमृतपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान टिंकू पाठक
पुत्र गुड्डू पाठक निवासी ग्राम पिथनापुर थाना अमृतपुर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में
आतिशबाजी का अवैध भंडारण बरामद हुआ। बरामदगी में विभिन्न प्रकार की पटाखों से भरे कुल 13 कार्टन शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अमृतपुर थाना पुलिस का कहना है कि दीपावली से पूर्व आतिशबाजी के अवैध विक्रय और भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नियमित रूप से तलाशी और छापेमारी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अवैध कारोबार को रोका जा सके।
अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड, तीन गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दीपावली पर्व से पहले पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कादरीगेट क्षेत्र के ग्राम अमेठी कोहना में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से भारी मात्रा में बारूद, पोटाश, गंधक व सैकड़ों दैमार गोले बरामद किए गए हैं।
थाना प्रभारी कादरी गेट राजेश कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वेद प्रकाश पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश के मकान में अवैध रूप से पटाखे व विस्फोटक सामग्री तैयार की जा रही है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्यय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। मकान से तीन अभियुक्त 21 वर्षीय विक्कू उर्फ ऋषि कश्यप निवासी ग्रानगंज, 34 वर्षीय अन्सार अहमद उर्फ अन्सारी निवासी गढ़ी
मुशर्रफखां, तथा 17 वर्षीय आर्यन कुमार पुत्र मुकेश निवासी पुरानी घटिया को मौके से गिरफ्तार किया गया। वहीं तीन नाबालिग बालक, जो कार्य स्थल पर मौजूद थे, उन्हें परिजनों को सुपुर्द किया गया।बरामदगी में एक श्लेटी थैली में 1.8 किलो बारूद, सफेद थैली में 5.1 किलो पोटाश, हरी थैली में 2.3 किलो गंधक, 590 अदद दैमार गोले, 6 किलो बजरी, अखबार के टुकड़े, चाकू-चम्मच व 45 धागे के
गुल्ले शामिल हैं। पूछताछ में बताया कि वे दीपावली पर बेचने के लिए अवैध दैमार बम तैयार कर रहे थे। पुलिस ने मौके से विस्फोटक सामग्री जब्त कर तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ धारा 5/6 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।बरामद सामग्री को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। पूरी कार्रवाई क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। 



20 लाख की ऑनलाइन ठगी करने में दो गिरफ्तार
फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने लगभग 20 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन (4 एंड्रॉयड, 1 आईफोन), 12,200 नगद, 5 एटीएम कार्ड और एक स्कार्पियो कार बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त कृष्ण मोहन पाण्डेय उर्फ राजन पाण्डेय
पुत्र बांके बिहारी पाण्डेय निवासी बीरपुर हरिहरपुर, थाना राजेपुर और दीपक दुबे पुत्र वीरेन्द्र दुबे निवासी श्रीराम कॉलोनी, थाना उत्तर, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त जस्ट डायल ऐप
पर फर्जी ट्रांसपोर्ट और ऑनलाइन बिक्री खातों के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे और एडवांस पेमेंट के नाम पर धन ठगी कर नंबर ब्लॉक कर देते थे।उनके पास से मोबाइल से चैट्स, स्क्रीनशॉट्स और खातों की जांच में ठगी के कई मामले उजागर हुए। एक अभियुक्त का आपराधिक इतिहास मध्य प्रदेश (इंदौर) तक जुड़ा मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।







कार की टक्कर से रिटायर्ड अध्यापक की मौत, राहगीर घायल
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता)इटावा-बरेली हाई-वे पर सकवाई के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में 65 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक परमेश्वर दयाल उर्फ बजरंगी बाबा की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह सुबह अखबार लेने के लिए अपनी दुकान से निकले थे।
बेवर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल परमेश्वर दयाल को परिजन पहले निजी अस्पताल और बाद में इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे।उनकी मौत हो
गई।मौके पर कार रोकने की कोशिश कर रहे अनिल भास्कर पुत्र अजय पाल सिंह निवासी मुरस कन्हैया पर को भी कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उनका पैर टूट गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती
कराया गया है। मृतक की पत्नी सुमन देवी का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला मौके पर पंहुचे, उपनिरीक्षक सुरेश सिंह चाहर ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 



सपा राम की विरोधी तो पूरे राष्ट्र की विरोधी: मुकेश राजपूत
फर्रुखाबाद:(जेएनआई न्यूरो) भाजपा सांसद मुकेश राजपूत समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे, उन्होंने नाम लिये बिना की स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी करार हमला बोला| सांसद नें कहा कि सपा राम का विरोध करती है, राम का विरोध करने वाली सपा राष्ट्र की विरोधी है|
शहर के ठंडी सड़क स्थित आवास पर सांसद नें पत्रकारों से वार्ता के दौरान विरोधियों पर हमला बोला” उन्होंनें स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम लिये बिना कहा कि कुछ लोग ब्राह्मणों का विरोध करते हैं, वह मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति के आगे ब्राह्मणों व बुद्धि जीवियों का विरोध करते हैं| जबकि हकीकत यह है कि
पार्टी के लिए दलित, ब्राह्मण,पिछड़ा सभी का सहयोग चाहिए होता है| आज पीएम मोदी सबका साथ व सबका विकास के मंत्र पर चल रहें है लिहाजा इसी लिए देश में बीजेपी के तीसरी बार सरकार बनी|
उन्होंने कहा सपा राम का विरोध करती है, राम का विरोध करने वाला राष्ट्र का विरोध करता है| राम का विरोध करनें वाली सपा समाप्त होनें जा रही है| उन्होंने कहा रावण नें श्री राम का विरोध किया व कंस नें
भगवान श्री कृष्ण का विरोध किया दोनों का परिणाम जग जाहिर है| उन्होंने कहा मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव सैफई में नांच गाना कराते थे, लेकिन सीएम योगी अयोध्या में दीपावली पर 28 लाख दीपक जलानें का रिकार्ड कायम कर रहें है|
पूरा बिहार होगा राममय
उन्होंने बिहार में होनें जा रहे विधान सभा चुनाव को लेकर कहा कि सीता जी बिहार की थी, लिहाजा पूरा बिहार राममय होगा| उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव नें अपनी सरकारों में गुंडों माफियाओं को संरक्षण दिया| जबसे नीतीश कुमार की सरकार आयी तब से माफियाओं पर शिकंजा कसा गया| |
सतर्क रहकर बनाएं दीपावली
सांसद मुकेश राजपूत नें सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग दीपावली सतर्क होकर मनायें| 









गगनचुम्भी लपटों के साथ तीन घंटे धू-धू कर जला वायो डीजल प्लांट
फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बायो डीजल प्लांट में अचानक लगी भीषण आग 3 घंटे तक धधकती रही, जिसके बाद आस पास के जिलों से पंहुची दमकल की गाड़ियों नें आग पर काबू पाया| जिसके बाद अधिकारीयों ने राहत की सांस ली| थाना क्षेत्र के कायमगंज व
फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम सादिकपुर में वायो डीजल प्लांट में भीषण आग लग गयी| प्लांट के भीतर रखे बड़े गैस सिलेंडर फटने लगे, जिससे जिले के अलाधिकारी मौके पर आ गये | तकरीबन तीन घंटे चली कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका| इससे पूर्व सादिकपुर गांव को जिला प्रशासन ने खाली कराया| लेकिन उसी दौरान
आग में कई धमाके हुए, जिससे ग्रामीण सहम गये, बाद में आग पर काबू पाने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली| एसपी आरती सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है| कोई जनहानि नहीं हुई| जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि आग को बुझा लिया गया है, आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है|



वायो डीजल प्लांट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ी बुझानें में लगीं
फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) धनतेरस की शाम जनपद में एक और भीषण घटना हो गयी| वायो डीजल प्लांट में अचानक भीषण आग लग गयी| आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती थी| आग लगने से मौके पर हडकंप मच गया| मौके पर दमकल की कई गाड़ियाँ व अधिकारी आ गये, लेकिन आग बुझानें में दमकल की गाड़ियों के भी पसीने छूटते नजर आये|
थाना नवाबगंज के शुकरुल्लापुर ओबर ब्रिज के निकट कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम सादिकपुर में पी एंड ए वायो रेफाइनेरी प्रा.लि.
नाम से वायो डीजल की फैक्ट्री है| शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे उसमे अचानक भीषण आग लग गयी| आग इतनी भीषण थी कि क्षेत्र में हड़कंप मच गया| मौके पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह, एसडीएम कायमगंज अतुल कुमार, तहसीलदार कायमगंज विक्रम सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद
अजय वर्मा आदि अधिकारी मौके पर पंहुचे| दमकल की लगभग तीन गाड़ियों नें आग को बुझानें का प्रयास किया लेकिन खबर लिखे जानें तक आग पर काबू नही पाया जा सका| जानकारी मिली की फैक्ट्री में भीतर दो टेंकर डीजल के भरे हुए खड़े हैं| फैक्ट्री के एक कर्मी नें जानकारी की फैक्ट्री में ऊपर बेल्डिंग का कार्य चल रहा था उसी दौरान आग पकड़ गयी| फिलहाल बुझाने का प्रयास लगातार जारी है| 










